राजनीती
May 4, 2021
उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती सोमवार को भी जारी रही। भारी तैयारियों के बावजूद चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा रुझानों में लड़खड़ाने लगी थी। गोरखपुर आदि में पार्टी प्रत्याशियों पर निर्दलीय भारी पड़े तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सपा व रालोद से मुकाबला चला। यही नहीं, सबसे खास भगवान राम की नगरी अयोध्या में 40 में से 24 पर सपा जीत चुकी या आगे चलती रही। ...
May 3, 2021
वाराणसी। प्रख्यात गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र को परिवार के दो सदस्यों की मृत्यु ने झकझोर कर रख दिया है। 26 अप्रैल को पत्नी मनोरमा मिश्रा के निधन के सदमे से वह संभल भी नहीं पाए थे कि 29 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी 48 वर्षीय संगीता मिश्रा का निधन हो गया।
चार दिन में दो स्वजनों को खोने के बाद 85 वर्षीय पं. छन्नूलाल मिश्र बेसुध हो गए हैं। अर्द्धतंद्रा की स्थिति में वह बार बार पत्नी और...
May 3, 2021
कोविड-19 के बढ़ते कहर के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मीडिया प्रोफेशनल्स को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित कर दिया है।
यह ऐलान करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार कोरोना महामारी के खतरे के बीच अपनी जान खतरे में डालकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए हमने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को...
May 3, 2021
सरकार ने कोरोना वैक्सीन की खरीद पर अपनी सफाई में कहा है कि 28 अप्रैल को करोना वैक्सीन की 11 करोड़ डोज की खरीद के लिए SII को करीब 1700 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान किया गया है वहीं उसी दिन 5 करोड़ Covaxin डोज की खरीद के लिए भारत बॉयो को 772.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। ये वैक्सीन मई, जून और जुलाई कई अवधि के लिए खरीदी गई है।
सरकार ने सूचित किया है कि 3 मई को Covishield...
May 3, 2021
कर्नाटक के चामराजनगर में पिछले 24 घंटे में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा कल मध्य रात्रि का है।
मरने वालों में कोरोना के मरीज भी थे। सुरेश कुमार (District Incharge Minister Suresh Kumar) ने कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है।...
May 3, 2021
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य के इतिहास में सबसे आक्रामक सांप्रदायिक चुनावी लड़ाई में से एक के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता बनाए रखने में कामयाब रही है। लेकिन मतदाताओं ने एकजुट होकर ममता बनर्जी को लगभग 50 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ एक और कार्यकाल दिया!
प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वोट शेयर कैसे जीता जाता है, यह इस बात का एक महत्वपूर्ण संकेतक है कि बनर्जी को न केवल अल्पसंख्यक समुदाय...
May 3, 2021
पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के बाद याचिका में केंद्र से मोदी शासन को हटाने की मांग की गई है। चेंज डॉट ओआरजी की याचिका में मांग की गई है कि प्रधान मंत्री कोविड -19 संकट से बचने के कुप्रबंधन की जिम्मेदारी लें
सोशल मीडिया पर आए दिन #resignmodi को ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि मोदी सरकार द्वारा कोविड की दूसरी लहर के दौरान नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया लगता है। नागरिक जिन्हें कोविड...
May 3, 2021
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की सुपर डूपर जीत के बाद, अब जहां एक ओर अगले साल उत्तर प्रदेश में 'खेला' होने यानी भाजपा की योगी सरकार की विदाई को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है वहीं बंगाल में दीदी की बंपर जीत को जानकार, मोदी की हार के तौर पर ज्यादा देख रहे हैं और इसी सब से जानकार 2024 में देश के सियासी समीकरणों के बदलने के संकेत दे रहे हैं। तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रॉयन व महुआ मोइत्रा ने बीते...
May 3, 2021
पश्चिम बंगाल में महिलाओं, मुस्लिमों और बांग्ला मानुष पर अपनी पकड़ बरकरार रखने में ममता कामयाब रही तो केरल में 40 साल बाद विजयन ने इतिहास रच दिया है। तमिलनाडु में डीएमके जीत रही है तो असम में बीजेपी की वापसी हुई हैं लेकिन पूरे देश की नजरें तो ममता और पश्चिम बंगाल पर ही लगी हैं। जहां ममता महिलाओं और अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों के बीच भरोसा कायम रखने में कामयाब रहीं वहीं, बीजेपी को कोई रोक सकता है...
May 2, 2021
पश्चिम बगाल चुनाव के रुझानों में टीएमसी को बड़ी बढ़त मिली है और ममता बनर्जी की टीएमसी बंगाल में जोरदार हैट्रिक के साथ बहुत बड़ी 200 पार की जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि नंदीग्राम के महासंग्राम में ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी के सामने पिछड़ रही हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, नंदीग्राम में अबतक 40586 मतों की गिनती हुई है। इनमें से शुभेंदु अधिकारी के खाते में 23495 और ममता बनर्जी के खाते में...