फिर हुई मानवता शर्मसारः डायन का आरोप लगाकर जिंदा जलाया

Published on: December 15, 2016
नई दिल्ली। क्या किसी को डायन बता कर उसकी जान लेना सही होता है? यह एक ऐसा सवाल है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है? लेकिन यह बात सच है। झारखंड के जिला सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के टेंबरो में एक बुजुर्ग दंपत्ति को डायन का आरोप लगाकर उसको जिंदा जला दिया।

Old women burnt
 
इससे पहले दंपत्ति की पिटाई भी की गई। बता दें कि आरोपियों ने एक खेत में धान के पुआल में लपेटकर उन्हें आग लगा दिया। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
 
बच्चे की मौत के बाद लगाया दंपत्ति पर डायन होने का आरोप
इस घटना को बीती देर रात अंजाम दिया गया की है। मृतकों की पहचान लोहरा सिंह (70) और छोराती देवी (62) के रूप में की गई। वहीं, शंकर सिंह, विजय सिंह और इनके साथ शामिल एक अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया।
 
इस मामले को लेकर पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक के बच्चे की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें सपने में बच्चा दिखता, जो बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा मारे जाने की बात कहता। इसके बाद से आरोपी इस दंपत्ति पर डायन होने का आरोप लगाते रहे।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक खेत में तीनों आरोपी पहुंचे और वहां बैठक की। जिसके बाद बुजुर्ग लोहरा सिंह और उसकी पत्नी को वहां बुलाया गया। दोनों पर डायन होने का आरोप लगाया गया और उनकी पिटाई भी की गई।
 
आरोपियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो बुजुर्ग दंपत्ति को धान के पुआल में लपेटकर उसमें आग लगा दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुबह शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Courtesy: National Dastak

बाकी ख़बरें