नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को BJP कार्यकर्ता की मां शोवा मजूमदार की मौत का आरोप भाजपा पर ही मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनके (BJP) पास अपनी पार्टी की एक और महिला की हत्या कराने का प्लान है। ये लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से लाए गुंडों से महिला की हत्या कराएंगे और दोष बंगाल पर मढ़ देंगे।

ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के बीच बलरामपुर गांव पहुंची। उन्होंने कहा कि BJP के कार्यकर्ता TMC कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे हैं। मैं चुनाव आयोग से निवेदन करती हूं कि वो हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दिलवाएं।
ममता का बयान आने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया। प्रधान ने कहा कि ममता अपना दिमागी संतुलन खो चुकी हैं। नंदीग्राम में उन्हें निगेटिव रिजल्ट देखने को मिल रहा है। वे हार रही हैं, इसलिए दुखी हैं। प्रधान ने कहा कि BJP कार्यकर्ता की मां की मौत को उत्तर प्रदेश से जोड़ना अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है।
नंदीग्राम से BJP प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को झूठ बोलने की आदत है। वे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें रोजगार और निवेश जैसे मामलों पर बात करनी चाहिए।
इससे पहले भी ममता ने BJP पर बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडे लाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि BJP के गुंडों ने ही मुझ पर हमला किया था। हमला करने वाले लोग नंदीग्राम के नहीं थे, उन्हें BJP ने उत्तर प्रदेश और बिहार से बुलाया था। ममता ने कहा था कि वे साफ-सुथरा चुनाव चाहती हैं। अगर बाहरी लोग आते हैं तो यहां की महिलाओं को उन्हें बेलन और स्टील के बर्तनों से मारना चाहिए। जो लोग यहां की संस्कृति से प्यार नहीं करते, उन्हें यहां राजनीति करने का भी अधिकार नहीं है।