पश्चिम बंगाल में एसआईआर अपीलीय ट्रिब्यूनल पहले से ही पूर्व जजों के इस्तीफों, काम के बढ़ते दबाव और लंबित मामलों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया है। वहीं, ट्रिब्यूनलों को वाहन उपलब्ध कराने वाले मालिकों का भुगतान भी कई महीनों से अटका हुआ है।

फोटो साभार: पीटीआई
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपीलों की सुनवाई के लिए गठित ट्रिब्यूनल इन दिनों कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। काम का अत्यधिक दबाव, प्रशासनिक देरी और यात्रा संबंधी परेशानियों के चलते कई पूर्व जज अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब इन ट्रिब्यूनलों के सामने एक नई मुश्किल भी खड़ी हो गई है।
द टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की कि कोलकाता के जोका स्थित एक केंद्रीय सरकारी संस्थान में तैनात सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद कर दिया। इसी संस्थान से 19 अपीलीय ट्रिब्यूनल काम कर रहे हैं। करीब 12 सफाई कर्मचारियों ने शिकायत की कि उन्हें वेतन नहीं मिला है।
सूत्रों ने बताया कि इस महीने वे दूसरी बार वेतन न मिलने के विरोध में काम बंद कर चुके हैं।
एक सूत्र ने बताया, ‘उन्होंने 5 नवंबर को भी काम बंद किया था। उन्हें जुलाई, अगस्त और अक्टूबर का वेतन नहीं मिला है। सितंबर का वेतन जरूर मिला था।’
द वायर के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ट्रिब्यूनलों में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए एक निजी एजेंसी को काम सौंपा है।
एक अधिकारी के अनुसार, इस काम के लिए करीब 12 कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त किया गया है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने लगभग 14,500 रुपये वेतन दिया जाता है। इन कर्मचारियों की एजेंसी को भुगतान PWD करता है। इसके लिए राशि राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग से आती है। बाद में यह विभाग चुनाव आयोग से इस खर्च की प्रतिपूर्ति का दावा करता है।
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने द टेलीग्राफ से कहा, ‘मुझे वेतन बकाया होने की जानकारी नहीं है। मुझे इस बारे में पता करना होगा।’
निजी एजेंसी के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, राज्य के लोक निर्माण विभाग के साथ उसका समझौता अप्रैल से प्रभावी है। हालांकि, अनुबंध को औपचारिक रूप देने की प्रक्रिया में कुछ खामियां रह गई हैं। इसके अलावा एजेंसी को कुछ भुगतानों का अब भी इंतजार है।
उन्होंने बताया कि एजेंसी अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार कर्मचारियों को वेतन दे रही है, लेकिन इसके बावजूद वे नाराज हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुपरवाइजर ने उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। प्रतिनिधि के अनुसार, फिलहाल विवाद सुलझ गया है और कर्मचारी जल्द ही दोबारा काम शुरू कर देंगे।
जोका केंद्र से जुड़े एक अन्य सूत्र के मुताबिक, ट्रिब्यूनल के कर्मचारियों और उनके प्रमुखों, यानी सभी सेवानिवृत्त जजों, के लिए बस और कार उपलब्ध कराने वाले वाहन मालिकों ने भी भुगतान में देरी की शिकायत की है।
सूत्र के अनुसार, ट्रिब्यूनल के कर्मचारियों के आवागमन के लिए चार बसें तैनात की गई हैं। ये बसें जोका से हावड़ा, सियालदह, बारुईपुर और डायमंड हार्बर के बीच चलती हैं। बस मालिकों ने भी समय पर भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की है।
एक अन्य सूत्र के मुताबिक, पूर्व जजों को उनके आवास से ट्रिब्यूनल केंद्र तक लाने और वापस छोड़ने के लिए तैनात कई कारों के मालिकों को भी पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है।
एक वाहन मालिक ने बताया, “उनकी कार अप्रैल-मई में चुनावी ड्यूटी के लिए ली गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद से ही इसका इस्तेमाल ट्रिब्यूनल के कामकाज में किया जा रहा है। हालांकि, उन्हें जुलाई से अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस महीने के अंत तक उनका बकाया बिल चुका दिया जाएगा।”
इन ट्रिब्यूनलों ने शुरुआत में 19 पूर्व जजों की नियुक्ति के साथ कामकाज शुरू किया था, लेकिन अब तक इनमें से चार इस्तीफा दे चुके हैं। सबसे हालिया इस्तीफा कलकत्ता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज बिस्वजीत बसु ने दिया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल ट्रिब्यूनलों में कुल 18 पूर्व जज कार्यरत हैं। इनमें उन तीन पूर्व जजों की जगह नियुक्त किए गए नए जज भी शामिल हैं, जिन्होंने सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था।
इन ट्रिब्यूनलों में मामलों के निपटारे की गति काफी धीमी रही है। चुनाव आयोग ने 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि मतदाता सूची से नाम हटाने या उसमें नाम जोड़ने के फैसले के खिलाफ कुल 38.2 लाख अपीलें दाखिल की गई थीं। इनमें से अब तक केवल करीब 1.2 लाख अपीलों का ही निपटारा हो सका था।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रिब्यूनलों का काम 21 सितंबर से एक और विवाद के कारण ठप हो गया था। यह विवाद नवंबर के पहले सप्ताह में सुलझा।
21 सितंबर को चुनाव आयोग ने नियमों में संशोधन किया था। नए प्रावधान के तहत जजों को आयोग के पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आधार से जुड़ी जानकारी देनी अनिवार्य कर दी गई थी। हालांकि, जजों ने अपना आधार विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।
इस विवाद के चलते छह सप्ताह से अधिक समय तक ट्रिब्यूनल के फैसलों को आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल सकी। साथ ही, चुनाव आयोग के पोर्टल पर भी कोई आदेश अपलोड नहीं किया जा सका।
एक सूत्र के मुताबिक, 6 नवंबर से चुनाव आयोग का पोर्टल दोबारा काम करने लगा। इसके बाद जजों के डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए आदेश अपलोड किए जाने लगे। इसके लिए आधार संबंधी जानकारी देना जरूरी नहीं था।
इस्तीफा देने वाले ट्रिब्यूनल प्रमुखों ने कई समस्याओं का हवाला दिया था। इनमें कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करना, प्रक्रियागत बाधाएं और बड़ी संख्या में मामलों का लंबित होना प्रमुख रूप से शामिल थे।
Related

प्रजातंत्र की रक्षा, फासीवाद से मुकाबला समय की जरूरत
UP: सोनभद्र में तीन मतदाता सूचियां, करीब तीन लाख मतदाताओं का अंतर