रायपुर। भाजपा के विधायक और नेता अपने पोस्ट और बयानों से विवादों में घिर रहे हैं। हाल ही में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी आलोक वर्मा को सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कमीशन वाले बयान पर एक पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आलोक वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

बता दें कि आलोक वर्मा ने डॉ. रमन सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो शेयर किया था। जिसमें एक कमेंट लिखा था... 'भाई रहने दो मैं कमीशनखोरों से हाथ नहीं मिलाता।'
वहीं, किसान मोर्चा के नेता द्वारा पोस्ट किये जाने के बाद पार्टी संगठन में खलबली मच गई और पार्टी अनुशासन को देखते हुए किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने आलोक वर्मा को ग्रुप में ही पद से हटाने का फरमान जारी कर दिया।
आलोक वर्मा को पद से हटाने पर पूनम चंद्राकर ने वाट्सएप ग्रुप में लिखा कि आलोक वर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यालय का प्रभारी का दायित्व दिया था लेकिन उसने पार्टी के विचारधारा से हटकर हमारे सरकार के मुखिया के बारे में अनर्गल पोस्ट किया है हमारे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ग्रुप में इसलिए तत्काल इन जवाबदारी से मुक्त किया जाता है। हम सभी कार्यकर्ता को अनुशासन में रहकर काम करना है, इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो।
आपको बता दें कि हाल ही में कर्नाटक में भाजपा विधायक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर 50 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विधायक ने जिस ग्रुप में इन तस्वीरों को भेजा है उसमें वरिष्ठ अधिकारी से लेकर सासंद और निगम पार्षद तक ग्रुप के सदस्य हैं।
Courtesy: National Dastak