महिलाये
May 6, 2025
इस साल की पहली तिमाही में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को अब तक 7,698 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा से संबंधित हैं।
फोटो साभार : एनसीडब्ल्यू
राष्ट्रीय महिला आयोग में इस वर्ष अब तक 7,698 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा, मारपीट और आपराधिक धमकी से जुड़ी हैं।
पीटीआई के हवाले से द वायर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें...
May 3, 2025
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पति को खोने के कुछ ही दिनों बाद, एक नवविवाहिता ने नफरत के बजाय न्याय की मांग करते हुए सांप्रदायिक गुस्से के खिलाफ एकता और करुणा की अपील की है।
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन पर, उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल ने अपने गहरे दुख के बावजूद नफरत के बजाय शांति और क्रोध के बजाय करुणा की अपील की। पहलगाम में हनीमून के दौरान एक आतंकवादी हमले...
April 12, 2025
सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस की मदद से असम की एक मुस्लिम महिला ने दो दशकों के कानूनी संघर्ष, नौकरशाही बाधाओं और सामाजिक कलंक के बाद आखिरकार अपनी भारतीय नागरिकता हासिल कर ली।
“मैं दुआ करती हूं कि आप सभी दूसरे लोगों की भी मदद कर सकें।” ये अलीजन बीबी के शब्द थे, जब उन्होंने ट्रिब्यूनल के उस फैसले को सुना, जिसने उनकी गरिमा को बहाल किया और उन्हें भारतीय नागरिक घोषित किया। उनकी दुआ न...
April 10, 2025
वाराणसी परिक्षेत्र में 392 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती में सिर्फ 47 आवेदन आए। आरएम ऑफिस में सुबह 11 बजे से मेले में शाम 5 बजे तक 47 महिलाओं ने आवेदन किए।
उत्तर प्रदेश के रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर संविदा भर्ती मेले में उच्च डिग्रीधारी महिलाएं भी पहुंचीं। बीएड, एमकॉम व एमएससी, बीएससी, बीकॉम की डिग्रीधारी महिलाओं ने इंटर पास कंडक्टर भर्ती मेला में आवेदन किया। सिर्फ इंटर पास का ही...
April 9, 2025
महिला कैदियों के सम्मान और सुरक्षा के अधिकारों का उल्लंघन, उनके खिलाफ बढ़ती हिंसा, मानसिक संकट, पर्याप्त शौचालयों के बिना अस्वच्छ स्थिति, सैनिटरी नैपकिन, स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, खराब गुणवत्ता वाला भोजन, जिसके चलते खासकर गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में कुपोषण होता है।
देश भर की जेलों में बंद महिला कैदियों और उनके बच्चों सहित कैदियों को होने...
March 27, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को “चौंकाने वाला” और “अमानवीय” बताया, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग के खिलाफ यौन हिंसा के कृत्य बलात्कार के प्रयास के बराबर नहीं हैं, जो न्यायिक असंवेदनशीलता को उजागर करता है।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए एक बेहद विवादास्पद फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग लड़की के स्तनों को...
March 9, 2025
महिला दिवस 2025, 8 मार्च को, हम उन पीड़ितों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने योद्धा बनकर अत्याचारों का दस्तावेजीकरण किया, सत्ता को चुनौती दी और अवर्णनीय क्रूरताओं के सामने न्याय की मांग की।
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जब दुनिया लैंगिक समानता में उपलब्धियों का जश्न मना रही है, तो उन महिलाओं का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जिनके साहस और प्रतिरोध ने प्रणालीगत उत्पीड़न के सामने...
March 8, 2025
केरल देश में हुए कुछ सबसे घातक वायरस और आपदाओं से उबरने के लिए जाना जाता है। जबकि राज्य उल्लेखनीय तरीके से पुनरुद्धार पर गर्व करता है, यह लगातार अपनी पहली पंक्ति की स्वास्थ्य सेवा महिलाकर्मियों यानी आशाओं की उपेक्षा कर रहा है।
दुनिया उस सालाना इंटरनेट के उत्सव में पूरी तरह से खोई हुई है, जिसमें महिलाओं के लिए दिखावटी और जरूरी शब्दों की भरमार लिखी जाती है, जो आखिरकार तीन शब्दों में सिमट कर...
March 5, 2025
"उन्होंने मेरी बच्ची के सिर पर पैर रखा और उसे मार डाला। यह हत्या है और मुझे न्याय चाहिए।"
राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव में रविवार सुबह पुलिस के छापे के दौरान एक महीने की बच्ची अलीस्बा की कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी के पैर के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वह अपनी मां के बगल में खाट पर सो रही थी।
हेट डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर इमरान ने बताया कि जब वह अपने तीन...
March 4, 2025
इस कार्रवाई पर अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने कड़ी आपत्ति जताई है और अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, भाषा, पुस्तकालय एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग को पत्र लिखकर निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग की है।
राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई। इस दौरान डूंगरपुर जिले में दो केंद्रों पर अभ्यर्थियों से जनेऊ उतरवाने का मामला सामने आया, जिस पर बहस छिड़ गई। इस...