हिंसा
March 28, 2017
पाटन। गुजरात के पाटन में हुए सांप्रदायिक हमले के बाद एक मुस्लिम युवक ने बड़ा खुलासा किया है। 19 साल के मुस्लिम युवक अमजद बेलिम ने बताया कि भीड़ हमले के लिए तीन बार आई थी। जब वह 25 मार्च को अपने भाई इमरान के साथ लंच के लिए खेत से लौट रहा था तो पहली बार पड़ोस के सुनसार के ठाकुरों के लड़कों को गांव की ओर आते देखा।
Image: Gujarat Today
जनसत्ता की खबर के अनुसार, अमजद ने बताया, "वे...
March 28, 2017
गुजरात के पाटन जिले के वदावली गांव में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। चानसमा थाना के इंस्पेक्टर सीपी सादिया ने बताया कि ‘भीड़ ने जहां से आकर निवासियों पर हमला किया था, वहां वाडवली के पड़ोस में स्थित गांवों में एक तलाशी अभियान के बाद कल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।’
फोटो: indianexpress.com...
March 27, 2017
नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला को जिंदा जला दिया गया। महिला का कसूर इतना था कि उसने पेड़ काटने का विरोध किया। पुलिस ने एक राजस्व अधिकारी सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना जोधपुर से 100 किमी दूर पिपडा की है।
पुलिस के मुताबिक, "20 वर्षीय ललिता ने सड़क निर्माण के चलते अपने खेत के किनारे पेड़ काटने का विरोध किया। जिसके...
March 23, 2017
मेरठ को सम्प्रदायिक दंगों के लिए जाना जाता है। यहां मामूली विवाद को भी साम्प्रदायिक रंग दे दिया जाता है। इसी तरह की कोशिश करता एक शख्स महिलाओं के विवाद में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम को घसीट कर ले आया और मुस्लिम महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी के नाम पर न सिर्फ धमकाने लगा बल्कि गंदी-गंदी गालियां भी देता रहा। इस सबके बीच मेरठ पुलिस मूकदर्शक बनी सबकुछ देखती रही।
मुख्यमंत्री योगी की...
March 22, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उपद्रवियों ने तीन मटन की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। ये घटना मंगवार रात की है। पुलिस के मुताबिक आग के हवाले की गई ये मटन की दुकानें जलेसर इलाके में हैं।
Image: News18
हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक ये मटन की दुकानें कुरैशियों की हैं जो लंबे समय से मीट का कारोबार कर रहे हैं। हाथरस के एसपी दिलीप कुमार ने कहा है कि आग लगाने वालों की...
March 21, 2017
अहमदाबाद। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गुजरात के विकास मॉडल की दुहाई देते नहीं थकते वहीं दूसरी तरफ गुजरात में महिलाओं के खिलाफ घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना गुजरात के अहमदाबाद की है, जहां सीमा पार से लड़कियों को खरीदकर उनसे देह व्यापार कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस रैकेट के पर्दाफाश होने पर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक...
March 18, 2017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के साथ ही सांप्रदायिक विवाद बढ़ने लगे हैं। चुनावों का रिजल्ट आने के बाद सांप्रदायिक विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। बुलंदशहर में एक मस्जिद में भाजपा का झंडा फहराया गया। अभी तक के मामलों में सामने आ रहा है कि जीत की खुमारी में भाजपा समर्थक विवादों को हवा देने पर तुले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च यानी नतीजे आने की अगली रात...
March 18, 2017
नई दिल्ली। केरल के थ्रिसूर जिले के 'श्री केरला वर्मा कॉलेज' में 17 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों में ये झड़प करीब 1 घंटे तक चली। इस झड़प में दोनों गुटों के 17 छात्रों के घायल होने की खबर है।
'श्री केरला वर्मा कॉलेज' में विवाद को एबीवीपी, बीजेपी और युवा...
March 15, 2017
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। मंगलवार(14 मार्च) देर रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर अज्ञात लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों ने सेट को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद फिल्म का पूरा सेट जलकर खाक हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात तकरीबन 2 बजे कुछ अज्ञात...
March 14, 2017
कर्नाटक। हमारा देश एक प्रगतिशील देश माना जाता है। जहां हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। लेकिन हमारे इस प्रगतिशील देश में एक लेखक के मुंह पर कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर काली स्याही पोत दी। बताया जा रहा है कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने लेखक को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कुछ भी लिखने पर गंभीर दुष्परिणामों की धमकी भी दी।
इस मामले में दवाणगेरे के पुलिस अधीक्षक...