हिंसा
December 31, 2018
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पत्थरबाजी की घटना में मारे गए मारे गए कांस्टेबल के बेटे ने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। मृतक कांस्टेबल सुरेश वत्स के बेटे वीपी सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? अब हम मुआवजे के साथ क्या करेंगे?
बता दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर गाजीपुर के ननोहारा में कुछ...
December 31, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब भदोही के गोपालगंज इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक यहां कुछ लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला कालीन बुनकर को घर में घुसकर पीटा और उसके बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया. इस मामले में पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट का...
December 29, 2018
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर रैली से ड्यूटी कर लौट रहे करीमुद्दीनपुर थाना के सिपाही सुरेश वत्स की उग्र भीड़ ने मॉब लिंचिंग में पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
खबरों के मुताबिक निषाद जाति के लोग आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे थे जब पीएम की रैली से लौट रही पुलिस पार्टी पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने पत्थर से पीटकर कॉन्सटेबल सुरेश वत्स को मार डाला जबकि दो और...
December 28, 2018
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गायों को लेकर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इलाके में एक दर्जन गायों को जिंदा दफनाने की सूचना से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। घंटों मशक्कत के बाद गायों को जमीन से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दावा किया कि सिर्फ मरी हुई गायें ही दफन की गई थीं।
अलीगढ़...
December 27, 2018
इलाहाबाद। कुंभ मेले में ठण्ड से एक सफाईकर्मी की मौत के बाद एक और सफाईकर्मी को पीट कर हाथ तोड़ देने की घटना सामने आई है। उसका अपराध बस इतना था कि एक साधु की बाल्टी उससे छू गई थी।
सफाईकर्मी मातादीन
बुधवार को एक सफाईकर्मी मातादीन (उम्र -55 वर्ष ,ग्राम -चुरयारी, थाना -गोहरिया, जिला -छतरपुर, मध्यप्रदेश) से एक साधु की बाल्टी छू गयी। इससे नाराज साधु ने मातादीन को इतना मारा कि मातादीन का दाहिना हाथ...
December 26, 2018
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हुए दंगों के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से अब तक नहीं मिली है.
विशेष जांच दल के सूत्रों के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धार्मिक आधार पर वैमनस्य फैलाना) के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के जांच एजेंसी के आग्रह पर राज्य सरकार ने पिछले पांच साल से अब तक...
December 26, 2018
देश के भीतर अल्पसंख्यक मुस्लिमों और दलित समुदाय के लोगों पर हमले तो नई बात नहीं है लेकिन अब ईसाई समुदाय पर भी हमले तेज हो गए हैं. खबर है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में रविवार को प्रार्थना सभा में इकठ्ठे हुए लोगों पर कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया. जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चव्हाण के आवास पर...
December 26, 2018
भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी होती है. लेकिन भाजपा के नेताओं को यह आजादी रास नहीं आ रही है. उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है यहां भाजपा के एक स्थानीय नेता ने एक दिव्यांग के मुंह में इसलिए डंडा घुसेड़ दिया क्योंकि उसने कहा कि वह अखिलेश यादव को वोट करेगा. इस घटना का वीडियो...
December 25, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। हाल ही में दलित छात्रा को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर सवार लड़की को गोली मार दी। इसके बाद लड़की गंभीर रुप...
December 25, 2018
आगरा में 15 वर्षीय किशोरी पर पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या करने के विरोध में भीम आर्मी ने आज आगरा बंद करने का फैसला लिया है। दलित किशोरी को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी की ओर सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले भीम आर्मी ने आगरा में कलेक्ट्रेट पर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित सिंह को ज्ञापन भी दिया था।...