हिंसा

December 24, 2018
नई दिल्ली। ईसाइयों के त्योहार क्रिसमस से पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कथित तौर पर चरमपंथियों द्वारा चर्च में लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला कोवाड के न्यू लाइफ चर्च का बताया जा रहा है। इस हमले में आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से तीन को ज्यादा चोट बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि यह हमला रविवार को प्रार्थना के दौरान हुआ। जिस वक्त चर्च में प्रार्थना चल रही थी...
December 22, 2018
फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की चिंता के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आए हैं। वाइस चांसलर जनरल जमीर उद्दीन शाह ने कहा कि मैं सेना के बैकग्राउंड से आया हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि मेरे पास डरने के लिए कुछ भी नहीं है  लेकिन मैं चीजों की स्थिति में पूरी तरह से घृणा करता हूं, ध्रुवीकरण की राजनीति से छुटकारा पाना, पागलपन को रोकना है।  उन्होने कहा कि यह सिर्फ...
December 21, 2018
उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोकशी के शक में हुई हिंसा को लेकर अब फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी सवाल उठाए हैं. नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में देश को हिला देने वाली इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है. फिल्म अभिनेता ने 'कारवां-ए-मोहब्बत' यूट्यूब पेज पर एक वीडियो जारी कर कहा , 'लोगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट...
December 21, 2018
रजनीश रॉय ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया आप पूछेंगे कि ये रजनीश राय कौन है? रजनीश राय गुजरात कैडर-1992 बैच के आईपीएस अधिकारी है जिन्होंने 2005 सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की जांच की थी ओर उस केस में गुजरात के ही दूसरे आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा और दूसरे पुलिसकर्मियों को ऑनड्यूटी गिरफ्तार किया था. 2014 में मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद रजनीश राय का ट्रांसफर सीआरपीएफ में कर दिया, रजनीश...
December 18, 2018
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगा मामले के फैसले में अन्य दंगों को लेकर भी बेहद तीखी टिप्पणी की है. जस्टिस एस. मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की पीठ ने सोमवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी करार दिया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाया. कोर्ट ने कहा कि साल 1984 में नवंबर महीने के शुरुआत में दिल्ली में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2,733 और पूरे भारत...
December 16, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस एक बार फिर सवालों के बीच में घिर गई है. बुलंदशहर हिंसा के मामले में यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. पुलिस ने हिंसा मामले में फरार चल रहे 18 आरोपियों के पोस्टर शहरों में चिपकाए हैं। अब उन पोस्टरों में एक निर्दोष युवक का भी फोटो लगा हुआ है. इसकी की इस लापरवाही के चलते युवक को अब मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा...
December 15, 2018
अलवर: राजस्थान में दलित उत्पीड़न का काफी जोर है। सवर्णों के दरवाजों से दलितों की बारात आज भी नहीं निकल पाती। ताजा मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया है। अलवर में सवर्ण समुदाय के लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे की पिटाई की गई है।  यह घटना तब हुई जब एक दलित युवक की बारात सवर्णों के घर के आगे से गुजर रही थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। पुलिस सुरक्षा के बीच में ही शादी...
December 13, 2018
मेरठ: उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति डंवाडोल नजर आ रही है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में चुनाव प्रचार से फारिग हुए हैं इसके साथ ही वे धार्मिक आयोजनों में नजर आते हैं लेकिन लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शायद उन्हें कोई फिक्र नहीं है। रेप और हत्याएं आए दिन अखबारों की हैडलाइन में ही छपकर रह जाते हैं। बुलंदशहर में एसएचओ की हत्या के बाद अब मेरठ जिले में बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला...
December 10, 2018
रांची। झारखंड के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवा पत्रकार अमित तोपनो की हत्या कर दी गई। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला था. उसकी शिनाख्त खूंटी के तोरपा निवासी अमित तोपनो के रूप में हुई है. मृतक के दोस्तों और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है. मिली जानकारी के अनुसार अमित तोपनो पूर्व में एक न्यूज पोर्टल में पत्रकार रह चुका था. फिलहाल वह ओला कैब का ड्राइवर था....
December 10, 2018
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का मामला इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में है। लेकिन आरएसएस और वीएचपी जैसे भगवा संगठन भाजपा सरकार से मांग कर रहे हैं कि अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाया जाए। राम मंदिर का मुद्दा चुनावों में बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होता रहा है। संघ औऱ वीएचपी द्वारा 25 नवंबर को अयोध्या में बुलाई धर्म संसद में लोगों का टोटा रहा। ऐसे में अब भगवा संगठनों के निशाने पर दिल्ली की...