कानून का बोलबाला

June 19, 2020
राजाजी नेशनल पार्क देहरादून के रामगढ़ रेंज में आशारोड़ी जंगल में दिनांक 16 व 17 जून 2020 को क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली के नेतृत्व में वन विभाग की हथियारबन्द फोर्स द्वारा देहरादून-दिल्ली हाईवे से करीब 500 मीटर अन्दर जंगल में गुलाम मुस्तफा के डेरे पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन ने कहा कि पुलिस मुस्तफा के डेरे पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची...
June 19, 2020
नई दिल्ली। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में पीएम मोदी के गोद लिए गांव की पोल खोलने वाली महिला पत्रकार सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुप्रिया शर्मा समाचार वेबसाइट स्क्रॉल डॉट इन (Scroll.in) की एडिटर इन चीफ हैं। उनके खिलाफ वाराणसी के रामनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर झूठी खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है।  खबरों के मुताबिक दरअसल सुप्रिया शर्मा ने...
June 18, 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में प्राप्त अनुदान को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने के संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस अशोक भूषण, एसके कौल और एमआर शाह की पीठ ने केंद्र को इस मामले पर चार हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर कर जवाब देने को कहा है...
June 13, 2020
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ ख़िलाफ़ हिमाचल प्रदेश में राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी ख़ुद विनोद दुआ ने अपने फ़ेसबुक अपडेट के ज़रिए दी। उन्होंने लिखा, "आज (शुक्रवार) सुबह तक़रीबन सात बजे हिमाचल प्रदेश की पुलिस मेरे घर पहुंची। मुझे एक नोटिस थमााय और कल (शनिवार) सुबह दस बजे तक शिमला के एक थाने में हाज़िरी देने का हुक्म सुनाया।'' इससे पहले...
June 13, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले की हसनपुर तहसील स्थित डोमखेड़ा के रहने वाले ओमप्रकाश का परिवार इन दिनों ख़ौफ़ में है। कुछ दिन पहले उनके नाबालिग़ बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था और तीन लोग गिरफ़्तार कर लिए थे। बीबीसी से बातचीत में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने कहा, "साहब हम बहुत ख़ौफ़ में हैं। वो लोग कह रहे हैं कि अभी बेटे को मारा...
June 12, 2020
कोरोनावायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लगे लॉकडाउन ने पूरे देश में अफरातफरी मचा दी है। इस लॉकडाउन ने प्रवासी मजदूरों की जैसी दुर्दशा की है, उसके हृदय विदारक दृश्य पूरे देश में दिख रहे हैं। प्रवासी मजदूर शब्द में वे लाखों-करोड़ों लोग छिपे हुए हैं, जिनके पास लॉकडाउन के दौरान घर पहुंचने की जद्दोजहद से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी के संघर्षों की अनगिनत कहानियां हैं। छोटी-छोटी खुशियों और लगातार बने...
June 12, 2020
भारत के विविधवर्णी समाज में साम्प्रदायिकता का रंग तेज़ी से घुलता जा रहा है। धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, उनके विरुद्ध हिंसा की जा रही है और फिर उसे औचित्यपूर्ण ठहराया जा रहा है। हमारे समाज के साम्प्रदायिकीकरण की प्रक्रिया अंग्रेज़ सरकार द्वारा इतिहास के सांप्रदायिक नज़रिए से पुनर्लेखन से हुई थी। अब तो स्थिति यह बन गई है कि हर घटना या त्रासदी को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।...
June 12, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत पीएम केअर्स फंड को 'सार्वजनिक प्राधिकरण' घोषित करने की मांग की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में आपत्ति दर्ज की। जस्टिस नवीन चावला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई का संचालन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह इस सवाल पर विचार...
June 12, 2020
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दो बड़े अस्पतालों के तीन सौ से ज्याद डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। दरअसल कोरोना महामारी के बीच इन डॉक्टरों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।  म्युनिसिपल ऑथोरिटी को लिखे पत्र में डॉक्टरों ने कहा है कि विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। मकान का किराया, आवागमन खर्च और आवश्यक वस्तुएं खरीदने के...
June 11, 2020
मुंबई। महाराष्ट्र में सवर्ण जाति लड़की से प्यार करने के चलते एक दलित युवक को 6 लोगों ने रॉड और पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। दलित युवक विराज विलास जगताप (20 वर्षीय) ने मौत से पहले दिए बयान में कहा कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उसे टेम्पो से टक्कर मारी और उसपर हमला बोल दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसपर रॉड और भारी पत्थरों से हमला किया जिसके चलते वह बुरी तरह...