कानून का बोलबाला
July 2, 2020
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के लगभग 9,000 शिक्षकों को मार्च के महीने से वेतन नहीं देने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगम को फटकार लगाई।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने कहा कि इसके लिए अकेले दिल्ली सरकार को निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसमें नगर निगम को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।
जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमनियम प्रसाद की पीठ ने कहा, ‘आप...
July 1, 2020
बैन लगाना ही है तो चीन के दूसरे सबसे बैंक 'बैंक ऑफ चाइना' पर लगाइए। कुछ फालतू एप्प पर बैन लगाने से क्या हासिल होगा? बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस नेहरू जी या मनमोहन सिंह ने नही दिया है यह 2018 में मोदी जी ने ही दिया है वह भी तब, जब 2018 में एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा कर के आए थे।
बैंक ऑफ चाइना ने जुलाई 2016 में...
June 30, 2020
ट्विटर पर इस तस्वीर को देख कर गर्व से सीना 56.2 ईंच का हो गया। .2 ईंच की बढ़ोत्तरियाँ बेपरवाह ख़ुशी देने वाली हैं वैसे ही जैसे इतनी सी तोंद कम हो जाने पर मिलती है। भाव बता रहा है कि हम सभी के भीतर नौजवानी कुलाँचे मारती रहती है।
बाइक के क़द्रदान ही समझ पाएँगे हार्ली डेविडसन पर बैठने की ख़ुशी। इस ख़ुशी को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी नहीं कि बाइक अपनी हो। यह ख़ुशी दूसरे की बाइक पर बैठ कर ही...
June 30, 2020
नई दिल्ली। हैदराबाद के एक 34 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज का मौत से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने पिता के नाम अंतिम संदेश रिकॉर्ड किया है। वीडियो में वे कहते हैं कि ‘उन्होंने मेरा वेंटिलेटर हटा दिया है। मैने पिछले तीन घंटे में कई बार ऑक्सीजन के लिए कहा। लेकिन कोई नहीं सुन रहा। मैं अब सांस नहीं ले पा रहा हूं। बाय डैडी। सबको बाय।’
समाचार एजेंसी एएनआई के...
June 29, 2020
सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों और प्रचलनों ने परंपरागत रूप से सामुदायिक निर्णय प्रक्रिया में औरतों को बाग लेने से रोका है और उन्हें औपचारिक और प्रथागत कानूनों के तहत समान विरासत और संपत्ति अधिकारों से वंचित रखा जाता है। वन अधिकार कानून, 2006 ऐसे चंद प्रगतिशील कानूनों में एक है जो वन अधिकारों को मान्यता देने के मामले में इस ऐतिहासिक नाइंसाफी को खत्म कर लैंगिक समानता को मुख्यधारा में शामिल करने की...
June 29, 2020
प्रयागराज। लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता व महंगाई राहत को रोके जाने पर योगी सरकार से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है, पूछा है किस कानून के तहत रोका डीए। माननीय उच्चन्यायालय ने योगी सरकार के साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भी नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
उक्त आदेश आज उच्चन्यायालय इलाहाबाद में माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस जेजे...
June 25, 2020
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर स्थित एक अखबार के रिपोर्टर की 19 जून को हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्रकार की हत्या के पीछे क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया और भू माफिया का हाथ है। वे कानपुर से प्रकाशित होने वाले अखबार कंपू मेल में काम करते थे।
न्यूजक्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे और इसी दौरान उन्नाव...
June 24, 2020
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पत्रकार के साथ पुलिस स्टेशन के भीतर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में हिंदी खबर चैनल के कानपुर रिपोर्टर अंकित सिंह रात 11 बजे बालिका संवासिनी ग्रह की रिपोर्टिंग करने गए हुए थे। इसी सिलसिले में वह थाना स्वरूप नगर में रिपोर्ट से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे। थाने के मुख्य द्वार पर उनके साथ मारपीट की गई।
'हिंदी खबर' के रिपोर्टर अंकित...
June 23, 2020
इटावा। यूपी के इटावा के थाना बसेरहर में एक दलित दंपती के साथ गुंडों ने वो सलूक किया, जिसके बारे में सोचकर रूह कांप जाती है। लगभग एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद जब इस घटना के बारे में इस दंपती ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित दंपति ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक न्याय की गुहार लगाई है।
जनज्वार डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक,...
June 22, 2020
यह ग्राफिक बताता है कि एक आदिवासी समुदाय अपने पड़ोस में खनन शुरू होने से पहले कैसे रहता था और समय के साथ इसे क्या नुकसान पहुंचा। दुबिल झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के शारदा जंगलों में स्थित एक आदिवासी गांव है। लगभग पांच सौ की आबादी के इस गांव में लोग प्रकृति के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत करते थे। धान मुख्य फसल थी, जिसे वर्ष में दो बार काटा जाता है और विभिन्न अनाजों की पूर्ति की जाती थी।
लेकिन,...