कानून का बोलबाला
February 21, 2019
ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में पिछले तीन सालों में गोरक्षक संगठनों ने कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। इन लोगों को कानूनी एजेंसियों और हिंदू राष्ट्रवादी नेताओं की शह मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में से 36 मुस्लिम समुदाय से थे। मई 2015 से लेकर दिसंबर 2018 के बीच 100 से ज्यादा हमलों में 280 लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है...
February 20, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने RCom बनाम एरिक्सन मामले में आर कॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी को अवमानना का दोषी करार दिया है। इनके साथ ही दो अन्य निदेशकों को भी दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने कहा कि ये साफ है कि रुपये देने की अंडरटेकिंग देने के बावजूद कंपनी रुपये नहीं देना चाहती थी। अनिल अंबानी व अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दी अंडरटेकिंग का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने साथ ही कहा, 'यह जानबूझकर किया गया है...
February 18, 2019
श्रीनगर। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने शनिवार को उनसे कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले में उनसे संपर्क करें। सीआरपीएफ ने कहा है कि वह प्रदेश के लोगों की हरसंभव मदद को पूरी तरह तैयार हैं।
सीआरपीएफ 'मददगार' हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि...
February 14, 2019
नई दिल्ली। जिस वक्त सुप्रीम कोर्ट में अनिल अंबानी कोर्ट में एसी न होने की शिकायत कर रहे थे लगभग तभी सुप्रीम कोर्ट अपने दो कर्मचारियों को अंबानी से जुड़े एक जुडिशियल ऑर्डर में छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर रहा था।
सुप्रीम कोर्ट ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत मानव शर्मा और तपन कुमार चक्रवर्ती पर यह ऐक्शन लिया। ये दोनों कोर्ट मास्टर हैं। कोर्ट मास्टर की ओपन कोर्ट या जजों के चैंबर्स...
February 13, 2019
पुणे की येरवडा जेल के सामने मुस्लिम मंच, जमीयत उलेमा ए हिंद, दलित युवा आंदोलन और अन्य कई संगठनों के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और साल 2014 में पुणे के मोहसिन शेख के लिंचिंग के मामले के आऱोपी धनंजय देसाई की जमानत रद्द करने की मांग की।
उन्होने धनंजय देसाई को फिर से गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी को एक याचिका भी सौंपी।
देसाई ने बॉम्बे हाईकोर्ट में 17 जनवरी 2019 को...
February 12, 2019
नई दिल्ली। पत्रकार, शिक्षाविद् और मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सेतलवाड़ को गुजरात उच्च न्यायालय से एक बड़ी जीत हासिल हुई है। गुजरात उच्च न्यायालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत तीस्ता सेतलवाड़ के एनजीओ खोज को प्रदत्त धन का दुरूपयोग करने के मामले में अग्रिम ज़मानत दी है। अदालत ने उनके सहयोगी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता जावेद आनंद को भी जमानत दी है।
क्या...
February 11, 2019
सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना फिल्म अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को महंगा पड़ गया. मुंहई के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के कार्यक्रम में उन्हें अपने भाषण के दौरान ही बीच में रोक दिया गया. वहीं बाद में पालेकर ने नाराजगी जताते हुए बताया कि कार्यक्रम में बुलाकर खुलकर विचार नहीं रखने दिया गया। इससे साफ है कि देश में...
February 11, 2019
आज के हिन्दू में रफाल डील की फाइल से दो और पन्ने बाहर आ गए हैं। इस बार पूरा पन्ना छपा है और जो बातें हैं वो काफी भयंकर हैं। द हिन्दू की रिपोर्ट को हिन्दी में भी समझा जा सकता है। सरकार बार-बार कहती है कि रफाल डील में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। वही सरकार एक बार यह भी बता दे कि रफाल डील की शर्तों में भ्रष्टाचार होने पर कार्रवाई के प्रावधान को क्यों हटाया गया? वह भी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता...
February 7, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नया फरमान जारी किया है. सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू करते हुए सभी विभागों और निगमों में हड़ताल पर अगले छह महीने तक के लिए पाबंदी लगा दी है. मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने चार फरवरी की रात इस मामले में अधिसूचना जारी की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिसूचना के मुताबिक राज्य...
February 4, 2019
मध्यप्रदेश के महू से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मेंमदी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव को दाह संस्कार करने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि वह दलित समुदाय से ताल्लुक रखता था। इस जातिगत भेदभाव से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर प्रदर्शन दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति को...