कानून का बोलबाला

September 15, 2019
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर लिंचिंग होने के डर से अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए हैं। इतिहास विभाग के  दलित असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम हरिजन (40) ने कहा कि अगस्त में वायरल हुए एक वीडियो में कुछ टिप्पणियों को लेकर पिछले दिनों कैंपस के छात्रों के समूह ने उनका घेराव किया था और उन्हें धमकी दी थी, जिसके बाद वह लिंचिंग होने के डर छुट्टी पर चले गए।   यूनिवर्सिटी के...
September 13, 2019
13 सितंबर 2019 यह दिन जतिन दास की शहादत की 90वां शहादत दिवस है। लाहौर साजिश मुकदमें में बंदी बनाए हुए जतिन दास, भगत सिंह और उनके साथियों ने राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कारागार में ऐतिहासिक अनशन किया। इस अनशन के दौरान 13 सितंबर 1929 को जतिन दास शहीद हुए। जतिन दास और उनके साथियों के संघर्ष और शहादत की याद में राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और फासीवादी हुकूमत...
September 13, 2019
आदिवासी संगठनों और वनाश्रित समुदायों के अधिकारों के पैरोकारों के लिए एक बड़ी सफलता मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी 19 हस्तक्षेप आवेदनों को स्वीकार कर लिया है जो 13 फरवरी 2019 को आए फैसले पर विचार के लिए दायर किए गए थे। इसमें ऑल इंडिया यूनियन ऑफ फॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) और सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) समर्थित सुकालो गोंड और निवादा राणा का आवेदन भी शामिल है। (AIUFWP) और (CJP), दोनों संगठन...
September 11, 2019
उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के जिलाधिकारी ने एक स्कूल में बच्चों द्वारा कथित रूप से झाड़ू लगाने की फोटो खींचने पर एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के मामले की जांच के सोमवार को आदेश दिए। उनके साथी पत्रकार सुधीर सिंह ने आरोप लगाया है कि पत्रकार को सरकारी काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने के झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सुधीर सिंह ने अन्य पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी एनपी सिंह से मुलाकात की और...
September 9, 2019
पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही है। चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की छात्रा पहली बार मीडिया के सामने आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रा ने आरोप लगाया कि चिन्मयानंद ने एक साल तक रेप और शोषण किया। छात्रा ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। छात्रा ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर पुलिस एफआईआर...
September 6, 2019
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बीते महीने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट हो गई थी। यह खबर मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रही। अब पीड़िता का कहना है कि यह कुलदीप सिंह सेंगर की साजिश थी। अंग्रेजी समाचार पत्र  'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में उसने कहा, ‘कुलदीप सिंह सेंगर ने ही रायबरेली हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में मुझे मारने की साजिश रची थी। इस बात पर...
September 4, 2019
असम में काम करने वाले सभी विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया है। द असम ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक एनआरसी के प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया के राजनीतिकरण पर सवाल उठने के बाद विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने असम को अचानक 'संरक्षित क्षेत्र' की श्रेणी के तहत रख दिया है।  परिणामस्वरुप विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। उदाहरण के लिए असम ट्रिब्यून की...
August 29, 2019
पटना हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस राकेश कुमार ने अपने एक फैसले में लिखा कि लगता है कि हाईकोर्ट प्रशासन ही भ्रष्ट न्यायिक अधिकारियों को संरक्षण देता है। दरअसल जस्टिस राकेश कुमार बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी कैपी रमैया के मामले में सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए लिखा कि पटना के जिस एडीजे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला साबित हुआ उन्हें बर्खास्त करने के बजाय मामूली...
August 29, 2019
सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस यानी CJP ने असम में भारतीय नागरिकों को अपनी नागरिकता के दावे को अच्छी तरह पेश करने की ट्रेनिंग देने के लिए हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में पैरालीगल कार्यकर्ताओं और स्थानीय और जिला स्तर के वकीलों को उन कौशल और ट्रेनिंग से लैस कराया गया, जिनके जरिये वे सिटिजनशिप के जटिल मुद्दे को समझ सकें. असम में 31 अगस्त को फाइनल NRC आएगा. इसके बाद इससे जुड़े कई...
August 27, 2019
बिहार के गया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग के गैंगरेप किया गया। इसके बाद जब उसकी मां न्याय के लिए पंचायत के पास पहुंची तो पंचायत ने पीड़िता को ही तुगलकी फरमान सुना दिया। इसके बाद पीड़िता के सिर के बाल मुंडवाए गए और गांव में घुमाया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पंचायत समिति के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी...