कानून का बोलबाला

September 27, 2019
गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सिजन की कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में दो साल से निलंबित चल रहे डॉ. कफील खान के लिए राहत की खबर है। एक विभागीय जांच ने उन्हें चिकित्सा लापरवाही, भ्रष्टाचार के आरोपों और हादसे के दिन अपना कर्तव्य नहीं निभाने के आरोपों से मुक्त कर दिया। गुरुवार को बीआरडी अधिकारियों ने रिपोर्ट की एक कॉपी डॉ. कफील को सौंपी है। बता...
September 27, 2019
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सिरसौद थाना इलाके के भाव खेड़ी ग्राम में बुधवार को दो दलित बच्चों की हत्या करने का मामला सामने आया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी मृत बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंची। कलेक्टर ने परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनका हाल जाना।  पत्रिका की खबर के मुताबिक अनुग्रह ने बताया कि प्रशासन द्वारा नियमानुसार हर...
September 27, 2019
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करने वाले 44 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया और गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। बता दें, यमुना एक्सप्रेस पर सैकड़ों किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के लिए ज्यादा मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम की योजना बनाई थी। लेकिन...
September 24, 2019
झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और लिंचिंग की घटना को अंजाम दे दिया गया है। यहां प्रतिबंधित मांस बेचने के शक में एक शख्स को पीट-पीटकर मार दिया गया। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए फिलहाल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों को सूचना मिली कि तीन लोग ऐसा मांस बेच रहे हैं जिस...
September 20, 2019
कोच्चि: अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में केरल उच्च न्यायालय ने माना कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं के माध्यम और तरीकों पर रोक लगाकर अनुशासन नहीं थोपा जाना चाहिए। न्यायालय ने कहा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करना संविधान में प्रदत्त अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा के अधिकार और निजता के अधिकार का हिस्सा है। इसके साथ ही अदालत ने उस छात्रा को कॉलेज के हॉस्टल में फिर से प्रवेश देने का निर्देश...
September 20, 2019
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा से रेप के आरोपी बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को आखिरकार शुक्रवार सुबह (20 सितंबर) गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसआईटी ने की। चिन्मयानंद को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।  बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर रेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़िता ने दिल्ली के लोधी गार्डन थाने...
September 19, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले वीडियो को व्हट्सऐप ग्रुप पर शेयर करना यूपी के एक पत्रकार को महंगा पड़ा है। उसके खिलाफ मेरठ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार का नाम है अफगान सोनी और वह एक दैनिक अखबार से जुड़े हैं। अफगान सोनी के खिलाफ मेरठ के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ धारा 500 (मानहानि करने) और धारा 60 (साइबर क्राइम...
September 19, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि अगर सरकार इंतजार कर रही है कि वह खुद ही मर जाए तो वह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लेगी।  पीड़िता ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के तीसरे दिन भी ना तो बलात्कार और न ही शारीरिक...
September 17, 2019
झारखंड मॉब लिंचिंग के मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन सामने आई हैं। शाइस्ता परवीन ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर आरो‌पियों पर हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो वो खुदकुशी कर लेंगी। शाइस्ता परवीन अपने परिजनों के साथ कलक्‍ट्रेट के दफ्तर पहुंचकर डीसी ए दोड्डे से मुलाकात की। उन्‍होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। शाइस्‍ता ने इस...
September 15, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक पत्रकार के खिलाफ इसलिए केस दर्ज कर लिया था क्योंकि उसने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अब ऐसा ही मामला हरियाणा की भाजपा सरकार में भी सामने आया है। हरियाणा के हिसार में एक पत्रकार के खिलाफ मानहानि और अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है।  एनडीटीवी की खबर के मुताबिक अनूप कुंडू नाम के पत्रकार के...