कानून का बोलबाला
October 4, 2019
मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर दर्ज किया गया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की तरफ से दो महीने पहले दाखिल याचिका पर सुनवाई करते...
October 4, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद करीब दो महीने पूरे होने जा रहे हैं। वहीं बीते दो महीनों से कश्मीरी नेताओं को नजरबंद किया गया है। वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर के गर्वर्नर के सलाहकार फारूक खान ने गुरुवार को जानकारी दी कि नजरबंद किए गए सभी नेताओं को एक साथ रिहा नहीं किया जाएगा। प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार करने और प्रत्येक राजनीतिज्ञ की समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लेगा। ...
October 3, 2019
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव मामले में जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा की याचिका पर सुनवाई करने से उच्चतम न्यायालय के जस्टिस एस रविंद्र भट्ट ने खुद को अलग कर लिया है। भीमा कोरेगांव मामले में नवलखा को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने अदालत में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की हुई है। चार अक्तूबर को मामले की अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
नई दिल्ली:...
October 1, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक नारेबाजी करने के आरोप में चालीस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों ने भदोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों के साथ नारेबाजी की।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 27 सितम्बर को...
September 30, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को आदेश दिया कि पीड़िता को दो हफ्ते के भीतर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही आदेश दिया कि बिलकिस बानो को सरकारी नौकरी और रहने के लिए आवास भी दिया जाए।
बिलकिस बानो की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी गुजरात...
September 30, 2019
भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद 600 साल पुराने संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए। 21 अगस्त के बाद से वे 95 अन्य कार्यकर्ताओँ के साथ जेल में हैं। चंद्रशेखर आजाद रावण एक ऐसा नाम बन चुका है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है।
अपने स्कूल के समय से ही जातीय उत्पीड़न का दंश झेलने वाले चंद्रशेखर आजाद ने मुखर रुप से आवाज उठाई थी। यही कारण था कि जातीय...
September 30, 2019
उन्नाव रेप केस की पीड़िता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने के लिए घर नहीं मिल रहा है। हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता को घर उपलब्ध कराने का दिल्ली महिला आयोग (DCW) को आदेश दिया। कोर्ट ने डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन को पीड़िता के पुनर्वास उपायों की देख करने का भी निर्देश दिया।
पीड़िता के वकील धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेश शर्मा को यह जानकारी दी कि बलात्कार पीड़िता और...
September 30, 2019
26 मई 2018 को गोलपारा के हिरासत शिवर में एक बंगाली हिंदू सुब्रत डे रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। डे अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उस समय उनका परिवार अपनी मामूली चाय की दुकान से आय पर निर्भर था। अब एक साल बाद उसके बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और उसकी मां और पत्नी ने कपड़े के थैले बनाकर और बेचकर जीवनयापन कर रहे हैं। 28 सितंबर 2019 को सीजेपी की टीम ने...
September 28, 2019
गुजरात के शहर सूरत के बाजार में व्यापारियों ने ट्रांसजेंडर्स समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसके लिए पूरी मार्केट में बकायदा 'मार्केट में किन्नर की नो इंट्री' के पोस्टर भी लगा दिये गये हैं। गौरतलब है कि किन्नरों द्वारा मार्केट में कथित तौर पर एक शख्स को पीट-पीटकर मारने के बाद व्यापारियों ने किन्नरों की नो इंट्री का निर्णय लिया है।
इस पर सूरत के जापान...
September 27, 2019
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड में निलंबित डॉक्टर कफील खान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है. यूपी के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सीजन की कमी से 60 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस मामले में डॉक्टर कफील को सस्पेंड कर दिया गया था.
प्रमुख सचिव खनिज और भूतत्व विभाग की अगुवाई में हुई जांच के बाद डॉक्टर कफील पर लगाए गए आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, कफील...