कानून का बोलबाला
October 16, 2019
मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को आंशिक बधाई । उन्होंने अपने परिवार को आगे कर अच्छा किया है। इससे परिवार के बच्चों और माँओं में भी राजनीतिक चेतना आएगी। अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की पुलिस को भी घंटों काम करन पड़ते हैं। छुट्टी नहीं मिलती। पारिवारिक जीवन समाप्त हो गया है। काम के तनाव से तरह तरह के रोगों ने घेर लिया है।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया था कि सिपाही का पे ग्रेड...
October 15, 2019
आर्थिक मंदी के दौर में प्रदेश सरकार ने सूबे में कार्य कर रहे 25 हजार होमगार्डों को बड़ा झटका दिया है। डीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने एक आदेश जारी कर पुलिस विभाग में तैनात 25 हजार होमगार्डों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इससे पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनकी ड्यूटी में भी कटौती की गई है। अब उन्हें 25 दिन के बजाय 15 दिन ही काम...
October 14, 2019
दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 5 छात्रों को विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि सम्बंधित छात्रों ने जामिया के नियमों का उल्लंघन किया है और विश्विद्यालय की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों को धमकाने का भी आरोप लगा है।
न्यूजलॉन्ड्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 5 अक्टूबर को जामिया के...
October 12, 2019
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के 6 छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर निकाल दिया गया है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी से प्रधानमंत्री को खत लिखने से संबंधित एक कार्यक्रम की इजाजत मांगी थी। प्रशासन ने परमीशन देने से इनकार कर दिया और छात्रों के कार्यक्रम को रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था।
विश्वविद्यालय...
October 8, 2019
कश्मीर में जारी लॉकडाउन के बीच देश-विदेश में रहने वाले 284 भारतीय नागरिकों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन को वापस लिया जाए और वहां विधानसभा चुनाव कराए जाएं। इसके अलावा अनुच्छेद 370 पर वहां के लोगों को फैसला करने दिया जाए।
इन नागरिकों ने लिखा है कि कश्मीर घाटी और जम्मू के कुछ हिस्सों में 5 अगस्त, 2019 से...
October 8, 2019
मॉब लिंचिंग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ हाल ही में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अब इन दिग्गजों के समर्थन में इतिहासकार रोमिला थापर, सिनेमेटोग्राफर आनंद प्रधान, नसीरूद्दीन शाह समेत 180 से ज्यादा हस्तियां खड़ी हुई हैं। इन हस्तियों ने इस कार्रवाई की निंदा की है।
सोमवार को जारी किए गए नए पत्र में प्रमुख हस्तियों ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री...
October 6, 2019
मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पोते और भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश आंबेडकर आरे कॉलोनी में प्रवेश कर रहे थे। हजारों कार्यकर्ताओं का अब भी पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन जारी है। वहीं आंबेडकर ने लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आने के कुछ ही घंटों...
October 6, 2019
इलाक़े में धारा-144 लगी थी। मुंबई के आरे के जंगलों में जाने वाले तीन तरफ़ के रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। ठीक उसी तरह से जैसे रात के अंधेरे में किसी इनामी बदमाश या बेगुनाह को घेर कर पुलिस एनकाउंटर कर देती है, शुक्रवार की रात आरे के पेड़ घेर लिए गए थे। उन पेड़ों को भरोसा होगा कि भारत की परंपरा में शाम के बाद न फूल तोड़े जाते हैं और न फल। पत्तों को तोड़ना तक गुनाह है। वो भारत अब इन पेड़ों का...
October 4, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के खिलाफ अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही करने के आरोपों पर जांच करने का आदेश दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त, 2017 के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद कफील खान पर भ्रष्टाचार और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।...
October 4, 2019
उत्तर प्रदेश के महोबा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस शख्स ने अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में मरीजों की सेवा करते हुए जिंदगी बिता दी, उसके शव को घर भेजने के लिए अस्पताल प्रशासन वाहन उपलब्ध न करा सका। इससे बेबस पत्नी रिक्शे पर अपने पति शव लेकर घर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के सिकंदरपुर जाट निवासी 50 वर्षीय प्रमोद गुप्ता महोबा में गांधीनगर में रहते थे...