हक़ और आजादी
May 12, 2017
जो युद्धोन्माद फैलाते हैं, वे भी इसकी चपेट में आने से बच नहीं पाते…
पाकिस्तान की सीमा पर भारतीय सैनिकों की लगातर जारी शहादत और उनके शवों की बेइज़़्ज़ती से नाराज़ एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को ख़त के साथ महिलाओं का अंतर्वस्त्र भेजा है। सैनिकों, शहीदों और युद्धोन्माद से जुड़ी ख़बरों में डूबे मीडिया में यह ख़बर शायद ही कहीं मिले। यह ख़बर बताती है कि बतौर विपक्ष कूटनीति...
May 11, 2017
Courtesy: Aaj Tak
पच्छिमी उत्तर प्रदेश के एक समृद्ध जनपद सहारनपुर को लगता है राजनैतिक रोटियां सेकने वालो ने घेर लिया है। मुजफ्फरनगर, हरद्वार, देहरादून, यमुनानगर, शामली से घिरा हुआ जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड और हरयाणा से जोड़ने का काम भी करता है। हालाँकि पच्छिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपद सांप्रदायिक दंगो के चलते संवदेनशील माने जाते है लेकिन सहारनपुर अपनी लाख खामियों के बावजूद...
May 9, 2017
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में 24 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में 25 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद सहायक जेल अधीक्षक वर्षा डोंगरे ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर बस्तर की स्थितियों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार ने वर्षा डोंगरे को निलम्बित कर दिया। दरअसल उनकी पोस्ट से प्रशासनिक हल्कों में हडकंप मच गया था। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर...
May 8, 2017
हाल ही में भाजपा नेतृत्वाधीन झारखंड सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में कुछ मह्त्वपूर्ण संशोधन लेन के लिए एक बिल विधानसभा में संख्याबल के आधार पर पास करा लिया है।
किसी भी प्रकार का डिबेट ,चर्चा -बहस के बिना ही मात्र 3 मिनट में यह बिल पास करा लिया गया। अब यह बिल राष्ट्रपति जी के पास है, उसके हस्ताक्षर होते ही यह बिल कानून में तब्दील हो जायेगा। इसी बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने...
May 8, 2017
Image: Times of India
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और संघ परिवार ने हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण बढ़ाने के लिए हर चुनाव की तरह इस बार भी तमाम घटिया हथकण्डे अपनाये। लेकिन हिन्दुत्ववादी फ़ासिस्टों को अच्छी तरह पता था कि केवल साम्प्रदायिकता की आग फैलाकर वे सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँच सकते। इसलिए उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान साम्प्रदायिकता के ज़हर को...
May 6, 2017
मई दिवस पर ऐसी तैसी डेमोक्रेसी टीम की प्रस्तुति
न्यूज़ क्लिक और इंडियन कल्चरल फोरम के सौजन्य से
May 6, 2017
बिलकीस बानो अपने पति और बच्चे के साथ/ फोटो: आउटलुक
मीडिया के सभी दोस्तों के जरिये मैं अपने देशवासियों तक यह संदेश पहुंचाना चाहती हूं। मैं यह संदेश गुजराती, मुसलमान भाई-बहनों और दुनिया की हर महिला तक अपना संदेश पहुंचाना चाहती हूं। मैं इस बात की आभारी हूं कि माननीय न्यायाधीशों ने एक बार फिर एक सही फैसला देकर सच की जीत को पुख्ता किया और न्यायपालिका में मेरे विश्वास को बहाल किया है...
May 6, 2017
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को अपने संघर्ष में बृहस्पतिवार को एक बड़ी जीत हासिल हुई। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में भी स्टे लगा दिया। स्टूडेंट्स चौबीसों घंटे लाइब्रेरी सुविधा बहाल करने जैसी साधारण मांग को लेकर आंदोलनरत थे। जस्टिस दीपक मिश्रा वाली अगुआई वाली बेंच ने यूनिवर्सिटी को...
May 3, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल को राज्य के 75 जिलों के लिए 150 एडवांस एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की थी। जिसके बाद यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार (1 मई) को गायों के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की। वहीं दूसरी तरफ राज्य की विडंबना देखिए कि इटावा में एक पिता को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसे अपने 13 वर्षीय बेटे को कंधे पर लादकर लेकर जाना पड़ा...
May 3, 2017
झारखंड के बाद एक बार फिर देश में करीब 13.5 करोड़ लोगों का आधार कार्ड का डाटा लीक होने का मामला सामने आया है। यह आशंका बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसाइटी (सीआईएस) की एक रिपोर्ट में जताई गई है। सीआईएसद्वारा सोमवार(1 मई) को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग सरकारी विभागों ने करोड़ों लोगों की आधार कार्ड का डाटा सार्वजनिक कर दिया है।
filephoto
जिसके बाद इस डाटा...