हक़ और आजादी

May 2, 2017
 EVM पर सवाल उठाती आ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनावों के नतीजे के बाद इस मुद्दे से भटककर हार की समीक्षा में लग गई है। लेकिन आप की ही प्रत्याशी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए साकेत कोर्ट ने ईवीएम, रजिस्टर व पर्चियां सील करने के आदेश दिए हैं। छतरपुर वार्ड 70-एस की आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी त्यागी ने ने एक याचिका दायर की थी...
May 2, 2017
वेंकैया नायडू जी,   सुकमा में हुए माओवादी हमले के बाद आपने मानवाधिकार संगठनों पर यह सवाल उठाया है कि वे सरकारी हिंसा की तो आलोचना करते हैं लेकिन जब माओवादी या अलगाववादी इस तरह के हमले करते हैं तो वे चुप्पी साध लेते हैं। आपका यह लेख आज के (1 मई, 2017) इण्डियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हुआ है। मैं इस पत्र के माध्यम से एक मानवाधिकारकर्मी होने के नाते कोई सफाई नहीं देने जा रही, जैसा कि आपके...
April 29, 2017
भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम समाज में तीन बार तलाक कह पति द्वारा पत्नी से संबंध विच्छेद कर लेने की प्रथा के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है जो अत्यंत काबिले तारीफ है। मुस्लिम धर्म गुरूओं द्वारा यह कहना कि यह उनके धार्मिक कानूनों के मामले में हस्तक्षेप है उसी तरह की बात है जब किसी घर के अंदर किसी प्रताड़ित की जाने वाली महिला के रिश्तेदार कहें कि यह उनके घर का आंतरिक मामला है। जिस तरह से किसी घर के...
April 26, 2017
यह पहलू खान की बुजुर्ग माँ है । वह ना सुनती है और ना ही देख सकती है ,सिर्फ बोल सकती है। हर आने वाले व्यक्ति से अपने बेटे के बारे में पूछती है कि मेरा बेटा कब आएगा ? जब कल सुबह उनसे हम मिलने पंहुचे तो पहलू खान की मां हाथ पकड़ कर रोने लगी । उन्हें अपने बेटे का इंतज़ार है । क्या हम पहलू खान को लौटा कर ला सकते है । नहीं ,लेकिन हम उसके साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ तो सकते है ना ? अगर...
April 26, 2017
इंडिया टुडे न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार (24 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले को लेकर नंदिनी सुंदर को अपने लाइव डिबेट के लिए बुलाया था जिसको लेकर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की है। अपने कानूनी नोटिस में, शिकायतकर्ता ने सरदेसाई और इंडिया टुडे के संपादकीय बोर्ड के अन्य सदस्यों...
April 25, 2017
जिलाधिकारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकाेर्ट में दाखिल करेंगे अवमानना याचिका  #पाठकपुर के साढे़ तीन साै मनरेगा मजदूराें की  जनहित याचिका पर 22जुलाई 2016 काे हाईकार्ट ने दिया था आदेश Image: Outlook मनरेगा मजदूराें काे बेराेजगारी भत्ता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा -अजीत यादव -------------------------------------------------- बबराला (गुन्नाैर ,जि.सम्भल ,उ.प्र.)/25अप्रैल 2017/पहले...
April 25, 2017
नई दिल्ली। द क्विंट की पत्रकार पूनम अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सेना में सहायक सिस्टम के दुरुपयोग पर नोटिस जारी किया है। पूनम ने सेना में सहायक सिस्टम के दुरूपयोग शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस सिस्टम के ज़रिए बड़े अधिकारी अर्दली और सिपाहियों का शोषण करते हैं। ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का केस झेल रही पूनम ने इस एक्ट के दुरूपयोग की शिकायत भी की है...
April 24, 2017
भोपाल। कुछ राज्यों में दलितों की शादी को लेकर दलित समुदाय में एक तरह का डर बना रहता है। शादी को लेकर कहीं जातिवादी गुंडे शादी में किसी तरह का बवाल ना खड़ा कर दें। लेकिन मध्य प्रदेश के एक गांव में पहली बार किसी दलित परिवार की शादी में बैंड बजा है और दूल्हा घोड़ी चढ़ा है। इस शादी को कराने के लिए तीन-तीन पुलिस थानों की फोर्स लगानी पड़ी। इतना ही नहीं पुलिस बल लाठियों, बंदूकों और आंसू गैस के गोलों से...
April 24, 2017
झुंझुनू। राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की घटना के बाद अब राजस्थान में ही एक कश्मीरी छात्र स्थानीय स्तर पर उत्पीड़न का शिकार हुआ। झुंझुनू जिले के BITS पिलानी इंस्टिट्यूट का यह छात्र संस्थान से दो दिन से गायब है। कुछ लोगों का मानना है कि छात्र अपने घर चला गया लेकिन इस बात की पुष्टी नहीं हो पायी है। संस्थान मामले की जांच करवा रहा हैं। 27-yr-old...
April 24, 2017
6 साल के इस नौजवान को जल्दी रोना आ जाता है। सुमित से इंडियन एक्सप्रेस के पहले पेज पर मुलकात होती है। एक स्टोरी के जरिये। सुमित उस दिन रोया था जब पहली बार हिसार से दिल्ली आकर जेएनयू के एमए प्रोग्राम में अपना नाम देखा था। दूसरी बार उसे तब रोना आया था जब वह अपनी पहली क्लास में टीचर की पढ़ाई को बिल्कुल नहीं समझ पाया था। तब उसके टीचर ने उसके कंधे पर हाथ रख कर कहा था घबराओ नहीं, तुम जेएनयू में आए हो।...