हक़ और आजादी

November 6, 2017
जीएसटी और नोटबंदी की मार किसानों पर भी पड़ने जा रही है। ग्रामीण इलाकों में इस साल आमदनी न के बराबर बढ़ने के आसार हैं। इसकी मुख्य वजह कृषि जिंसों की कीमत में कमी, गैर-कृषि ग्रामीण आय में लगभग न के बराबर वृद्धि, नकद लेनदेन को सीमित करना, बालू खनन पर रोक और जीएसटी से उत्पन्न बाधाएं हैं। Image: The Hindu सरकार ने पिछले तीन साल में गन्ने के समर्थन मूल्य में बहुत मामूली बढ़ोतरी...
November 6, 2017
किसानों की दिन प्रतिदिन हालत खराब होने की वजह से इस समुदाय में रोष है और देश भर में तमाम तरह के प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ रहा है, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार एक झटका और देने की तैयारी में है।   खेती-बाड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर को नई परिवहन नीति के मसौदे में वाणिज्यिक वाहन की श्रेणी में डाल दिया गया है। ऐसा होने पर ट्रैक्टर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 12...
November 4, 2017
इस महीने 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा हो जाएगा। पिछले साल 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अचानक रात एक टीवी प्रसारण में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान कर दिया था और कहा था कि एनडीए सरकार ने यह कदम देश में काले धन पर लगाम लगाने, टेरर फंडिंग रोकने और नकली नोटों को सर्कुलेशन घटाने के लिए उठाया है। लेकिन सरकार के इस कदम ने पूरे देश में भारी अव्यवस्था फैला दी थी। इस फैसले से देश...
November 1, 2017
दिल्ली की कठपुतली कॉलोनी में पुलिस की बर्बरता और बीच-बचाव कर रहीं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ऐनी राजा को चोटिल करने की कठोर निंदा राजस्थान के मज़दूर किसान शक्ति संगठन ने की है. मशहूर मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा रॉय, निखिल डे एवं शंकर सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये मांग की है कि कठपुतली कॉलोनी में पुलिस कार्यवाही की जाँच हो और दोषियों को सज़ा मिले....
October 30, 2017
विधायक जी के द्वार से साइकिल चोरी हो गयी। विधायक जी को लगा उनकी नाक कट गयी। आम आदमी की नाक कटनी तब शुरू होती है जब उसकी बेटी 16 के पार की हो गयी हो और अब भी शादी न हुई हो या फिर दहेज कम मिलने पर दूल्हा शादी के लिए इनकार कर रहा हो, लेकिन बड़े आदमियों की नाक इन छोटी चीजों में नहीं बसती। इसलिए उनकी नाक साइकिल चोरी होने, भैंस के चोरी हो जाने से कट जाती है। Image Courtesy: Bhaskar  ...
October 30, 2017
एक तरफ किसान जहां खेती के लिए गए कर्ज और उस कर्ज को न चुका पाने की हालत में आत्महत्या करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी शासित राज्य में उनको सरकार की तरफ से सस्ते दर में दिया जाने वाला खाद सड़ गया। किसानों को बांटने के बजाय राजस्थान सहकारिता विभाग 7600 टन खाद गोदामों में दबा कर बैठ गया। साल भर पहले हुआ यह स्टॉक गोदामों पड़े-पड़े खराब हो गया। राजस्थान पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक...
October 27, 2017
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में क़र्ज के बोझ से दबे दो किसानों के आत्महत्या कर लेने की ख़बर है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परभणी ज़िले के पथरी तहसील के बाभुलगांव के रहने वाले बाला साहेब निवरुत्ती रानेर (32) ने 23 अक्टूबर की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ओडिशा में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। द वायर की रिपोर्ट के अनुसार रानेर बैंक ऋण का भुगतान नहीं कर पाने...
October 27, 2017
मोहम्मद ज़ियाउद्दीन की चौराहे पर दुकान थी जिसमें वे कपड़े सिलने का काम करते थे। कितना अच्छा काम है न सिलने का जो हमें जोड़ना सिखाता है। अलग-अलग रंग, क्वालिटी के कपड़ों को जोड़कर जब दर्जी एक पहनावे का निर्माण करता है तो ऐसा लगता है उसनें विभिन्नताओं वाले भारत को एक धागे में बांध दिया। ज़ियाउद्दीन का व्यक्तित्व भी ऐसा ही था। वे अनेकता में एकता की बात करते। उन्हें दर्द हिन्दू मुस्लिम देखकर नहीं उठता था,...
October 26, 2017
बीजेपी शासित झारखंड में भूख से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब यहां 62 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना से पहले भूख से ही एक ग्यारह वर्ष की बच्ची और फिर एक रिक्शेवाले की मौत का मामला सामने आया था। People visit the house of Rooplal Marandi who died in Bhagwanpur village in Deoghar district of Jharkhand. (HT Photo) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवघर जिले के मोहनपुर...
October 25, 2017
हर सरकार की तरह मोदी सरकार ने भी देश में खेती-बाड़ी की तस्वीर बदल देने और किसानों को खुशहाल बनाने का वादा किया है। पीएम ने तो दावा किया है कि वह 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लेकिन क्या उनके वादों की झलक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों में दिख रही है। कृषि क्षेत्र के लिए जिस रफ्तार से काम हो रहा है, क्या उससे 2022 का लक्ष्य हासिल हो पाएगा।...