हक़ और आजादी
November 12, 2017
कन्हैया कुमार लखनऊ लिट् फेस्ट में ४५ मिनट बोलें मगर कही जगह media ने चाप दिया कि लखनऊ लिट् फेस्ट कैंसिल हो गया।
कन्हैया कुमार: इंसान बड़ा अपने सोच से होता है। गाली देना मुझे बिलकुल पसंद नहीं है क्यों की यह समाज के गालियां माँ बहनों की होती है। में आलोचना करता हूँ गाली नहीं देता। गाली गलोच की राजनीती के खिलाफ हम है।
कन्हैया कुमार: मुझे बिहार से तिहार...
November 10, 2017
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की शिफ्ट, सालाना बोनस, सालाना वेतन वृद्धि, कैजुअल लीव, मेडिकल लीव अब सपने होंगे। स्थायी नौकरी या 3 से 5 साल तक की नौकरी का कांट्रैक्ट भी नहीं रहेगा। अब यह बीते दिनों की बात होने जा रही है। आने वाले वर्षों में घंटे के आधार पर नौकरियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।
केलीओसीजी की ओर से की गई वर्कफोर्स एजिलिटी बैरोमिटर स्टडी में सामने आया है कि अभी ही भारत में 56 प्रतिशत...
November 10, 2017
विरोध के डर से सरकार संसद सत्र संक्षिप्त करने या टालने की कर सकती है कवायद। संसद के सामने आज हजारों मजदूर पहुंचे। देश की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था से महज एक किलोमीटर दूर नरेंद्र मोदी सरकारकी आर्थिक नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। गुरुवार को 10 केंद्रीय श्रम संगठनों ने मोदी सरकार की विनिवेश नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका तीन दिन का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को खत्म होगा।...
November 10, 2017
किसान संगठन अब बिल्कुल उसी तरह से आंकड़े के साथ अपनी बात सामने रख रहे हैं, जैसे कंपनियां अपने घाटे और मुनाफे का बयान करती हैं। किसानों ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से देखें तो किसानों को खरीफ की सिर्फ 7 प्रमुख फसलों धान, मक्का, बाजरा,सोयाबीन, मूंगफली, कपास और उड़द दाल की बिक्री पर 35,968 करोड़ रुपये का घाटा होगा। किसानों के मुताबिक भारतीय जनता...
November 9, 2017
नोटबंदी का असर रह-रह कर दिख रहा है। एक साल बाद भी आम लोगों की जिंदगी इसके घातक असर से निकल नहीं पाई है। सर्दियों के जिस मौसम में सब्जियों की भरमार रहती है और ये सस्ती हो जाती हैं और वहीं इस सीजन में इसके दाम आसमान छू रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर के बाजार में प्याज 50 से 60 रुपये और टमाटर 70 से 80 रुपये बिक रहा है। इससे मोदी सरकार की ओर से महंगाई काबू करने का दावा भी हवा हो गया है। सब्जियों के दाम से...
November 8, 2017
केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से सबसे ज्यादा किसान नाखुश हैं। उत्पादों का उचित दाम न मिलने, खाद, बिजली, पानी महंगा होने से तबाह किसान संगठन के सदस्यों ने उन राज्यों के किसानों के बीच जाकर सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का फैसला किया है, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) 13 मार्च 2018 को दिल्ली में महापंचायत का आयोजन भी करेगा, जिसमें देश भर के...
November 7, 2017
भारतीय आईटी कंपनियों ने पिछली कुछ तिमाहियों में खाली पदों के लिए भी भर्तियां घटा दी हैं। आईटी उद्योग में इस साल 1.30 से 1.50 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य तो दूर, जो नौकरियां लोगों को मिली हुई थीं वह भी जा रही हैं।
छह अग्रणी कंपनियों में इस साल पहली छमाही में शुद्ध नियुक्तियां स्थिर रहीं या मामूली घटी। एक अन्य डिजिटल टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग प्रदाता का कहना है कि कई साल तक...
November 7, 2017
केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक कर्ज वसूली को लेकर तमाम निर्देश देते रहे हैं, लेकिन बैंक से कर्ज लेने वाले आम लोगों, खासकर किसानों पर पर बैंक भारी पड़ते हैं। एक तरफ जहां हजारों करोड़ डकारकर कारोबारी सम्मान पाते हैं, उनके सारे कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, वहीं किसानों को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। ताजा मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले का है, जहां बैंक के कलेक्शन एजेंट के हमले के बाद...
November 7, 2017
नोटबंदी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जान निकाल दी है। देश के अलग-अलग ग्रामीण बाजारों से जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक नोटबंदी के एक साल पूरा होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में कारोबार और रोजगार के हालात पटरी पर नहीं आ सके हैं। दि हिंदू ने हाल में कर्नाटक के हासन जिले का जायजा लिया जो पेपर और सिल्क के कारोबार के लिए जाना जाता है।
Image Courtesy: http://hoshyar.org
अखबार की खबर के...
November 7, 2017
केरल में इन दिनों समाज को साम्प्रदायिक आधार पर ध्रुवीकृत करने की कोशिशें हो रही हैं और इसके लिए पहचान से जुड़े अनेक मुद्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से एक है लव जिहाद। अगर कोई हिन्दू लड़की, किसी मुस्लिम या ईसाई पुरूष से विवाह कर लेती है तो कानूनी और अन्य तरीकों से भरसक यह प्रयास किया जाता है कि उसे या तो उसके मां-बाप के पास भेज दिया जाए या ‘‘धर्मांतरण विरोधी क्लिनिकों’...