हक़ और आजादी
January 17, 2019
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हालिया संविधान संशोधन के माध्यम से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर दी जिन्हें मौजूदा आरक्षण की व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा था. सरकार द्वारा अनरिजर्व कैटेगरी को दिए गए रिजर्वेशन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। इसका विरोध भी हो रहा है। यह सवाल भी मुंहबाये खड़ा है कि जब नौकरियां ही नहीं हैं तो अपर कास्ट को रिजर्वेशन...
January 16, 2019
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की तरह मोदी सरकार के कई मंत्री 'नमो हुडी' पहने नज़र आने लगे हैं। 50 की उमर में शाहरूख ख़ान भी इस तरह की हुडी पहनते हैं ताकि युवा और ऊर्जावान दिखें। इस हुडी आगमन के पहले भी मीडिया ने कुछ मंत्रियों की छवि ऊर्जावान और कामकाजी के रूप में गढ़ने का काम किया है। उनमें से एक हैं रेल मंत्री पीयूष गोयल।
पीयूष गोयल के ट्वीटर हैंडल पर जाएंगे तो आपको...
January 15, 2019
मुंबई। ऐसे समय में जब हासिये पर खड़े समाज और लोगों को मेनस्ट्रीम मीडिया नजरअदंज कर रहा है तब सोशल मीडिया आवाज उठाने के लिए एक विश्वसनीय स्त्रोत बनकर उभर रहा है। विश्व भर में और खासतौर पर भारत में सोशल मीडिया का उपयोग अपनी आवाज उठाने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोग समाज के बहुत सारे अनछुए पहलुओं को भी बयान कर रहे हैं।
ऐसे में Citizens for Justice and Peace (CJP) सबरंग ...
January 14, 2019
अलीगढ़: शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के छात्रों ने सवर्ण आरक्षण के ख़िलाफ़ अपना विरोध दर्ज करते हुए संविधान संशोधन बिल की प्रतियाँ जलाईं।छात्रों ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि 'सवर्ण आरक्षण देने वाला यह बिल संविधान की आस्था के ख़िलाफ़ है, यह बिल बाबासाहेब अम्बेडकर का मज़ाक उड़ाने का प्रयास है और साथ ही संविधानिक सामाजिक न्याय की हत्या करता है'।
राजनीति विज्ञान के छात्र...
January 14, 2019
सूरत के राधा कृष्ण कपड़ा बाज़ार में चोरी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। राधा कृष्ण कपड़ा मार्केट भारत का सबसे बड़ा कपड़ा बाज़ार माना जाता है। यहां पर कपड़े की पांच-छह हज़ार दुकानें हैं। जब से यहां पिछले कई रविवार को डुप्लीकेट चाबी की मदद से माल चोरी की घटना सामने आई है, व्यापारियों के होश उड़े हुए हैं। सब अपने माल का स्टाक चेक कर रहे हैं और सीसीसीटी की रिकार्डिंग देख रहे हैं। सारी दुकानों में...
January 12, 2019
मैं अक्सर शादियों में जाने से बचता हूँ। मन तो बहुत होता है पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो मन को बहुत खटकती हैं, मसलन दहेज देकर लड़की के बाप का मुरझाया चेहरा, दहेज नगण्य लगने के कारण लड़के के बाप का गुस्से से तमतमाता चेहरा, शादी के बाद अचानक घूंघट में डाल दी गई लड़की, उसके मांग में भरा पौवा भर सिन्दूर.... । पर कुछ दिन पहले जब मित्र प्रिया शुक्ला और अनुज श्रीवास्तव की शादी में पहुँचने का निमंत्रण...
January 12, 2019
मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को लोक सभा में पास करा लिया है। इसके प्रावधान के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए वैसे हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारत में छह साल रहने के बाद नागरिकता दी जा सकती है जो 31 दिसंबर 2014 के पहले भारत आ गए थे। बांग्लादी घुसपैठ को लेकर बीजेपी की जो भी समझ रही हो मगर असम के लोग सभी अवैध बांग्लादेशी के ख़िलाफ़ हैं। हिन्दू और मुस्लिम दोनों के...
January 10, 2019
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कथित हिंदुत्व के पहरोकार कुछ संगठन महिलाओं के प्रवेश को वर्जित मान रहे हैं। इस बीच वर्जित उम्र सीमा की तीन महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश कर लिया है। इसे लेकर खासतौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खासा नाराज है और वहां हिंसा कर रहा है। ऐसे में 200 से अधिक महिला कार्यकर्ता, दलित कार्यकर्ता,...
January 9, 2019
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चर्चित अफसर शाह फैसल ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह सियासत में कदम रखने वाले हैं और इसकी शुरुआत वह उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस से कर सकते हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि शाह फैसल की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। शाह फैसल वही शख्स हैं जिन्होंने 2010 की सिविल सेवा की...
January 9, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौरक्षा का मुद्दा कई बार उठाते रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर होती रही है। पिछले दिनों योगी सरकार ने अफसरों को हाल ही में आदेश जारी करके यह कहा था कि आवारा पशुओं पर लगाम लगाई जाए, लेकिन यह आदेश जमीन पर उतरता नजर नहीं आ रहा है और आवारा पशु अभी भी किसानों के लिए बुरा ख्वाब बने हुए हैं। प्रयागराज में गायों का आतंक अब इतना बढ़ गया है कि कई...