हक़ और आजादी
November 7, 2020
साधो, एक चीज बड़ी कचोट रही है आजकल। किसी भी मामले में लोगों का बयान दे देना। लोग बयान देकर चर्चा में आ जाते हैं और मुख्य मुद्दे गायब हो जाते हैं।
साधो अभी हाल ही में शक्तिमान जी का एक बयान चर्चा में है जो कि मी टू मूवमेंट से संबंधित है। उन्होंने जो कहा है उसका सार ये है कि महिलाएं जबसे घर से निकलकर काम करने लगी हैं तब से इस तरह की बातें सामने आने लगी हैं। महिलाएं पुरुषों से बराबरी...
November 4, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को सुल्ताना मिर्जा और उत्तर प्रदेश राज्य मामले में यूपी के एक समलैंगिक जोड़े को संरक्षण देने का आदेश दिया, जो कथित रूप से अपने संबंधित परिवार के सदस्यों और समाज से उत्पीड़न और प्रतिरोध का सामना कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं के लिए धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मोहम्मद नौशाद उपस्थित हुए और मुख्य स्थायी वकील ने प्रतिवादी राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
जस्टिस शशिकांत...
November 3, 2020
नई दिल्ली। मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैसल खान को यूपी पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फैसल खान की गिरफ्तारी पर खुदाई खिदमतगार ने अपना बयान जारी किया है।
खुदाई खिदमतगार ने अपने बयान में कहा है कि गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और खुदाई खिदमतगार (खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान द्वारा स्थापित किया गया गांधीवादी संगठन) के...
November 3, 2020
नई दिल्ली: खुदाई खिदमतगार के संस्थापक सदस्य फैसल खान की गिरफ्तारी और उनके साथी चांद मोहम्मद, आलोक रतन व निलेश गुप्ता के खिलाफ मथुरा के नंद बाबा के मंदिर में नमाज पढ़ने और उसकी फोटो खींचने, उसे वायरल करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया। 3 दिन पहले दर्ज किए मुकदमे में फैसल खान को दिल्ली स्थित उनके "अपना घर" से गिरफ्तार करके बरसाना थाना, उत्तर प्रदेश मथुरा ले जाया गया है। FIR भा.द.वि की धारा...
November 2, 2020
''संगठन में शक्ति होती है, इसकी ताकत के आगे अच्छे-अच्छों को झुकना पड़ता है''। रविवार को चित्रकूट मानिकपुर के रानीपुर गांव की महिलाओं ने यह बात एक बार फिर सच साबित कर दिखाई है। यहां वनाधिकार समिति की महिलाओं ने न सिर्फ, फोरेस्ट रेंज ऑफिस का घेराव किया बल्कि गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए ग्राम वनाधिकार समिति के अध्यक्ष भोला को भी रेंजर के चंगुल से आजाद करा लिया है।...
October 30, 2020
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जेल में बंद तेलुगू कवि और लेखक वरवरा राव की पत्नी की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द इस पर विचार करें। सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि हाईकोर्ट ने 17 सितंबर के बाद से राव की याचिका पर सुनवाई नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राव की मेडिकल स्थिति को देखते हुए समय पर उनकी याचिका पर ध्यान देने...
October 29, 2020
डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनुसार “किसी भी समाज की प्रगति का आकलन उस समाज में महिलाओं की प्रगति के द्वारा किया जा सकता है” लेकिन आज भी भारतीय समाज में औरतों ख़ास कर घुमंतू समाज के औरतों की स्थिति दयनीय बनी हुई है. भारत सांस्कृतिक रूप से विविधता वाला देश है जिसमें विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोग रहते हैं. हर वर्ग में महिलाओं की स्थिति भिन्न तरीके से आंकलित की गयी है...
October 28, 2020
5 नवंबर को देशव्यापी हाइवे जाम तथा 26-27 को दिल्ली चलो का किया आह्वान
मंगलवार का दिन किसान आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में हुई बैठक में देश के लगभग सभी किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के खिला़फ एकता दिखाते हुए, सरकार को चेताया है और आर-पार की लड़ाई (आंदोलन) का ऐलान किया है।
किसान संगठनों...
October 27, 2020
मुस्लिम बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने पेरिस में सर कलम किए जाने के घटना की निंदा की। उन्होंने ईशनिंदा कानूनों और स्वधर्म त्याग (apostasy) को ख़त्म करने की भी मांग की।
मुस्लिम बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक वेबिनार के जरिए, पेरिस में 18 वर्षीय मुस्लिम कट्टरपंथी, अब्दुल्लाख अन्ज़ोरोव के द्वारा स्कूल शिक्षक सैमुअल पेटी के सर कलम किये जाने के जघन्य अपराध की भर्त्सना की...
October 26, 2020
भाजपा किसान मोर्चा के पंजाब प्रमुख तरलोचन सिंह गिल ने शनिवार को कृषि विधेयक कानून को लेकर इस्तीफा दिया। तरलोचन सिंह ने मीडिया से कहा, 'मैंने पार्टी में कृषि विधेयक कानून के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन मुझे नजरअंदाज कर दिया गया।' गिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसानों के विरोध के कारण पार्टी अधिनियमों को वापस लेगी।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस्तीफे से दो हफ्ते पहले, स्थानीय...