हक़ और आजादी

November 21, 2020
केंद्रीय सूचना आयोग यानि सीआईसी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश में एक महिला की उस अपील को स्वीकार कर लिया है जिसमें उसने सूचना के अधिकार के तहत पति की आय के बारे में जानकारी मांगी थी।  लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना आयुक्त नीरज कुमार गुप्ता ने इस मामले में हाईकोर्ट के कुछ आदेशों पर भरोसा किया है, जिनमें माना गया था कि एक पत्नी यह जानने की हकदार है कि उसके पति को क्या...
November 20, 2020
बिजली के फ्लैट रेट को लेकर लिखित आश्वासन न मिलने तक एक बार फिर बुनकरों का आंदोलन तेज हो रहा है। वाराणसी में मंगलवार को साझा मंच के बैनर तले दर्जनों बुनकर शास्त्री घाट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। बुनकरों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। उनका कहना है कि ये आंदोलन आगे और तेज होगा। पूरे उत्तर प्रदेश के लाखों बुनकर फिर से सड़कों पर उतरेंगे। बुनकर साझा मंच से जुड़े रहमान...
November 20, 2020
दिल्ली की अदालत ने दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल तबलीगी जमात के मामले में अदालत ने दिल्ली पुलिस की ओर से दायर 44 याचिकाओं को खारिज कर दिया है।  इन याचिकाओं में मजिस्ट्रेट की अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें विदेशी लोगों को वीजा प्रावधानों का उल्लंघन कर तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने के अपराधों से बरी कर दिया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने...
November 20, 2020
नेशनल प्लेटफ़ॉर्म फॉर डिसेबल (एनपीआरडी) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के समक्ष याचिका दायर कर 83 साल के फादर स्टेन स्वामी के लिए 'उचित सुविधा' की मांग की है जो भीमा कोरेगांव साजिश मामले में तलोजा जेल में बंद हैं। याचिका में कहा गया है कि यह बहुत दुखद और पीड़ा देने वाला है कि हम आपको विकलांग कैदियों के अधिकारों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए बाध्य कर रहे हैं...
November 19, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के उन 3 कथित सदस्यों की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है जिन्हें हाथरस जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वे मृतक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 5 अक्टूबर को अतीकुर रहमान, एक छात्र, आलम, एक कैब चालक और मसूद, एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार...
November 19, 2020
जस्टिस एसएस शिंदे और माधव जामदार की एक खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2020 को राज्य को 81 साल वर्षीय डॉ. वरवर राव को 15 दिनों के गहन उपचार के लिए नानावती अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंग ने चिकित्सा शर्तों का हवाला देते हुए डॉ. राव की तत्काल रिहाई के लिए तर्क दिए और लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल...
November 16, 2020
संयुक्त राष्ट्र। विश्व खाद्य कार्यक्रम (FPO) के प्रमुख ने कहा है कि एजेंसी को मिले नोबेल शांति पुरस्कार ने यह सामर्थ्य दिया है कि वह विश्व भर के नेताओं को आगाह कर सके। उन्‍होंने कहा कि अगला वर्ष इस वर्ष की तुलना में और खराब होगा और अगर अरबों डॉलर की सहायता अगर नहीं मिली तो ‘2021 में भुखमरी के मामले बेतहाशा बढ़ जाएंगे।’ डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बेस्ले ने एक साक्षात्कार...
November 16, 2020
नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को सात दिन के अंदर ही सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद पत्रकारों की स्वतंत्रता व उनपर लगाए आरोपों पर बहस शुरू हो गई है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पत्रकार का मामला सामने आया जिसमें उनके केस की पंद्रह महीने बाद पहली सुनवाई हुई। अब एक और ऐसे ही पत्रकार का नाम सामने आया है जो 41 दिन से जेल में बंद हैं। इनका नाम है सिद्दिकी कप्पन। ...
November 10, 2020
बिहार में मक्का किसानों को भूख हड़ताल और अधिकारियों से विनती के बावजूद लॉकडाउन के चलते कोई मुआवजा नहीं मिला। बिहार में मक्के की फसल में इस साल उछाल आया लेकिन किसानों को अच्छी दर नहीं मिली। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के सदस्य आशीष रंजन ने कहा कि 9 नवंबर, 2020 को स्थानीय किसानों ने दावा किया कि मजदूर पलायन, अन्य मुद्दों के कारण लॉकडाउन, वर्तमान और भविष्य की खेती की...
November 7, 2020
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वनवासी समुदाय के पट्टाधारकों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत वनवासी (ट्राइब्स एंड अदर ट्रेडिशनल फॉरेस्ट डवैलर्स) समुदाय के पट्टाधारकों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी के रूप में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी...