हक़ और आजादी
November 25, 2020
संविधान दिवस यानि 26 नवंबर को मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन में AIUFWP ने भी किसानों के साथ खड़े होने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनियन ऑफ फॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) ने 25 नवंबर को वादा किया कि वह किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन में शरीक होगा। साथ ही AIUFWP 26 नवंबर से ही शुरू होने वाली मजदूरों...
November 25, 2020
हिंदी की महत्वपूर्ण पत्रिका उदभावना में पिछले दिनों छपे इस इंटरव्यू की काफ़ी चर्चा हुई है। यह भारत में बारह सौ वर्षों से अधिक समय से साथ-साथ रह रहे हिंदुओं और मुसलमानों के आपसी रिश्तों को एक नये नज़रिए से देखने की कोशिश है। विभूति नारायण राय ने सीनियर पुलिस अफ़सर की हैसियत से भारतीय राज्य द्वारा मुसलमानों के साथ की जाने वाले ज़्यादतियों को नज़दीक से देखा है। अपनी अकादमिक दिलचस्पियों के चलते वे...
November 25, 2020
राजस्थान के धौलपुर में कार्यरत 26 वर्षीय कामकाजी युवती के परिजन उसका जबरन विवाह कराने पर अड़े हैं। इस मामले में पुलिस भी परिजनों का साथ दे रही है। मामला संज्ञान में आऩे पर पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) राजस्थान ने इस पर ऐतराज जताया है।
इस संबंध में PUCL ने बयान जारी कर कहा कि हमें यह जानकर धक्का लगा है कि धौलपुर जिला पुलिसकर्मी एक 26 वर्षीय महिला को परिजनों द्वारा...
November 24, 2020
सबरंगइंडिया की सह-संस्थापक तीस्ता सेतलवाड़ ने हाल ही में मानवाधिकार मुद्दों को समर्पित एक इटालियन फिल्म महोत्सव के एक कार्यक्रम "महामारी और लोकतंत्र" विषय पर चर्चा में भाग लिया।
मानवाधिकार पर एक फिल्म समारोह (Festival del Cinema dei Diritti Umani di Napoli) 17 नवंबर को इटली के नेपल्स में शुरू हुआ। जिसमें इटली से फिल्मकार, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी “कोविड -19 महामारी के...
November 23, 2020
देर भले हो लेकिन सही उद्देश्य और सही दिशा में संघर्ष के परिणाम हमेशा सुखद और उत्साह बढ़ाने वाले होते हैं। दुधवा के थारू आदिवासियों के मामले में यह बात सौ फीसदी सच साबित होती दिख रही है। 21 नवंबर को वनाधिकार कानून-2006 के तहत पलिया उपखंडीय समिति ने दुधवा के थारू आदिवासियों के लघु वन उपज (संसाधन) के सामुदायिक दावे-फार्मों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है और ज़िला स्तरीय समिति को भेज दिया है।
इससे...
November 23, 2020
पीयूसीएल यानी पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने हाथरस कांड पर 16 पन्नों की जांच रिपोर्ट जारी की है। अपनी रिपोर्ट में पीयूसीएल की जांच कमेटी ने आरोप लगाया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के नाम पर अलीगढ़ से दिल्ली भेजना एक साजिश का हिस्सा था।
लखनऊ: हाथरस कांड की एक तरफ सीबीआई जांच की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोक अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था पीयूसीएल ने भी हाथरस कांड पर जांच रिपोर्ट तैयार...
November 23, 2020
यूरोप के पेरिस, नीस और विएना शहरों में इस्लाम और उसके पैगंबर के नाम पर हाल में हुई हत्याओं के जवाब में तथाकथित उदारवादी मुसलमानों (मॉडरेट मुस्लिम्स) की ओर से जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं उनसे तो यही लगता है कि वह किस बुरी तरह सही और ग़लत की सीमा पर फंसे हुए हैं। मुसलमानों द्वारा बर्बर हत्या या आतंकी हमले की हर ताजा हरकत के बाद, उदारवादी मुस्लिम एक सांस में वारदात की निंदा करता है, और...
November 23, 2020
दिल्ली की एक अदालत ने मानवाधिकार रक्षक और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा गुलफिशा फातिमा को फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में शनिवार को जमानत दे दी। हालांकि, गुलफिशा फातिमा तिहाड़ जेल में रहेगी, क्योंकि वह यूएपीए मामले में न्यायिक हिरासत में है, जिसकी विशेष सेल द्वारा जांच की जा रही है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने...
November 22, 2020
बिहार के असंगठित व ग्रामीण मजदूर यूनियन, राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया मोर्चा, नागरिक अधिकार रक्षा मोर्चा, असंठित व भवन निर्माण मजदूर यूनियन और बिहार के बीड़ी मजदूर यूनियन ने 26 नवंबर को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वाहन किया है। इन संगठनों ने इसको लेकर एक संयुक्त बयान साझा किया है।
बयान में कहा गया है कि 'आज हमारे देश के करोड़ों लोग कोरोना महामारी की चपेट में...
November 21, 2020
अरसे बाद ही सही, उत्तराखंड सरकार ने वन टांगिया गांवों की सुध लेना शुरू किया है। राजस्व व वन विभाग के अफसरों को भेजकर टांगिया गावों का सत्यापन शुरू कराया गया है लेकिन ढर्रा वही पुराना है। प्रशासन, वन विभाग के 1930-31 के अंग्रेजों के वर्किंग प्लान के पुराने नजरी-नक्शे के जरिए से सत्यापन करना चाह रहा है।
यह भी तब, जब लगभग एक पूरी सदी (90 साल) बीत गई है। टांगिया काश्तकारों की भी पीढ़ियां...