राजनीती
July 23, 2018
विभिन्न मांगों को लेकर 35 संगठनो ने रविवार को जयपुर में प्रतिरोध महापंचायत कर प्रदर्शन किया. इन सभी सामाजिक संगठनों ने सर्वसम्मति से दलित आदिवासी अल्पसंख्यक दमन विरोधी आन्दोलन के बैनर तले अपनी मांगों पर जोर देते हुए कहा कि 2 अप्रैल से सम्बन्धित सभी 500 मामले (F.R) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वापस लें. इन संगठनों ने मांग की कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून को संविधान की 9 वीं अनुसूची में...
July 23, 2018
राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और कई बार भाजपा के नेता और उनके परिजन ही इन घटनाओं में शामिल होते दिख रहे हैं। ताजा मामला जोधपुर जिले का है जहां भाजपा के एक नेता के बेटे ने कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया।
Image Courtesy: https://www.patrika.com
पत्रिका की खबर के अनुसार, छात्रा ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामज़द रिपोर्ट...
July 23, 2018
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति विकास विभाग के आवासीय विद्यालयों में बदइंतजामी बढ़ती जा रही है। बदइंतजामी से परेशान सागर के ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने हॉस्टल गेट पर ही ताला लगा दिया और रसोइयों को ही अंदर आने से रोक दिया।
Image Courtesy: https://www.bhaskar.com
छात्राओं का कहना है कि उन्हें समय पर नाश्ता और खाना तक नहीं दिया जाता जिस कारण उन्हें भूखा रहना पड़ता है और उनकी पढ़ाई...
July 23, 2018
ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी की स्टडी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि राजनीतिक दल और सरकारी एजेंसियां सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें प्रसारित करने में सबसे आगे हैं। यही नहीं सेंसरशिप का प्रयोग करने, सार्वजनिक संगठनों, विज्ञान और मीडिया में जनता का भरोसा कम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।
स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में सोशल...
July 23, 2018
देशभर में करोड़ों रुपए फायदे में चल रहे जेएनपीटी बंदरगाह को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझा जाता है। अब इस मुर्गी को काटने की चाल केंद्र सरकार चल रही है। डूब चुकी एयर इंडिया का मुंबई स्थित 23 मंजिली इमारत को खरीदने का आदेश सीधे केंद्र सरकार ने जेएनपीटी को दिया है। इतना ही नहीं, कर्ज में डूबे दिघी पोर्ट में भी करोड़ों रुपए खर्च कर चलाने का दबाव जेएनपीटी पर डाला गया है।
सरकार के विभिन्न...
July 22, 2018
20 जुलाई को संसद के अन्दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्ष के प्रस्ताव को गिराकर भारी मतों से विश्वास हासिल करने में कामयाब हो गई। संसद के अन्दर के इस गणित और नतीजे को सत्ताधारी, विपक्ष और देश तथा दुनिया के सारे लोग पहले से जानते थे। इसीलिए सबकी दिलचस्पी सरकार के रहने या न रहने में नहीं बल्कि इस बात में थी कि 2019 के अगले आम चुनावों का एजेंडा क्या होगा जिस पर सभी पार्टियां सदन में बोलने...
July 22, 2018
संसद में अविश्वास प्रस्ताव की प्रासंगिकता और उसकी कामयाबी इसी एक बात से सिद्ध हो जाती है कि पिछले चार सालों में पहली बार संसद बहस के केंद्र में आयी। इसके पहले मोदी इसको ठेंगे पर लिए हुए थे। कब सत्र आया और कब बीत गया। कुछ पता ही नहीं चलता था। और कई सत्र तो सत्ता पक्ष के अंहकार के चलते हंगामों की ही भेट चढ़ गए। जो चलते भी थे तो उनके भीतर सत्ता पक्ष मनमाने तरीके से काम करता था। कभी किसी विधेयक को...
July 22, 2018
राफेल का सवाल जब बवाल बनकर भारत की मौजूदा रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से संसद में टकराया तो रक्षामंत्री ने इसका जवाब दिया, ‘ऐबसोलुटेली रॉंग’ यानि कि यह पूरी तरह से गलत आरोप है। यह गोपनीय जानकारी है और इसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। किसी मीडिया चैनल का हवाला देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति का भी पक्ष रख दिया कि उन्होंने भी माना है कि राफेल डील के कमर्शियल डिटेल उजागर नहीं किये जा सकते...
July 21, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर लोकसभा में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, भाजपा शासित राज्यों में मॉब लिंचिंग की वारदातें जारी हैं।
पत्रिका के अनुसार, ताज़ा घटना राजस्थान में हुई है जहां भाजपा की वसुंधरा राजे की सरकार है। राज्य में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा वारदात अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके के लालबंदी गांव की है। बताया जा रहा है कि अकबर खान दो...
July 21, 2018
शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होने कालाधन, रोजगार, मॉब लिंचिंग, राफेल डील समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री को घेरा लेकिन सदन में हंसी मजाक का माहौल बनाए रखा. इस दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री के गले भी लग गए जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. जानिए राहुल...