राजनीती
August 13, 2018
जैसी की आशंका व्यक्त की जा रही थी, भोपाल के दिव्यांग गर्ल्स हॉस्टल का बलात्कार का आरोपी सत्तारूढ़ भाजपा का नजदीकी निकला।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद उसके सिर पर हाथ फेरकर उसे आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
(स्त्रोत- जनसत्ता)
जनतंत्र टीवी पर इस वीडियो का प्रसारण भी किया गया है जिसमें कुछ पुलिस वाले शिवराज सिंह चौहान के पैर छूते हैं, और...
August 13, 2018
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं और ऐसा लगने लगा है कि पूरी सरकार ही हर स्तर पर या तो भ्रष्टाचार कर रही है या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।
ऐसा ही एक मामला कवर्धा जिले के रेडी टू ईट घोटाले क है। इसके तहत महिला समूहों को काम देने में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
(स्त्रोत: पत्रिका)
महिला समूहों को अधिकारी अपने हिसाब से काम देते हैं और जब चाहे बदल देते हैं।...
August 11, 2018
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा इस समय चरम पर है।
रमन सरकार के इस कार्यकाल में तकरीबन साढ़े 4 साल तो कर्मचारी सरकार से डरे रहे, लेकिन अब चुनाव का समय आया तो इनको लगने लगा है कि सरकार को दबाव में लिया जा सकता है।
( courtesy: ibc24.in)
देशबंधु की खबर के अनुसार, इस समय राजधानी रायपुर के धरनास्थल ईदगाह भाठा मैदान में हर तरफ हड़ताली कर्मचारी ही दिखाई देते हैं। रिपोर्ट...
August 11, 2018
भारतीय जनता पार्टी गौरक्षा को बहुत बड़ा मुद्दा बनाती है, लेकिन उसके ही शासन वाले राज्यों में गौशालाओं तक में गायें अकाल मौतों की शिकार हो रही हैं।
भाजपा के शासन वाले अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी यही हाल है, जहां हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे की एक प्रमुख गौशाला में दो दिन में ही करीब 28 गायों की मौत हो गई है।
(स्त्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स)
प्रथम दृष्टया इसकी वजह 'फूड प्वाजनिंग...
August 11, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी. इसके बाद उनके बयान के उस हिस्से को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया. आमतौर पर सदन में भाषण के दौरान किसी आपत्तिजनक बात को कह देना आम बात है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि प्रधानमंत्री के भाषण के किसी हिस्से को हटाना पड़े.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा उपसभापति के रूप में एनडीए प्रत्याशी हरिवंश की जीत के बाद दिए गए अपने...
August 11, 2018
9 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर यूथ फॉर इक्वालिटी के सदस्यों द्वारा संविधान की प्रति जलाए जाने का विरोध देशभर से सामने आ रहा है. संविधान बचाने के लिए दलित संगठनों के लोग संसद मार्ग थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए एकत्रित हो रहे हैं.
यूथ फॉर इक्वालिटी के सदस्यों ने 9 अगस्त को संविधा की प्रतियां जलाते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरोध में नारेबाजी की थी. यूथ फॉर...
August 11, 2018
महाराष्ट्र आतंक विरोधी दस्ते (ATS) ने सनातन संस्थान के कार्यकर्ता वैभव राउत के घर से कम से कम आठ देशों के बम और अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं।
देर रात एटीएस ने पालघर में एक लोकल दुकान के सामने राउत के घर पर तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, उसके निवास से आठ देशों के द्वारा बनाए गए बम बरामद किए गए हैं। एटीएस टीम ने नजदीकी दुकान से गनपाउडर और डिटोनेटर्स जैसे रॉ मैटेरियल को भी जब्त किया है।...
August 11, 2018
दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर के ठीक बगल में है सूचना भवन. सूचना भवन की 10वीं मंज़िल ही देश भर के न्यूज़ चैनलों पर सरकारी निगरानी का ग्राउंड ज़ीरो है. हर दिन 24 घंटे तमाम न्यूज़ चैनलों पर निगरानी रखने के लिए 200 लोगों की टीम लगी रहती है.
बीते चार बरस में यह पहला मौका आया है कि मॉनिटरिंग करने वालों के मोबाइल अब बाहर ही रखवा लिए जा रहे हैं. पहली बार एडीजी ने मीटिंग लेकर मॉनिटरिंग करने वालों...
August 10, 2018
2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने जहानाबाद लोकसभा सीट का जेडीयू का टिकट अनिल शर्मा को थमा कर सबको दिया था। पार्टी की लोकल इकाई में बग़ावत हो गई। अनिल शर्मा बिहार में चुनाव लड़ने वाला अब तक का सबसे अमीर कैंडिडेट था।
लेकिन अनिल शर्मा है कौन?
जाति- भूमिहार.
काम- बिल्डर का.
विशेष उपलब्धि - अनिल शर्मा के आम्रपाली ग्रुप ने कुछ साल पहले सपने बेचने का काम शुरू किया। घर का सपना। साठ...
August 10, 2018
भक्त: ऋषिवर ये राफेल विमान पहले विदेशी सहयोग से भारत मे बनने थे, ताकि भारत कुछ समय बाद विमान निर्माण में आत्मनिर्भर हो जाये। किंतु अब यह नहीं होगा। सभी विमान तैयार हालत में खरीदे जायेगे, क्या यह बात "मेक इन इंडिया" के खिलाफ नहीं हो गयी?
ऋषिवर: विधर्मियों के झांसे में न फसो वत्स, तथ्यों के मर्म को समझो, मेक इन इंडिया से भी हजारों साल पहले इस देश के दिव्य पुरुषों ने "वसुधैव...