राजनीती

November 4, 2018
लखनऊ से कई नौजवान की लाठी से घायल अपने साथियों की तस्वीरें भेज रहे हैं। यह ख़बर कई जगह छपी है। किस रूप में छपी है यह तो लाठी खाने वाले नौजवान ही बता सकते हैं। लोकतंत्र में अपने प्रति और दूसरों के प्रति लापरवाह होने का यह सब नतीजा है। जो लोग पढ़ रहे हैं उनके भीतर लाठी खाने वालों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होगी और जो लाठी खा रहे हैं उनके भीतर भी किसी दूसरे समूह के लाठी खाने पर सहानुभूति नहीं होगी...
November 3, 2018
मध्यप्रदेश में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिन्हें 2019 के आम चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लेकिन इन चुनावों से पहले ही भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल मुख्यमंत्री चौहान के साले संजय सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय सिंह ने...
November 3, 2018
नोटबंदी,  राफेल डील, सीबीआई और आरबीआई को लेकर विवादों के बीच घिरी मोदी सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल मोदी सरकार के तहत संस्कृति मंत्रालय ने नेहरु मेमोरियल म्यूजियम सोसायटी से उन चार लोगों को पद से हटा दिया है जिन्हें सरकार की नीतियों की आलोचना को लेकर जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन चार लोगों को हटाया...
November 3, 2018
विश्व की विशालतम प्रतिमा अपने आप में गूढ़ रहस्य को भी छिपाए खड़ी है, क्या यह दबे कुचले के पेट पर स्तंभित तो नहीं?     केवडिया के मनोरमा को लपेटे हुए, प्राकृतिक सिरोमानियों के बीच विद्यमान विशालकाय ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ भारत के मनोबल को ऊंचा करता देखा जा रहा है, कहा यह भी जा रहा है कि पर्यटन को लाभ पहुंचेगा। सरदार पटेल, जिन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है, की...
November 3, 2018
देश एक बेहद गंभीर वित्तीय संकट के मुहाने पर खड़ा है और यह बात अब मोदी सरकार को भी स्वीकार करनी पड़ रही है. कल आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने कंपनी मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखकर मौजूदा आर्थिक परिदृश्य पर गंभीर चिंता जताई है, DEA का कहना है कि यदि आने वाले 6 सप्‍ताह में बाजार में (डेट मार्केट) पर्याप्‍त पैसों की आपूर्ति नहीं की गई तो कई नॉन-बैंकिंग फायनेंस और हाउसिंग फायनेंस कंपनियों के...
November 3, 2018
पुलिस और प्रशासन के आज्ञाकारी पत्रकारों को छत्तीसगढ़ में अच्छा पत्रकार माना जाता है. और जो सही मानो में पत्रकारिता करते हैं, पुलिस उन्हें गांव में जाने ही नहीं देती है. पत्रकारों को रोकते हुए पुलिस कहती है "आपकी सुरक्षा के लिए ही आपको रोका जा रहा है".  इसलिए अधिकतर मीडिया में वही उभर कर आता है जो सरकार चाहती है. ऐसे पुलिसिया तंत्र में जब पुलिस को चकमा देकर पत्रकार गांव देहात में...
November 3, 2018
राजस्थान में किसानों की दीवाली सूनी होने जा रही है। सरकारी खरीद में बदइंतजामी के कारण पहले लहसुन, उड़द और सोयाबीन की फसल उगाने वाले किसान परेशान हुए, और अब प्याज के किसान रो रहे हैं। किसानों के साथ धोखा हो गया। पिछले साल प्याज के अच्छे दाम मिले थे और सरकारी खरीद भी हुई थी। इस बात से प्रभावित होकर किसानों ने प्याज काफी मात्रा में बोया था। उसके बाद नई फसल अच्छी हुई, और थोक मंडी में नए प्याज...
November 3, 2018
भारतीय जनता पार्टी ने गायों और गौवंश के नाम पर मतदाताओं का भी दोहन किया और कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को भी बढ़ावा दिया, लेकिन सचाई यही है कि उसके शासन वाले राज्यों में गायों और गौशालाओं की बदहाली रही।   मध्यप्रदेश में तो गौवंश और गौशालाओं की बदहाली को लेकर एक युवती के हाईकोर्ट को लिखे पत्र को जनहित याचिका के तौर पर ही स्वीकार कर लिया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और...
November 3, 2018
छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की पोल उस वक्त खुल गई जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के गृह जिले धमतरी के जिला अस्पताल में सर्जन न होने से एक व्यक्ति का ऑपरेशन नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। धमतरी के सिविल सर्जन डॉ पीसी ठाकुर ने माना है कि अस्पताल में एक भी सर्जन नहीं है और जरूरतमंद मरीजों का समय पर ऑपरेशन नहीं हो पाता। सर्जन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक एक भी सर्जन की...
November 2, 2018
सोशल मीडिया पर शुरु हुए मीटू अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर एक और महिला रेप का आरोप लगाया है. अमेरिका में भारतीय मूल की पत्रकार पल्लवी गोगोई ने अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में एक कॉलम लिखकर पूरी आपबीती लिखी है.  गोगोई ने लिखा, एमजे अकबर, जो कि एशियन एज अखबार के एडिटर इन चीफ थे, ने मुझे अपना शिकार बनाने के लिए पद का इस्तेमाल किया. आज मैं जो शेयर कर रही हूं. दो दशक...