नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 सितंबर 2016 को रात आठ बजे की गई नोटबंदी ने लोगों में खलबली मचा दी थी। अचानक पुराने नोट बंद करने के बाद लोग महीनों तक लाइनों में खड़े दिखाई दिए थे। वहीं अब नेपाल ने नोटबंदी कर लोगों को बड़ा झटका दिया है। नेपाल सरकार ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है। इसकी वजह से यहां पर व्यापारियों और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर बड़ा झटका लगेगा। नेपाल ने मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए 200, 500, 2000 के नए नोटों पर पाबंदी लगाई है।
नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्री गोकुल प्रसाद बसकोटा के मुताबिक सरकार ने लोगों से कहा है कि वे 100 रुपये से ज्यादा के यानी 200, 500 और 2 हजार रुपये के नोटों को न रखें। इन्हें अमान्य करार दिया जा चुका है। सिर्फ 100 रुपये के भारतीय नोट को ही नेपाल में कारोबार एवं अन्य चीजों के लिए स्वीकार किया जा सकेगा।
बता दें कि नेपाल में 200 और 500 रुपये के नोटों का नेपाल में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। नवंबर 2016 में भारत सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में अब भी पुरानी भारतीय मु्द्रा के अरबों रुपये फंसे हुए हैं।