राजनीती

March 6, 2019
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित डॉ. अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला में "कृषि संकट: खाद्यान्न सुरक्षा एवं स्वास्थ्य" विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ ने कृषि संकट के लिए देश की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया। पी साईनाथ ने कहा, “कृषि संकट अब पूरे समाज और सभ्यता का संकट हो गया है। भारत में पिछले 20 साल में तीन लाख दस हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन इसको...
March 6, 2019
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लिलासी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित तौर पर गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए वन भूमि अधिकार कार्यकर्ता नंदू गोंड को कहां रखा गया है इसका पता नहीं चल पा रहा है। करीब सप्ताह भर पहले ही नंदू गोंड को गिरफ्तार किया गया था। सबरंग इंडिया इस मामले को 1 मार्च से रिपोर्ट कर रहा है इसके साथ ही सोनभद्र जिला प्रशासन से लगातार संपर्क कर नंदू गोंड की स्थिति का जायजा लेने की...
March 6, 2019
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने मंगलवार को टि्वटर पर अपने तबादले को लेकर लोगों के सवालों के जवाब दिए।  उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, किसके हितों की रक्षा करूँ? तुम्हारा या उनका जिनका आप प्रतिनिधित्व का दावा करते हैं? दंभ है हमें पैरों तले रौंदोगे। शौक से, कई बार सहा है, एक बार और सही।  गौरतलब है कि 1991 बैच के इस आईएएस अधिकारी का ट्वीट उनके रविवार को हुए...
March 6, 2019
मंगलवार को छत्तीसगढ के कचहरी चौक स्थित कृष्णा कॉलेक्स में वर्तमान परिदृश्य और मीडिया की जिम्मेदारी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने हालात पर थानवी ने कहा कि भारतीय मीडिया ने युद्ध जैसा माहौल बनाया है। हमें समझना होगा कि युद्ध बच्चों का खेल नहीं है और न ही युद्ध से कश्मीर या आतंकवाद...
March 5, 2019
नई दिल्ली। पंजाब में किसानों ने कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गईं और कई का रूट चेंज किया गया।  द् वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के प्रदर्शन के कारण अमृतसर में मंगलवार को कम से कम 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि सात अन्य का मार्ग परिवर्तित कर...
March 5, 2019
नई दिल्ली। यूरोपीय संसद के बीस सदस्यों ने भारत सरकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। सांसदों ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपने यहां नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के लिए खुला माहौल बनाए। सांसदों ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के संदर्भ में कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जनजातीय मामलों के मंत्री जुअल ओराम और...
March 5, 2019
नई दिल्ली। 13 प्वाइंट रोस्टर पर मचे घमासान और एससी/एसटी/ओबीसी संगठनों द्वारा बुलाए बंद पर मोदी सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में आरक्षण खत्म करने की साजिश वाला 13 प्वाइंट रोस्टर को अध्यादेश लाकर बदलने के लिए केंद्र सरकार तैयार हो गई है।  इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार 200 पॉइंट रोस्टर के पक्ष में है और हम इसे...
March 5, 2019
नई दिल्ली। देश के वंचित समुदाय के लोग आज सड़कों पर हैं और मोदी राज में सरेआम की जा रही उनकी हकमारी के खिलाफ आंदोलनरत हैं। दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग ने आज भारत बंद बुलाया है। मोदी सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों में आरक्षण पर सरेआम डाका डालने का आरोप लगाकर बहुजन समुदाय बसें और ट्रेन रोककर अपना विरोध जता रहा है।  यूपी, बिहार, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही भारत बंद का...
March 4, 2019
देश की सेना के नाम पर राजनीतिकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के एक के बाद एक नेता सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का है जो सेना की वर्दी ही पहनकर चुनावी रैली में पहुंच गए। सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। मनोज तिवारी ने सेना की वर्दी पहनकर शनिवार को दिल्ली के यमुना विहार इलाके में...
March 4, 2019
रिहाई मंच ने अपील जारी कर 5 मार्च के भारत बंद का किया समर्थन. सवर्ण आरक्षण, 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ, आदिवासी जनता के हक-हुक़ूक़, निजी क्षेत्रों में आरक्षण, न्याय पालिका में आरक्षण, कॉलेजियम सिस्टम को ख़त्म करने, जाति आधारित जन गणना करके 100% आरक्षण लागू करने, 2 अप्रैल 2018 को हुए भारत बंद के दौरान जेलों में बंद लोगो को रिहा करने और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने जैसे सवालों से कोई समझौता नहीं हो...