राजनीती
April 11, 2019
आज स्वतंत्र भारत के सबसे महत्वपूर्ण आम चुनावो की शुरुआत होने जा रही है. हमें उम्मीद है देश का जन मानस आज अपनी समझदारी से बदलाव की दिशा में वोट करेगा. आज हमारे राष्ट्रपिता ज्योति बा फुले का जन्म दिन है और इस अवसर पर हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं.
लोकतंत्र के इस पर्व पर हमें महात्मा फुले के सन्देश पर चलते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग करना है. देश में किसान परेशान है इसलिए आज वो दिन आ गया है...
बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर से तबाह हुए दुकानदार, क्या कहते हैं इस विकास के बारे में देखिए विस्तृत रिपोर्ट
April 10, 2019
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के चलते कई लोगों के घर उनकी आंखों के सामने ध्वस्त हो गए। इतना ही नहीं दुकानें तोड़ी जा रही हैं। काशी जिस प्राचीनतम संस्कृति के लिए विख्यात है, कॉरीडोर प्रोजेक्ट उसे पूरी तरह से लील रहा है। खबर तक यूट्यूब चैनल ने इस कॉरीडोर की वजह से तबाह हो रहे दुकानदारों से बात की। इसमें दुकानदारों...
April 10, 2019
नई दिल्ली: राफेल डील मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों पर विशेषाधिकार बताया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय से फोटोकॉपी किए गोपनीय दस्तावेजों का परीक्षण करेगा। केंद्र ने कहा था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी...
April 10, 2019
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि है कि जब तक लोकसभा चुनाव खत्म नहीं हो जाते, तब तक इस फिल्म पर रोक लगी रहेगी।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री...
April 10, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महाराष्ट्र के लातूर में रैली की और दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील की,‘‘क्या आपका पहला वोट हवाई हमला करने वालों के लिए हो सकता है?’’ अखबार ने इसे इस शीर्षक के साथ छापा है कि चुनाव आयोग कई बार कह चुका है ... सेना पर राजनीति न करें। अखबार की सूचना यह भी है...
April 10, 2019
सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र की मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें सौदे के दस्तावेजों पर विशेषाधिकार बताया गया था. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि
रक्षा मंत्रालय से फोटोकॉपी किए गोपनीय दस्तावेजों की जांच होगी.
केंद्र ने कहा था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी के कॉपी पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता. यह फैसला...
April 10, 2019
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बालाकोट हमले के बयान पर संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से कहा है कि अपना वोट उन्हें समर्पित करें जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले को अंजाम दिया। आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष दलों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चुनाव आयोग के...
April 10, 2019
एक्टिविस्ट ग्रुप स्वराज इंडिया ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अध्यक्ष आशिम खुराना को नियमों को ताक पर रखकर आवेदन के बिना ही पद पर नियुक्त किया गया है। इसी मामले में कुछ आरटीआई दस्तावेजों को साझा करते हुए, 'युवा हल्ला बोल' ने खुराना को एसएससी अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की और कहा कि भर्ती घोटाले में सीबीआई...
April 9, 2019
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश सकते में आ गया था। इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठे कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। दवाब बढ़ा तो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने जवानों की सुरक्षा में चूक स्वीकर की लेकिन माफी नहीं मांगी। दो तीन दिन बाद खबरें आईं कि पुलवामा की घटना के तीन घंटे बाद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऊपर बन रही एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग...
April 9, 2019
रिटायर नौकरशाहों के संगठन कांस्टीट्यूशनल कंडक्ट ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रधानमंत्री के मामले में चुनाव आयोग कमजोर है। क्या यह खबर आपने पढ़ी। क्या यह छोटी खबर है जो अखबारों में न छपे या ऐसे छपे कि दिखे ही नहीं। जो भी हो, मैं आपको खबर बता रहा हूं। यह खबर आज दि टेलीग्राफ में पहले पन्ने पर सिंगल कॉलम में है पर पर्याप्त विस्तार से है और इसका बाकी हिस्सा अंदर के...