राजनीती

August 19, 2019
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लेना सही फैसला था। हालांकि अब देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की जरूरत है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र-निर्माण दोनों के लिहाज से अहम है। राज्यसभा सदस्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यकाल में अपनाई गईं "गलत नीतियां...
August 19, 2019
बसपा प्रमुख मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस पर हमला किया है। ट्वीटर पर मायावती ने कहा कि आरएसएस को अपनी आरक्षण विरोधी मानसिकता छोड़ देनी चाहिए। मायावती की यह प्रतिक्रिया आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर दी है। मायावती ने कहा कि आरएसएस का अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के संबंध में यह कहना कि...
August 19, 2019
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के संस्थापक और पूर्व आईएस शाह फैसल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में खुद को दिल्ली के एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है। फैसल की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। कोर्ट इस मामले पर अगली तारीख 23 अगस्त तय की है। बता दें कि 2011 बैच के आईएएस टॉपर शाह फैसल को पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले...
August 19, 2019
भारत के निर्यात सेक्टर में पिछले चार साल (2014-18) में औसत वृद्धि दर कितनी रही है? 0.2 प्रतिशत। 2010 से 2014 के बीच विश्व निर्यात प्रति वर्ष 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहाथा तब भारत का निर्यात प्रति वर्ष 9.2 प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहा था। वहां से घट कर हम 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर पर आ गए हैं। यह मेरा विश्लेषण नहीं है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के संपादक सुनील जैन का है। उनका कहना है कि चीन ने...
August 19, 2019
फैजाबाद: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय और पत्रकार शाह आलम को सोमवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है। संदीप पांडेय को बीते कुछ दिनों में कई बार घर पर भी नजरबंद रखा गया था। इस बात की जानकारी पत्रकार शाह आलम ने फेसबुक के जरिए दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, संदीप के पाण्डेय के इंटरव्यू के दौरान उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। फेसबुक...
August 19, 2019
श्रीनगर: दो हफ्ते पहले 5 अगस्त को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनने के बाद अशांति फैलने के डर से राज्य में हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सरकारी सूत्रों ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी को इसकी जानकारी दी। एएफपी से बात करते हुए एक मजिस्ट्रेट ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान कम से कम 4000 लोगों को गिरफ्तार किया गया और...
August 19, 2019
मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोहिनूर इमारत के निर्माण मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे को नोटिस जारी किया है और उन्हें 22 अगस्त को पेश होने को कहा है। ईडी को सरकारी क्षेत्र की कंपनी आईएलएंडएफएस समूह द्वारा मुंबई की कोहिनूर सीटीएनएल कंपनी को दिए गए 860 करोड़ रुपये के कर्ज और निवेश की जांच कर रही है। कोहिनूर सीटीएनएल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर...
August 19, 2019
दुनिया भर में सिखों द्वारा किए गए मानवीय कार्यों के हम सभी गवाह हैं। भारत में बाढ़ के दौरान लंगर सेवा करने से लेकर, रोहिंग्या शरणार्थियों को खाना उपलब्ध कराने की "सेवा" तक का सिद्धांत सिख धर्म का सार है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जहां वहां की लड़कियों और महिलाओं पर देशभर से कथित 'देशभक्त' छिछलेपन पर उतरे हुए थे वहीं सिखों ने उनकी हिफाजत की जिम्मेदारी उठाई साथ ही इन...
August 19, 2019
नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित 6 सौ साल पुराने ऐतिहासिक रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी ने रविवार को कारगिल चौक पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। भीम आर्मी के प्रभारी ने कहा कि देश में बहुत सारे मंदिर सरकारी जमीन पर है, पर दलितों की प्रेरणा स्थली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया। ये केंद्र सरकार की दलित विरोधी नीति दर्शाता है। हम ये कतई बर्दाश्त नहीं...
August 18, 2019
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद और पंजाबी गायक हंसराज हंस ने जेएनयू को लेकर नया सुझाव दिया है। हंस ने कहा कि जेएनयू का नाम बदलकर एमएनयू रखा जाना चाहिए। वह जेएनयू में एबीवीपी की ओर से आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे थे। वहीं उन्होंने यह बात कही।  खबरों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को बेअसर करने के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि...