राजनीती

August 30, 2019
मुंबई: देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में यह आंकड़ा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया। इससे पहले वित्त वर्ष...
August 29, 2019
मोदी सरकार ने देश के खुदरा व्यापार में रोजगार पा रहे छोटे बड़े व्यापारियों के व्यापार पर गहरी चोट की है। कल उन्होंने बड़ी विदेशी कम्पनियों की बड़ी मुराद पूरी कर दी है अब सिंगल ब्रांड रिटेल में विदेशी कंपनियां फिजिकल आउटलेट से खोलने से पहले ही ऑनलाइन स्टोर शुरू कर सकेंगी फिलहाल, फिजिकल आउटलेट खोलने के बाद ही ऑनलाइन बिक्री की इजाजत थी अब फिजिकल स्टोर को 2 साल बाद खोलने की बात की गई है। यानी...
August 29, 2019
नई दिल्ली। केंद्र सरकार पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम याचिका रद्द करने वाले जस्टिस सुनील गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग अपीलीय ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाने जा रही है। सुनील गौड़ ने अपने रिटायरमेंट के कुछ दिन पहले आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका रद्द कर दी थी। अब उन्हें बड़ा पद मिलने पर सवाल उठ रहे हैं।  सुनील गौड़ पिछले हफ्ते गुरुवार को...
August 29, 2019
मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को एल्गार परिषद-भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी वर्नोन गोन्जाल्विस से बताने को कहा कि उन्होंने अपने घर पर लियो टॉल्सटाय की किताब ‘वार एंड पीस' और कुछ सीडी जैसी ‘‘आपत्तिजनक सामग्री'' क्यों रखी थी। न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की पीठ ने गोन्जाल्विस और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा ऐसी किताबें और सीडी पहली नजर में...
August 29, 2019
भारत सरकार ने कश्मीर के लोगों की राय जानने की प्रजातांत्रिक कवायद किए बगैर अत्यंत जल्दबाजी में संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए के संबंध में निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर राज्य अब दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बंट गया है। इसके साथ ही, हवा में ढ़ेरों अर्धसत्य तैर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है और श्यामाप्रसाद मुकर्जी - जिन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था...
August 29, 2019
सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस यानी CJP ने असम में भारतीय नागरिकों को अपनी नागरिकता के दावे को अच्छी तरह पेश करने की ट्रेनिंग देने के लिए हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में पैरालीगल कार्यकर्ताओं और स्थानीय और जिला स्तर के वकीलों को उन कौशल और ट्रेनिंग से लैस कराया गया, जिनके जरिये वे सिटिजनशिप के जटिल मुद्दे को समझ सकें. असम में 31 अगस्त को फाइनल NRC आएगा. इसके बाद इससे जुड़े कई...
August 29, 2019
मायावती जी एक बार फिर बसपा की अध्यक्ष बनीं हैं! पार्टी संस्थापक कांशीराम के बाद वह अध्यक्ष बनीं थीं। तबसे इस पद पर बरकरार हैं। उनके लंबे कार्यकाल में बहुजन आंदोलन का क्या बना और क्या बिगड़ा? डॉ अम्बेडकर और कांशीराम के सपनों का क्या हुआ? मायावती मौजूदा सत्ता से इस कदर दबी-सहमी क्यों हैं? ऐसे ही कुछ सवालों पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश का खास विश्लेषण  
August 28, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने धारा 370 हटा कर जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की संवैधानिक वैधता की समीक्षा के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने आज इस बारे में सुनवाई करते हुए कहा कि वह अक्टूबर में इस फैसले की समीक्षा करेगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही, उसने इस मामले में दायर की गई सभी याचिकाओं...
August 28, 2019
रोहित वेमुला और पायल तडवी की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यूनिवर्सिटी कैंपस में होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की। रोहित और पायल दोनों ने ही आत्महत्या की थी। दोनों केस में जातिगत भेदभाव का एंगल सामने आया था। बता दें कि बीते 22 मई को बी वाई एल नायर अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा पायल  ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फंदे से झूलकर...
August 28, 2019
देश का मुख्य हिस्सा फिलहाल इस प्रताड़ना और यंत्रणा से बचा हुआ है. इस वक्त यह दर्द, प्रताड़ना, यंत्रणा असम के हिस्से है. प्रशासन यहां हर शख्स से उसके भारतीय नागरिक होने के सबूत मांग रहा है. और इसे साबित करने के लिए लोग अथाह दर्द और त्रासदी के दौर से गुजर रहे हैं. देश के सुदूर हिस्से असम में हमारे सबसे गरीब लोगअपनी भारतीयता साबित करने की जी-तोड़ कोशिश में लगे हैं. और एक अजीब अराजक और एक खास...