राजनीती
September 11, 2019
उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के जिलाधिकारी ने एक स्कूल में बच्चों द्वारा कथित रूप से झाड़ू लगाने की फोटो खींचने पर एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के मामले की जांच के सोमवार को आदेश दिए। उनके साथी पत्रकार सुधीर सिंह ने आरोप लगाया है कि पत्रकार को सरकारी काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने के झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सुधीर सिंह ने अन्य पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी एनपी सिंह से मुलाकात की और...
September 11, 2019
हमे तभी समझ जाना चाहिए था कि कोई गलत व्यक्ति वित्तमंत्री की कुर्सी पर बैठ गया है जब यह महिला लाल साड़ी पहनकर लाल थैली में लाया हुआ बजट पेश करने गयी थी। कल उन्होंने कहा कि ऑटो सेक्टर में मंदी इसलिए आयी है कि लोग आजकल मेट्रो में सफर करना या ओला-ऊबर का उपयोग करना पसंद करते हैं।
यह कमाल का बयान है यह ज्ञान हार्वर्ड बनाम हार्डवर्क से भी उच्चतम है यह सरल सोच का चरम बिंदु है। शायद आपने ध्यान दिया...
September 11, 2019
मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) नेता वाइको नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। वाइको ने श्रीनगर में 4 अगस्त से नजरबंद फारूक अब्दुल्ला के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कोर्पस) याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को इस याचिका को मेंशन कर सकता है। नए नियमों के मुताबिक, याचिका शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगी।
वाईको ने कहा कि वे...
September 11, 2019
पूर्व रक्षा मंत्री और अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण आंख मूंद कर सरकारी लाइन पर चलने के लिए जानी जाती हैं। उम्र और अनुभव में काफी बड़े, ‘द हिन्दू’ के एन राम को पत्रकारीय नैतिकता का पाठ पढ़ाने से लेकर राफेल मामले में प्रधानमंत्री का बचाव करने जैस मुश्किल कामों में आगे रहती रही हैं। अब वित्त मंत्री हैं तो आर्थिक मंदी और इससे संबंधित खबरों का मुकाबला उन्हीं को करना है। ऐसे में...
September 11, 2019
देश में आर्थिक मंदी से हर सेक्टर का बुरा हाल है। अर्थिक मंदी से सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर प्रभावित हुआ है। कई बड़ी कंपनियां कई दिनों के लिए प्रॉडक्शन पर रोक लगा चुकी हैं और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और कई नौकरियां जाने की कतार में हैं। इसके बाद भी मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए सिर्फ ठीकरा फोड़ने में जुटी है। चेन्नई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने...
September 11, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो, कि एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं, ने कोटा में 8 सितंबर 2019 को ब्राह्मण महासभा की बैठक के बाद ट्वीट किया कि "समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है ये स्थान उनके त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है।"
लोकसभा अध्यक्ष के इस बयान की पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज,...
September 11, 2019
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर छात्रा के अपहरण, उत्पीड़न और रेप के मामले मे नया मोड़ आ गया है। मंगलवार शाम अचानक कुछ वीडियो वायरल हुए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की स्वामी चिन्मयानंद के तेल से मालिश कर रही है। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी सुनाई दे रही है।
ये वीडियो साल 2014 में बनाए गए हैं जिनपर तारीख भी नजर आ रही है। वहीं, वीडियो...
September 10, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से आने वाले बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर से बीजेपी की ओर से प्रतिबद्धता की बात सामने आई है।
बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर जीत कर सत्ता में आई है। मगर राम मंदिर जरूर बनेगा क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धतता है...
September 10, 2019
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद यहां बवाल हो गया है। दरअसल, कोतवाली देहात इलाके के घुन्ना गांव में कुछ शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर भारी फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए हैं।
मामला सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का है। यहां बेहट रोड पर शरारती...
September 10, 2019
पटना: झारखंड में जून महीने में 24 वर्षीय युवक की हुई मॉब लिंचिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोपों को हटा दिया गया क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग मामले की चार्जशीट को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच पुलिस ने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ हत्या की बजाय गैर इरादन हत्या का मामला...