राजनीती
October 30, 2019
इंटरनेशनल बिज़नेस ब्रोकर का कश्मीर से क्या लेना देना? भारत सरकार को कश्मीर के मामले में इंटरनेशनल ब्रोकर की ज़रूरत क्यों पड़ी ? भारत आए यूरोपियन संघ के सांसदों को कश्मीर ले जाने की योजना जिस अज्ञात एन जी ओ के ज़रिए तैयार हुई उसका नाम पता सब बाहर आ गया है। यह समझ से बाहर की बात है कि सांसदों को बुलाकर कश्मीर ले जाने के लिए भारत ने अनौपचारिक चैनल क्यों चुना? क्या इसलिए कि कश्मीर के मसले में तीसरे...
October 30, 2019
अयोध्या में 26 अक्टूबर को 14 जगहों पर 5.51 लाख दीप जलाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया. इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपक जलाए. इस दौरान पूरे अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया. राम की पैड़ी पर लेजर शो भी आयोजित किया गया. आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ.
अयोध्या में 'दीपोत्सव' का पूरा खर्च यूपी सरकार ने वहन किया. राज्य सरकार ने इस साल के...
October 29, 2019
वाराणसी। इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले ने देशभर को हिला दिया था। जब हमले के अगले दिन उत्तराखंड के स्थानीय अखबारों ने पीएम मोदी की शूटिंग की खबर छापी तो थे यह चर्चा का विषय़ बन गया। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सीधा आरोप लगाया कि वे डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेस वाइल्ड कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके बाद पीएम मोदी या बीजेपी ने सफाई देने की जरूरत नहीं समझी, यानि ना तो आरोपों को झुठलाया और न ही...
October 29, 2019
दीवाली की छुट्टी के बाद आज अखबार आए और आज के पहले पन्ने की दो खबरें सबको मालूम थीं, वही हैं। एक खबर तो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी अबू-बकर अल-बगदादी (48) के मारे जाने की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस घोषणा से पहले तीन बार रूस, सीरिया, इराक की सेना भी बगदादी के मारे जाने का एलान कर चुकी है। दूसरी खबर यूरोपीय यूनियन की संसद के 27 सदस्यों के कश्मीर जाने की है। यह खबर दो कारणों...
October 29, 2019
हरियाणा में बीजेपी ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बना ली है। जेजेपी का समर्थन मिलते ही दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फर्लो मिल गया है और वे जेल से बाहर आ गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी-शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने हरियाणा में सरकार गठन की...
October 29, 2019
दिवाली के अगले दिन आतिशबाज़ी से पैदा हुए धुएं के नुकसान पर जब पूरा देश सिर खपा रहा था, आठवें दरजे की एक लड़की सरकारी अस्पताल में चुपचाप गुज़र गयी। पेट की आग से मजबूर होकर रोहिणी ने बीते 10 अक्टूबर को खुद को आग लगा ली थी। अठारह दिन तक वह घुटती और जलती रही, लेकिन धुआं बर्न वार्ड से निकलकर दिल्ली तो क्या लखनऊ तक भी नहीं पहुंचा। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी से महज दो घंटे की दूरी पर स्थित सीतापुर...
October 28, 2019
पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज (PUCL) की छत्तीसगढ़ इकाई ने सांप्रदायिक समूहों द्वारा अंतर्धार्मिक विवाह को "लव जिहाद" का रूप देकर साम्प्रदायिकता बढ़ाने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही प्यार, सम्मान और समानता के आधार पर दो सहमत वयस्कों के बीच रिश्तों के प्रति अपना मजबूत समर्थन दोहराया, चाहे वे किसी भी जाति, वर्ग, धर्म, राष्ट्रीयता, जाति या लैंगिकता के हों।...
October 28, 2019
अयोध्या में दीपोत्सव की रिपोर्टिंग ने पत्रकारिता में नए मानक स्थापित किए हैं। यह रिपोर्ट हमें सीख देती है कि अगर सामने भगवान आ जाएं तो उनकी रिपोर्टिंग की शब्दावलियां क्या होंगी। हिन्दुस्तान अख़बार में छपे आदर्श शुक्ल की यह रिपोर्ट पुलित्ज़र कमेटी को भेजी जानी चाहिए। कोलंबिया स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म में इसका अध्ययन होना चाहिए। आदर्श ने उस बात की रिपोर्टिंग की है जो उन्हीं के शब्दों में “सिर्फ...
October 28, 2019
हरियाणा में भाजपा की "अभूतपूर्व" जीत के बाद इंडियन एक्सप्रेस में रविवार को प्रकाशित इस लीड खबर का शीर्षक हिन्दी में कुछ इस तरह होगा, "एक सहयोगी उपमुख्यमंत्री है, दूसरा मुख्यमंत्री होना चाहता है"। हिन्दी का गोदी मीडिया ऐसी सामान्य सूचनाएं भी नहीं देता है। फ्लैग शीर्षक में सरकार बनाने के लिए अंग्रेजी में ‘एकसरसाइज’ तो आम है पर हिन्दी में कसरत लिखा जाता तो, दो राज्यों...
October 28, 2019
मोदी सरकार सरकारी नौकरी के लगभग सारे रास्ते निजीकरण के जरिए खत्म करने पर तुली हुई है। ऐसे में युवाओं में अपने भविष्य को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। युवाओं के रोष का नजारा बिहार में देखने को मिला जब बगैर किसी दल के नेतृत्व के सासाराम में छात्रों ने भारतीय रेलवे के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने तोड़-फोड़ भी की और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। छात्रों ने कई...