राजनीती

November 25, 2019
95,000 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपी अजित पवार को रातों रात एक खेमे से उठाकर राज्यपाल के सामने लाया जाता है। उन्हें देवेंद्र फड़णवीस के साथ शपथ दिलाई जाती है। जिस देवेंद्र फड़णवीस ने 70000 करोड़ के सिंचाई विभाग घोटाले को उठाकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाई, वो उसी शख़्स को उप मुख्यमंत्री बना रहे थे। पिछले साल ही उनकी सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर अजित पवार को मुख्य आरोपी...
November 25, 2019
चित्तौड़गढ़ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहारी और जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बीच हुई मारपीट में 4 कश्मीरी छात्र घायल हो गए। इस दौरान राजस्थान की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के तमाम छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई है।  PC- Indian Express प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बीच हिंसा की पहली वजह कॉलेज के बाहर जाने को लेकर विवाद था। मारपीट के बाद पुलिस ने बिहार के चार छात्रों...
November 25, 2019
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारी आज देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं। कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के लिए मजबूर कर रही है। इसलिए आज कर्मचारी हड़ताल पर हैं।  इस संदर्भ में रविवार को ऑल इंडिया यूनियंस एंड असोसिएशंस ऑफ भारत संचार निगम लिमिटेड (एयूएबी) के संयोजक पी अभिमन्यु ने कहा कि प्रबंधन...
November 25, 2019
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इससे कालेधन, आतंकवाद, नक्सलवाद व नकली करेंसी पर रोक लगेगी। लेकिन इन सभी से जुड़ी घटनाएं आए दिन सामने आने के बाद यह दावा पूरी तरह फेल नजर आता है। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में ही पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद करने में सफलता हासिल की है।  सूरत पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार और...
November 23, 2019
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने आईआईटी-मद्रास की छात्रा की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका का शुक्रवार को यह कहते हुए विरोध किया कि एक सहायक आयुक्त की निगरानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने यह दलील तमिलनाडु भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (टीएनएनएसयूआई) की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। मामले की सुनवाई जस्टिस...
November 23, 2019
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चली आ रही सियासी उठा पटक के बीच बीजेपी ने रात के अंधियारे में सत्ता हासिल कर ली। शनिवार की सुबह ऐतिहासिक उलटफेर हुआ। शिवसेना, शरद पवार और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। एनसीपी के नेता अजीत पवार ने बीजेपी को समर्थन देकर महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में सरकार बना ली।   इस घटनाक्रम पर एनसीपी...
November 23, 2019
इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर देश में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इसे घोटाला बता रहे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर आरबीआई पहले ही सवाल उठा चुका है। वहीं न्यूज पोर्टल न्यूज लॉन्ड्री ने एक बड़ा खुलासा किया है। न्यूज लॉन्ड्री के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक अज्ञात चंदादाता को 10 करोड़ रुपए के एक्सपायर हो चुके इलेक्टोरल बॉन्ड को एक अज्ञात राजनीतिक दल के खाते...
November 23, 2019
राष्ट्रवाद का राग अलापने वाली पार्टी बीजेपी ने एक ऐसी कंपनी से चंदे की बड़ी राशि ली है, जिससे पर टेरर फंडिंग का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जाच भी कर रहा है। न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने चुनाव आयोग को खुद ही बताया है कि इस कंपनी ने पार्टी को चंदे के रूप में बड़ी राशि दी है। ‘द वायर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के समक्ष...
November 23, 2019
5 अगस्त, 2019 को, भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त कर इसे केंद्रशासित प्रदेश में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही संचार की सम्पूर्ण नाकाबंदी की गई, जहाँ टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। नागरिकों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई। राज्य से बाहर रह रहे लोगों का यहां रह रहे अपने परिवारों के साथ कोई संपर्क नहीं था, स्वास्थ्य सुविधाओं को निलंबित कर दिया गया था, व्यापार...
November 22, 2019
देश के विभिन्न राज्यों में वन अधिकार अधिनियम, 2006 को किस हद तक लागू किया गया है, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री जे.एस. भभोर ने इससे संबंधित सवालों के जवाब दिए। राज्य सभा के गुरुवार के सत्र में, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (वन अधिकार अधिनियम या एफआरए) के संबंध में प्रश्न का उत्तर दिया। भारत के...