राजनीती
November 23, 2019
5 अगस्त, 2019 को, भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त कर इसे केंद्रशासित प्रदेश में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही संचार की सम्पूर्ण नाकाबंदी की गई, जहाँ टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। नागरिकों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई।
राज्य से बाहर रह रहे लोगों का यहां रह रहे अपने परिवारों के साथ कोई संपर्क नहीं था, स्वास्थ्य सुविधाओं को निलंबित कर दिया गया था, व्यापार...
November 22, 2019
देश के विभिन्न राज्यों में वन अधिकार अधिनियम, 2006 को किस हद तक लागू किया गया है, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री जे.एस. भभोर ने इससे संबंधित सवालों के जवाब दिए।
राज्य सभा के गुरुवार के सत्र में, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (वन अधिकार अधिनियम या एफआरए) के संबंध में प्रश्न का उत्तर दिया।
भारत के...
November 22, 2019
वन अधिकार अधिनियम, 2006 लागू करने की मांग को लेकर हजारों आदिवासी, भूमि अधिकार कार्यकर्ता संसद भवन के पास जंतर मंतर पर एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल जमीन का हक आदिवासियों से छीना जा रहा है। ऐसा कदापि नहीं होने दिया जाएगा। भूमि अधिकार आंदोलन द्वारा आयोजित सभा में एआईयूएफडब्ल्यूपी, सीपीआई (एम) और सीजेपी की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
November 22, 2019
आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) और आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के प्रतिनिधित्व का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठाया गया। 21 नवंबर को आयोजित सत्र के प्रश्नकाल के दौरान उच्च सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा कुछ सांख्यिकीय आंकड़ों का खुलासा किया गया...
November 21, 2019
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विवादास्पद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में नामित किया गया है। 21 सदस्यीय संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।
मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने इस साल के शुरू में लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...
November 21, 2019
पिछले कुछ समय से उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. आत्महत्या करने वाले अधिकांश विद्यार्थी दलित और आदिवासी होते हैं यद्यपि कुछ अन्य वर्गों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के बोझ से त्रस्त होकर मौत को गले लगा लेते हैं.
रोहित वेमुला के मामले में जातिगत भेदभाव ने उसे अपनी जान लेने पर मजबूर किया था. उस पर राष्ट्रद्रोही का लेबल चस्पा कर दिया गया था. दो अन्य ऐसे ही...
November 21, 2019
विकास के नाम पर किया जाने वाला विस्थापन आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। कई इलाकों में विकास के नाम पर गरीबों से उनके घर, ज़मीन तो छीन लिए गए लेकिन, मुआवज़े के वादे कभी पूरे नहीं हुए। झारखंड में आदिवासियों और ग्रामीणों के साथ विस्थापन की एक ऐसी ही लड़ाई लड़ रही हैं दयामनी बरला, जिन्हें झारखंड की आयरन लेडी के रूप में भी जाना जाता है। दयामनी बरला आदिवासी, दलित और महिलाओं की ज़िन्दगी के सवालों की...
November 21, 2019
रिहाई मंच ने नागरिकता के सवाल पर दाऊदपुर आज़मगढ़ में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। बातचीत में शामिल सभी ने एकमत से महान समाज सुधारक पेरियार ई वी रामासामी नायकर पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों और बहुजन नायकों के प्रति अपशब्द कहे जाने की तीव्र निंदा की।
रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार साम्प्रदायिक और जातीय आधार पर समाज को बांटने का काम कर रही है।
एक तरफ जिस जनता ने उसे...
November 21, 2019
वीडियोकॉन का औरंगाबाद प्लांट बंदी की कगार पर पहुंच गया है। इस प्लांट के कर्मचारियों को पिछले एक साल से सेलरी नहीं मिली है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रकट कर चुके हैं।
बिजनेस टुडे की खबर के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों ने दिवाली के समय गलियों में घूम-घूम कर भीख मांगी और कंपनी के पूर्व...
November 21, 2019
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के नेत्रहीन छात्र शशि भूषण पांडेय पर विरोध मार्च के दौरान संसद भवन की तरफ जाते समय सोमवार को लाठीचार्ज किया गया था। जिसके बाद मंगलवार को उसने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा था कि अगर वह अंधा है तो विरोध प्रदर्शन में क्यों आया? इस मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। दरअसल, शशिभूषण पांडेय के पिता बीजेपी के नेता और पदाधिकारी हैं, उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर...