राजनीती
January 27, 2020
गणतंत्र दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराया गया। इस बीच दिल्ली के शाहीन बाग का ध्वजारोहण चर्चा में बना हुआ है। ये तिरंगा JNU के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला और शाहीन बाग की दबंग दादियों ने एक साथ मिलकर शाहीन बाग में उस जगह फहराया, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।...
January 25, 2020
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा ने नए नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के इस कानून का पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान विपक्षी भाजपा ने सदन में इस प्रस्ताव के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
सीएए के विरोध में प्रस्ताव पारित करने वाला राजस्थान तीसरा राज्य हो गया है। उससे पहले केरल और पंजाब ऐसा कर चुके हैं।...
January 25, 2020
नई दिल्ली: भीमा-कोरेगांव केस को आज अचानक केंद्र सरकार ने एनआईए को सौंप दिया है। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने साल 2018 में हुए भीमा-कोरेगांव हिंसा की समीक्षा का फैसला लिया था। केंद्र के इस फैसले की महाराष्ट्र सरकार ने निंदा की है।
फैसले पर एतराज जताते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस बारे में राज्य सरकार से पूछा तक नहीं गया। उन्होंने ट्वीट किया कि जब...
January 25, 2020
आज नेता और पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी के बीच आत्मीयता घट रही है, दूरी बढ़ रही है, संवाद ज़िंदाबाद-मुर्दाबाद के आगे बढ़ नहीं पाता। बहुत कम नेता अपनी प्रकृति में लोकतांत्रिक रह गए हैं जो बराबरी के सखा-भाव से कार्यकर्ताओं और नागरिकों से पेश आए जैसा कर्पूरी जी किया करते थे।
पिछड़ों-दबे-कुचलों के उन्नायक, बिहार के शिक्षा मंत्री, एक बार उपमुख्यमंत्री (5.3.67 से 31.1.68) और दो बार...
January 25, 2020
निजी तौर पर मैं मानता हूं कि दीपक चौरसिया के साथ जो हुआ वह गलत हुआ, नहीं होना चाहिए था। मैंने घटना की वीडियो नहीं देखा, चैनल पर उनकी खबर भी नहीं देखी। मुझे लगता है सब कुछ जान बूझकर किया गया है। वो रिपोर्टर क्या जो रिपोर्ट नहीं कर पाए और उसे अंदाजा न हो कि वह रिपोर्ट नहीं कर पाएगा और पहुंच जाए। ये स्थिति किसने बनाई और सब कुछ करने के बाद अभी भी आप कहेंगे कि यह हमला तथाकथित चौथे खम्भे पर था तो मान...
January 24, 2020
दावोस। अरबपति जॉर्ज सोरोस ने दावोस में हो रही वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर 'हिंदू राष्ट्रवादी देश' बनाने का आरोप लगाया। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मोदी सरकार विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध झेल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोरोस ने यह भी कहा कि मोदी ने 'एक...
January 24, 2020
भोपाल: नागरिकता संशोधन कानून का विरोध मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा किया जा रहा है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता इस मुद्दे पर दुविधा में नजर आ रहे हैं, कि वे पार्टी का साथ दें या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ खड़े रहें। इसी कड़ी में इंदौर में भाजपा के मंडल और मोर्चे से जुड़े विभिन्न पदों पर काम करने वाले लगभग 90 सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की...
January 24, 2020
भारत का एक ही ब्रांड है जो दुनिया में चमकता है। लोकतंत्र। अगर उसी में भारत फिसलता हुआ दिखे तो चिन्ता कीजिए। इन्हीं पत्रिकाओं के कवर पर देख रहा गया कि दुनिया में कितना नाम हो रहा है। अब क्या क्या छप रहा है। ख़ारिज करने का यही आधार न हो कि कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। मोदी को चार सौ सीटें आएँगी। क्या ऐसे ही नतीजों के लिए चार सौ सीटें दी गईं थीं?
छह साल बाद अर्थव्यवस्था फेल है। इस दौरान जिनकी...
January 24, 2020
नई दिल्ली: मशहूर मैगजीन 'द इकोनॉमिस्ट' ने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मैगजीन के कवर पेज पर कंटीली तारों के बीच भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह 'कमल का फूल' नजर आ रहा है। इसके ऊपर लिखा है, 'असहिष्णु भारत। कैसे मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को जोखिम में डाल रहे हैं।'
'द...
January 24, 2020
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाएं बीजेपी के गले की फांस बन चुकी हैं। इस बीच बीजेपी नेता बुरी तरह हड़बड़ाए हुए हैं और भाषाई तौर पर घटियापन पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं को बिकाऊ वगैराह बोलकर वे पार्टी के चाल चरित्र और चेहरे का प्रदर्शन सरेआम कर रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब बीजेपी नेता शिया वक्फ बोर्ड...