राजनीती
January 28, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन को लेकर भाजपा हर तरह से साप्रदायिक ध्रुवीकरण का कार्ड खेलने में लगी नजर आ रही है। बीजेपी के नेता एक से बढ़कर एक विवादित बयान दे रहे हैं। कपिल मिश्रा ने 'इंडिया vs पाकिस्तान' वाला ट्वीट किया। अनुराग ठाकुर ने कल 'गोली मारो सालों को' का नारा लगवाया। अमित शाह रोज़ाना शाहीन बाग़ को करंट लगवा रहे हैं। अब साहिब...
January 28, 2020
नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को CAA को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर अदनान सामी को भारत में पद्मश्री मिल सकता है तो पाकिस्तानी मुसलमानों को CAA के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती हैं।
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, ‘पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता...
January 28, 2020
उच्चतम न्यायालय ने गोधरा कांड के बाद 2002 में सरदारपुरा में भड़के दंगों में 17 दोषियों को मंगलवार को सशर्त जमानत दी। इस घटना में 33 मुस्लिमों को जिंदा जला दिया गया था। न्यायालय ने उन्हें मध्यप्रदेश जाने तथा वहां सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया है।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने दोषियों को दो समूह में बांटा और कहा कि एक समूह गुजरात से...
January 28, 2020
देश में आर्थिक सुस्ती का असर क्या सीमा पर तैनात जवानों पर भी पड़ रहा है? खबर है कि सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के करीब 90000 कर्मियों को सरकार की तरफ से जनवरी और फरवरी के भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार सैन्य कर्मियों को मिलने वाले चाइल्ड एजुकेशन भत्ता का भी भुगतान नहीं किया गया है।
इसकी वजह फंड की कमी बताया जा रहा है। खबर के अनुसार सीमा बल ने...
January 28, 2020
कोलकाताः नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के विरोध में विपक्षी दल लगातार लामबंदी कर रहे हैं और गैर भाजपा शासित राज्यों में इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सीएए के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान विधानसभाओं में भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित हो चुका है।
संसदीय मामलों के मंत्री...
January 28, 2020
गुवाहाटी। असम में नागरिकता संशोधन कानून के तहत सिटिजनशिप के आवेदन के लिए आवेदकों को सिर्फ तीन महीने का समय दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने ऐक्ट के तहत नागरिकता के आवेदन की समय सीमा को अनिश्चितकाल की बजाय तीन महीने रखने का आग्रह किया था।
जानकारी के मुताबिक, नए कानून के तहत भारत की नागरिकता ग्रहण...
January 27, 2020
कहानी एकदम हिंदुस्तान की तरह दिलचस्प है. कुछ सदी पहले की बात है. गुजरात के मोरबी में एक जातीय समुदाय है मोड मोदी. इसके एक परिवार में कोई औलाद नहीं थी. उनके बच्चे तो होते थे, लेकिन वे जिंदा नहीं बचते थे.
यहीं पर एक पीर हुआ करते थे हजरत दवलशा पीर. परिवार ने पीर की दरगाह में बच्चे के लिए दुआ मांगी. दुआ कबूल हो गई और परिवार में 7 बच्चे हुए.
इसके पीछे मेडिकल साइंस भले तर्क दे कि बच्चे पीर की...
January 27, 2020
लंदन। यूरोपीय संघ के 150 से ज्यादा सांसदों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तैयार प्रस्ताव किया है। इसमें कहा गया कि इससे भारत में नागरिकता तय करने के तरीके में खतरनाक बदलाव हो सकता है। इससे बहुत बड़ी संख्या में लोग स्टेटलैस यानि बिना नागरिकता के हो जाएंगे। उनका कोई देश नहीं रह जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसदों की तरफ से तैयार पांच पन्नों के प्रस्ताव कहा गया कि इसे...
January 27, 2020
नई दिल्ली। मोदी सरकार कर्ज के बोझ से दबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को बेचने की तैयारी में जुटी है। अब राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि इसके खिलाफ वह कोर्ट में अपील करेंगे। अपने विवादित बयानों और सोनिया गांधी परिवार पर तीखे बोल के लिए चर्चित राज्यसभा सांसद ने सरकार के फैसले पर ही सवाल उठाया है। उन्होंने एयर इंडिया को बेचने के फैसले को देशविरोधी करार दिया है...
January 27, 2020
इंदौर. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सरकार पूरी तरह से बेपरवाह है, जबकि लाखों की संख्या में लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हर वर्ग और समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन बीजेपी ध्रुवीकरण की कोशिश में पूरे जी जान से लगी है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में गीता भवन चौराहे पर 2 दिन पहले केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने वाले माकपा नेता रमेश प्रजापति (75) की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।...