राजनीती

September 2, 2020
हमारे देश में लाखों मुकदमे सुनवाई के लिए पड़े हैं, कितने बलात्कार, कत्ल, धोखाधड़ी, जमीनों पर कब्जे के मुकदमे, लोगों के मौलिक अधिकार एवं समुदायों के जीने के अधिकार से सम्बंधित मुकदमे, नेताओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों पर मुकदमे, इन सब मुकदमों पर सुनवाई के लिए न न्यायाधीश उपलब्ध हैं न ही कोई बहस होती है, इन पर बस मिलती है तो तारीख। उदाहरण के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा...
September 2, 2020
भारत के सामाजिक-राजनीतिक मानस में एक हीनग्रंथि है। कड़े निर्णय लेने और भाषणबाज़ नेता का कांप्लेक्स इतना गहरा है कि यह भारत गांधी जैसे कम और साधारण बोलने वाले को ही नकार देता। नरेंद्र मोदी को जनता के बीच कड़े निर्णय लेने वाले नेता के रूप में स्थापित किया गया। मोदी ने भी खुद को कड़े निर्णय लेने वाले नेता के रूप में पेश किया। हर निर्णय को कड़ा बताया गया और ऐतिहासिक बताया गया। उन निर्णयों से पहले...
September 2, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डॉ। कफील खान को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते मंगलवार देर रात उन्हें मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहाई के बाद कफील ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जुड़े रहे डॉ कफील खान को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीए के विरोध के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।...
September 1, 2020
वाराणसी: बनारस की साड़ियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। बनारस के जिन घरों में ये रिश्ते बुने जाते थे, उन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कोरोना के चलते धंधा पहले ही मंदा चल रहा था। अब योगी सरकार ने बुनकरों को बिजली का झटका देना शुरू कर दिया है, मतलब पावरलूम पर दी जाने वाली सब्सिडी अब खत्म कर दी गई है। पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को बहाल किये जाने के मुद्दे पर...
September 1, 2020
नई दिल्ली। अमेरिका के बड़े अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक बार फिर फेसबुक इंडिया को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की हार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। दास ने तब कांग्रेस की इस हार को 30 साल की जमीनी काम के बाद देश को स्टेट सोशलिज्म से मुक्ति की बात कही थी।...
August 31, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे एक बार फिर शुरु हुआ। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक चला। 'मन की बात' कार्यक्रम टीवी, रेडियो के अलावा यूट्यूब पर भी दिखाया जाता है। इस बार मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के अलावा नरेंद्र मोदी, पीएमओ और दूरदर्शन पर भी अपलोड़ किया गया था लेकिन इस बार हर चैनल को...
August 31, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने इस वीडियो में कहा है, ''बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके तीन बड़े उदाहरण हैं- नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन।'' अपने वीडियो में राहुल ने कहा, ''...
August 31, 2020
दोपहर का वक्त था। मार्किट में चहल पहल थी। बारिश आती थी फिर चली जाती थी। एक युवक आया दुकान के सामने खड़ा हुआ। मुंह में पान मसाला, कान में बाली, बाल सामने से रंगे हुए, ऐसा था उसका हुलिया। उस युवक का हुलिया जो ठीक मेरी दुकान के सामने आकर खड़ा हुआ था। उसके हाथ में मोबाइल था जिसमें भोजपुरी का एक वाहियात लिरिक्स वाला गाना बज रहा था। संगीत कान फोड़ू था। इतना भी नहीं जितना एक न्यूज एंकर चिल्लाता है। यह...
August 31, 2020
मई 2019 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कार्य बल का गठन किया जिसे राजस्व व वन विभागों के बीच नारंगी क्षेत्रों से सबंधित विवादों को हल करने के लिए स्पष्ट यांत्रिक प्रक्रिया और सुझाव देने के लिए गठित किया था। जिसका मुख्य काम नारंगी क्षेत्र की भूमि का कानून और कानूनी स्थिति, समाधान के लिए सिद्धांतों को विकसित करना, जो कानून के दायरे में हो और मध्यप्रदेश में समावेशी विकास के लिए,...
August 29, 2020
मोदी सरकार की 6 साल की आर्थिक विफलता को छुपाने के लिये अब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्ट ऑफ गॉड का जुमला उछाल दिया है। कल राहुल गांधी ने बिल्कुल ठीक कहा, उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इन तीन बड़े कारणों की वजह से तबाह हुई है, नोटबंदी-जीएसटी और फेल लॉकडाउन। इसके अलावा जो भी कहा जा रहा है वो झूठ है। बात अभी जीएसटी की चल रही है, इसलिए उसी की बात करते हैं। कोरोना को तो आए अभी 6...