राजनीती

November 7, 2020
साधो, एक चीज बड़ी कचोट रही है आजकल। किसी भी मामले में लोगों का बयान दे देना। लोग बयान देकर चर्चा में आ जाते हैं और मुख्य मुद्दे गायब हो जाते हैं।  साधो अभी हाल ही में शक्तिमान जी का एक बयान चर्चा में है जो कि मी टू मूवमेंट से संबंधित है। उन्होंने जो कहा है उसका सार ये है कि महिलाएं जबसे घर से निकलकर काम करने लगी हैं तब से इस तरह की बातें सामने आने लगी हैं। महिलाएं पुरुषों से बराबरी...
November 6, 2020
असम के वित्त, स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि 2021 में असम में भाजपा की सरकार आने पर राज्य में एक बार फिर से एनआरसी तैयार की जाएगी। सरमा असम सरकार के सबसे ताकतवर नेता माने जाते हैं। यह उल्लेखनीय है कि नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर यानि एनआरसी सबसे पहले 1951 में तैयार की गई थी और फिर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इसे अपडेट किया गया था। अंतिम एनआरसी को 31 अगस्त...
November 6, 2020
रांची। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल सरकार के बाद अब झारखंड का नाम भी उसी सूची में जुड़ गया है जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में जांच करने से पहले उसकी अनुमति लेनी होगी। झारखंड की सोरेन सरकार ने गुरूवार को एक आदेश जारी कर सीबीआई को राज्य में शक्तियों और न्यायक्षेत्र के इस्तेमाल के लिए दी गई सहमति को वापस ले लिाया है।  ...
November 6, 2020
मुंबई। साल 2018 के एक सुसाइड मामले में गिरफ्तार हुए रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके समर्थन में भाजपा के तमाम छोटे से बड़े नेता समर्थन में उतर पड़े। भाजपा के नेता अर्णब की गिरफ्तारी की तुलना आपातकाल से कर रहे हैं, वहीं शिवसेना इसे भाजपा की नौटंकी बता रही है। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और भाजपा में इन दिनों ठनी हुई है। ...
November 6, 2020
पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। इस दौरान राज्य के पूर्णिया जिले में जदयू उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस चरण में 2।35 करोड़ मतदाता 1,200 से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें अध्यक्ष और राज्य मंत्रिमंडल के कुछ...
November 5, 2020
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को इस शर्त के साथ जमानत दी कि वह दो साल तक सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेगा। इस मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप है कि उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जमानत मंजूरी का आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ द्वारा पारित किया गया।   आरोपी अखिलानंद के खिलाफ देवरिया के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की...
November 5, 2020
कवि विष्णु चंद्र शर्मा नहीं रहे। कोविड-19 से संक्रमित होकर 2/11/2020 को उनका इंतकाल हो गया। यह हिंदी की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। विष्णु चंद्र शर्मा का जन्म 1933 में हुआ था। उनके पिता कृष्ण चंद्र शर्मा कांग्रेस के बड़े नेता और समाज-सुधारक थे। संपूर्णानन्द के साथ वे राजनीति में सक्रिय थे, साथ ही ‘जातपाततोड़क’ नाम की पत्रिका भी निकालते थे।   विष्णु जी ने काशी विद्यापीठ...
November 5, 2020
अब यह साफ हो चुका है कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पत्रकारिता के लिए नहीं, अपना स्टूडियो बनाने वाले इंटीरियर डिजाइनर के पैसे नहीं देने और उसके आत्महत्या कर लेने के मामले में हुई है। यह भी साफ हो चुका है कि केंद्र सरकार के जो मंत्री अर्नब के साथ मुंबई पुलिस की कथित ज्यादती का रोना रो रहे हैं वे पत्रकारिता के कई मामलों में चुप रहे हैं और ऐसे नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी...
November 5, 2020
मुंबई: 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। अदालत द्वारा...
November 4, 2020
बीते कुछ वर्षों से ईवीएम का मुद्दा चर्चाओं में रहा है। बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। यहां छपरा जिले के गड़खा में 3 नवंबर को हुए मतदान में भारी बवाल हो गया था। यहां भी ईवीएम का मुद्दा सामने आया है। दरअसल लोगों का कहना था कि वह वोट लालटेन पर दे रहे थे लेकिन यह कम को जा रहा है। कई लोग कह रहे थे कि वे एक वोट डाल रहे हैं लेकिन भाजपा को पांच मिल रहे हैं। यहां के लोगों का...