राजनीती
January 12, 2021
वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद को हिन्दू रूढ़िवादी संगठनों द्वारा हिंदूवादी संत की तरह प्रचारित किया जा रहा है जबकि सच्चाई इससे परे है. ठीक उसी तरह जैसे शिवाजी महाराज को हिन्दू आईकान बना कर देश में पेश करने की कोशिश की गयी और आज ऐसी ही कोशिश बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को लेकर भी कर रहे हैं. 2014 में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से सांप्रदायिक हिन्दू रुढ़िवादी ताकतों नें...
January 11, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर आज सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सरकार से सीधे पूछ लिया कि क्या वह कानून को स्थगित करती है या फिर वह इसपर रोक लगा दे? शीर्ष अदालत ने कहा कि किसानों की चिंताओं को कमिटी के सामने रखे जाने की जरूरत है। कोर्ट ने किसान आंदोलन पर सरकार के विवाद निपटाने के तरीके पर पर नाराजगी जताई। सुनवाई में के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार...
January 11, 2021
दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाईं पाँखें कई दिनों के बाद।
मुझे वह दिन याद आ गया जब करीब आठ महीने के बाद अक्टूबर 5 को मुम्बई में रेस्त्रां और होटल खुल गए। साथ ही वे सारी खाने पीने की दुकाने भी खुल गईं जो सड़कों और फुटपाथ पर साइकिल पर चलते हुए लगा करती थीं। इलाके की वह फुटपाथ की...
January 11, 2021
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे एक ऐसा नाम है जिन्हें आरएसएस व उससे जुड़े संगठन अपना आइडिल तो मानते हैं लेकिन खुले तौर पर स्वीकार नहीं कर पाते। हालांकि, 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नाथूराम को देशभक्त बताने की कोशिशें लगातार चल रही हैं।
ग्वालियर में हिन्दू महासभा ने स्टडी सेंटर खोला है। हिन्दू महासभा की भाषा में ये स्टडी सेंटर अथवा ज्ञानशाला है...
January 11, 2021
करनाल। हरियाणा में करनाल जिले के कैमला गांव में रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘किसान महापंचायत’ के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। वहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर लोगों को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के फायदों के बारे में बताने वाले थे। ये सारी बातें सोशल मीडिया के सहारे पूरे दिन सामने आ रही थीं लेकिन मेनस्ट्रीम मीडिया सीएम खट्टर की छवि बचाने के लिए विरोध की खबर दबाने में जुटा था।...
January 11, 2021
याद कीजिए, साल 2019 की 16 जुलाई। सोनभद्र के उम्भा गांव में वन विभाग की 'विवादित' जमीन पर कब्जे को लेकर इलाके के दबंगों ने 11 आदिवासियों की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में गोंड जनजाति के 11 लोग मारे गए थे। दर्जनों घायल हुए थे। पुलिस प्रशासन की अनदेखी से अब लीलासी में भी उम्भा जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। ऐसी ही 'विवादित' व वनाधिकार कानून के तहत क्लेम की गई...
January 9, 2021
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को फैसला किया कि वह तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर बल देने के लिए 15 जनवरी को सभी राज्यों में 'किसान अधिकार दिवस' मनाएगी और उसके नेता एवं कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव करेंगे।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि किसानों के...
January 9, 2021
गृह मंत्रालय की समीक्षा 2020 अमित शाह को सांप्रदायिक दंगों से अच्छी तरह से निपटने में सक्षम बताती है, लेकिन तीन स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्टों ने महीनों पहले इसका काउंटर किया था
गृह मंत्रालय की समीक्षा 2020 रिपोर्ट, रिपोर्ट यहाँ अपलोड की गई थी:
https://www.mha.gov.in/sites/default/files/AnnualReport_English_01102020.pdf
लेकिन लिंक अब कार्यात्मक नहीं है, और फ़ाइल को संभवतः समीक्षा...
January 9, 2021
लंदन। भारत में चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा विदेशों में भी खासकर ब्रिटेन में हो रही है। ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 100 से अधिक सांसदों और लॉर्ड्स के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है।
पत्र में तनमनजीत सिंह ढेसी ने पीएम जॉनसन से अपील करते हुए कहा कि जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपने समकक्ष पीएम मोदी से अगली बार...
January 9, 2021
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले स्थित जिला अस्पताल में लगी आग के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को घटना की जानकारी के संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री से बात की है। ठाकरे सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बीती रात हुई इस आगजनी की घटना में 10 नवजातों की मौत हो गई थी।
सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश...