राजनीती
January 14, 2021
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्नाव से सांसद साक्षी ने तंजात्मक लहजे में कहा कि ओवैसी अब बिहार के बाद बीजेपी को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी मदद करेंगे।
साक्षी महाराज ने कहा, 'यह ईश्वर की कृपा है। भगवान उन्हें (ओवैसी को) और भी शक्ति दें। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और...
January 14, 2021
नई दिल्ली। आंदोलनकारी किसान देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल 26 नवंबर 2020 से डेरा डाले हुए हैं। सिंघु बॉर्डर मुख्य प्रदर्शन स्थल है जहां कल लोहड़ी पर्व पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान संगठनों के नेताओं ने आंदोलन तेज करने को लेकर पूर्व घोषित सभी कार्यक्रमों को जारी रखने का फैसला लिया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के परमजीत सिंह ने कहा...
January 13, 2021
नई दिल्ली। दो दिन पहले ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा में अपने ग्वालियर ऑफिस में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर लाइब्रेरी खोली थी। मंगलवार को पुलिस ने इसे बंद करवा दिया और किताबें भी जब्त कर लीं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हिंदू महासभा की ‘गोडसे ज्ञानशाला’ को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे और...
January 13, 2021
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को हुई सुनवाई में इन कानूनों को लागू किए जाने पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इन कानूनों पर चर्चा के लिए एक समिति का गठन किया है। हालांकि, इस कमेटी के सदस्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से प्रारंभिक हलफनामा दाखिल कर कहा गया था कि उसने किसान संगठनों के साथ बातचीत में कोई कसर नहीं छोड़ रखी...
January 13, 2021
सुप्रीम कोर्ट के पास कमेटी के चारों सदस्य के नाम कहां से आए, आम जनता के पास यह जानने का कोई रास्ता नहीं लेकिन कमेटी के सदस्यों का नाम आते ही आम जनता ने तुरंत जान लिया कि कमेटी के चारों सदस्य कृषि कानूनों का समर्थन करते हैं। सरकार की लाइन पर ही बोलते रहे हैं। सिर्फ ऐसे लोगों की बनी कमेटी कृषि कानूनों के बारे में क्या राय देगी अब किसी को संदेह नहीं है। जिस तरह से इनके नाम और पुराने बयान साझा किए जा...
January 12, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को किसानों के आंदोलन को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई हुई जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इन कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है। ये रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जिनमें कृषि विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ होंगे। ये कमेटी किसानों की आपत्तियों पर विचार...
January 12, 2021
पिछले कुछ वर्षों से 'देशद्रोही' शब्द का काफी इस्तेमाल हो रहा है. देशद्रोही की परिभाषा बहुत स्पष्ट और सीधी-साधी है. जो भी आरएसएस या उसके कुनबे का आलोचक है, वह देशद्रोही है. आरएसएस हिन्दू राष्ट्रवाद की विचारधारा का स्त्रोत है और जैसे-जैसे वह ताकतवर होता जा रहा है, वैसे-वैसे धर्म को देशभक्ति से जोड़ने के उसके प्रयास तेज होते जा रहे हैं. वह हिन्दुओं को देश के प्रति वफ़ादार मानता और बताता है और...
January 12, 2021
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करके कहा है कि कृषि कानून के संबंध में प्रदर्शनकारी किसान गलत धारणा फैला रहे हैं कि सरकार और संसद ने विवादास्पद कृषि कानून को किसी से भी सलाह या चर्चा किए बगैर पास कर दिया है। द हिन्दू में आज पहले पन्ने पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से शपथ पत्र अदालत की इस नाराजगी के बाद दाखिल किया गया कि सरकार इस मामले...
January 12, 2021
केंद्र सरकार कह रही है कि वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन किसान फसल तैयार करने की बढ़ती लागत को लेकर परेशान हैं। सबरंग इंडिया की इस रिपोर्ट को देखिए, जिसमें छोटे और गरीब किसान, जो यूपी में कुल कृषि श्रमिकों का 92% हिस्सा हैं, वे लागत बाधाओं, सरकारी योजनाओं के अभाव, जागरूकता की कमी और कृषि क़ानूनों द्वारा पैदा अड़चनों के बारे में बता रहे हैं.
January 12, 2021
आपदा को अवसर में बदलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की होड़ में सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को कॉरपोरेट घरानों के हाथों में गिरवी रखने का काम कर रही है. महात्मा गाँधी ने कहा था कि “मनुष्य को जीवन में दूसरों पर भरोसा न कर आत्मनिर्भर और आत्म विश्वासी होना चाहिए”. महात्मा गाँधी के देश और हमारे- आपके भारत में इन दिनों सरकार आत्म निर्भरता की मुहिम चला रही है. यह अलग बात है मुहिम चलाने वाली...