अल्पसंख्यांक
May 19, 2018
क्या आपको पशु पक्षियों या पेड़ पौधों में ऐसी प्रजातियों का पता है जो अपने ही बच्चों के लिए कब्र खोदती है? या अपने ही बच्चों का खून निकालकर अपने दुश्मनों को पिलाती है?
मैंने तो आजतक ऐसा कोई जानवर या पक्षी या पेड नहीं देखा जो अपने बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की योजना बनाकर बड़े पैमाने पर उसका पालन करता है.
लेकिन इंसानों में आपको ऐसे लोग जरुर मिलेंगे. विशेष रूप से भारत में और वो भी बहुजन...
May 5, 2018
हरियाणा की खट्टर सरकार में दक्षिणपंथी संगठनों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम में देश के मुसलमानों के साथ भेदभाव और हिंसा का नया मामला सुर्खियों में आ गया है। दरअसल पिछले महीने सेक्टर 53 के मैदान में 20 अप्रैल को जुमे की नमाज को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद 27 अप्रैल को सख्त सुरक्षा के बीच इस जगह पर जुमे की नमाज अदा की गई थी,...
May 4, 2018
कुंदरकी (मुरादाबाद). इल्मा अफ़रोज़ से हमारी बातचीत के दौरान तेज़ आंधी आती है और एक लकड़ी का बोर्ड उड़कर उनके भाई अराफ़ात (24) के दाहिने हाथ पर गिर जाता है. इससे उनके हाथ से खून निकलने लगता है और हड्डी में गहरी चोट लगती है.
अचानक से इल्मा बेहद तनाव में आ जाती हैं. वहां मौजूद लोग उन्हें समझाते हैं कि घबराइए मत, हड्डी नहीं टूटी है. मगर वो बदहवास हैं और तेज़ आंधी-तूफ़ान के बीच ही मुरादाबाद (...
May 4, 2018
किसी समाज के किन्हीं खास तबकों के पीछे रह जाने में सत्ताधारी तबकों की भाषा बड़ी भूमिका निभाती है. भारत में दलित-पिछड़ी जातियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर सत्ता-तंत्र तक में वाजिब भागीदारी नहीं होने की जिम्मेदारी सत्ताधारी तबकों का व्यवहार और उनकी भाषा भी रही है!
संबोधित करने की एक भाषा नींद में पड़े लोगों को जगा कर दौड़ में सबसे आगे कर दे सकती है. और एक भाषा मनोबल को इतना तोड़ दे सकती है कि...
May 4, 2018
दंतेवाड़ा जिले का नाम सामने आते ही आपके मन में नक्सल हमलों का चित्र बनता हुआ दिखाई देता होगा लेकिन वहीं 18 छात्रों ने जेईई मेन्स 2018 में जगह बनाकर मिसाल कायम कर दी है। अक्सर नक्सली हमलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस क्षेत्र से छात्रों की ये उपलब्धि काफी बड़ी मानी जा रही है।
परीक्षा में पास होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक छात्रा ने बताया कि आईआईटी या एनआईटी में जाना मेरा सपना...
May 4, 2018
कश्मीर के सोपोर और हैदरपुरा का नाम सुनते भले ही आपके ज़ेहन में जो भी तस्वीर सामने आती हो, लेकिन उम्मीद है अब फ़ज़लूल हसीब का नाम भी ज़रूर ज़ेहन में आएगा.
फ़ज़लूल हसीब ने इस बार यूपीएससी में एक शानदार कामयाबी हासिल की है. इनकी रैंक 36वीं है और ये मुसमलानों में दूसरे तथा जम्मू-कश्मीर के 15 उम्मीदवारों में पहले स्थान पर हैं.
26 साल के हसीब कश्मीर के सोपोर इलाक़े से हैं और इन...
April 30, 2018
‘कहते हैं कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी क़ायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है.’
बस फिर क्या था इन्होंने ठान लिया कि आईएएस बनकर रहुंगी और इस बार इन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है. हसीन ज़ाहेरा रिज़वी की इस बार के यूपीएससी रिज़ल्ट में 87वीं रैंक आई है.
ऐसी ही कहानी एजाज़ अहमद की भी है. 2016 यूपीएससी रिज़ल्ट में 697 रैंक हासिल किया था....
April 29, 2018
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड में मासूमों की मौत के बात डॉ. कफील खान को सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। आठ महीने बाद शनिवार की शाम उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही डॉक्टर कफील ने बहन जीनत परवीन,पत्नी डा. शाबिस्ता खान, बेटी जैबरीना खान को गले से लगा लिया। इसके अलावा उनकी मां नुजहत परवीन, भाई अदील अहमद खान, कासिफ अहमद...
April 28, 2018
नई दिल्ली. कठुआ में आठ साल की बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि आरोपियों में से एक सांझी राम ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे बच्ची के अपहरण के चार दिन बाद उससे बलात्कार होने की बात पता चली और बलात्कार में अपने बेटे के भी शामिल होने का पता चलने पर उसने बच्ची की हत्या करने का फैसला किया।
जांचकर्ताओं ने बताया कि 10 जनवरी को अपह्रत बच्ची से उसी दिन...
April 27, 2018
कुछ सप्ताह पहले एक दलित युवक ने इस्लाम धर्म को अपना लिया था। धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार उसने अपनी दाढ़ी को बढ़ाया हुआ था और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि कुमार को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया था।
कुमार ने यह कहते हुए इनकार कर दिया , मैने इंटरनेट पर इस्लाम के बारे में बहुत कुछ पढ़ा और इसे गले लगाने का फैसला किया। किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया औऱ नही ही...