अल्पसंख्यांक
October 17, 2019
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा सुबह के समय पारंपरिक प्रार्थना की जगह कथित तौर पर मदरसे की दुआ (प्रार्थना) कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जिले की बीसलपुर तहसील के ग्यासपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित करने के साथ मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव के अनुसार, जिले की...
October 4, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के खिलाफ अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही करने के आरोपों पर जांच करने का आदेश दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त, 2017 के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद कफील खान पर भ्रष्टाचार और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।...
September 30, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को आदेश दिया कि पीड़िता को दो हफ्ते के भीतर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही आदेश दिया कि बिलकिस बानो को सरकारी नौकरी और रहने के लिए आवास भी दिया जाए।
बिलकिस बानो की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी गुजरात...
September 23, 2019
रांचीः झारखंड के खूंटी जिले में गोकशी के शक में रविवार को भीड़ ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। भीड़ की पिटाई से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि खूंटी के जलटंडा सुआरी गांव में रविवार को सुबह लगभग 10 बजे के आसपास भीड़ ने इन लोगों पर उस वक्त हमला किया, जब ये लोग कथित तौर पर एक जानवर के शव से मांस निकाल रहे थे।
छोटानागपुर रेंज...
September 17, 2019
झारखंड मॉब लिंचिंग के मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन सामने आई हैं। शाइस्ता परवीन ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो वो खुदकुशी कर लेंगी। शाइस्ता परवीन अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट के दफ्तर पहुंचकर डीसी ए दोड्डे से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। शाइस्ता ने इस...
September 10, 2019
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सालट गांव में कथित मांस युक्त बिरयानी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बीजेपी विधायक की शिकायत पर रविवार को पहुंची वन विभाग की टीम के सामने हिंदुओं की आस्था 'दीवार' बनकर खड़ी हो गई और पीर बाबा की मजार ध्वस्त होने से बच गई।
दरअसल, सालट गांव स्थित शेख पीर बाबा की मजार पर उर्स के दौरान कथित रूप से प्रसाद के रूप में गैर...
September 4, 2019
बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके घर पर ही कथित रूप से हमला किया गया। अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। उनके सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हमलावरों से बचाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।
अंसारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति और महिला उनके घर पर...
August 30, 2019
कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35A को केन्द्र सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद मानवाधिकार रक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के हालातों का जायज़ा लेने गया था. इस प्रतिनिधि मंडल में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़, कविता कृष्णन, मैमूना मुल्ला, और नेशनल एलायन्स ऑफ पीपुल्स मूवमेण्ट विमल भाई शामिल थे.
NAPM के विमल भाई ने सबरंग से बात करते हुए कश्मीर की आँखोदेखी परिस्थितियां विस्तार से बताई. 9 अगस्त से 13 अगस्त तक...
August 26, 2019
भाजपा शासित राज्यों में एक के बाद एक दलितों और मुस्लिमों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला गुजरात के वडोदरा का है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल की लोगों ने मुस्लिम होने की वजह से बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना शनिवार (24 अगस्त) की बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में 44 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल आरिफ इस्माइल शेख ने कहा है कि उनके मुस्लिम होने की...
August 24, 2019
गुवाहाटी। सीमा सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के परिजन ने दावा किया है कि असम निवासी एएसआई और उनकी पत्नी को बिना उनकी जानकारी के एक अधिकरण ने विदेशी घोषित कर दिया है।
परिवार ने दावा किया कि एएसआई मुजीबुर रहमान और उनकी पत्नी को जोरहाट विदेशी अधिकरण ने पिछले साल दिसंबर में ही विदेशी घोषित कर दिया था, लेकिन उन लोगों को पिछले महीने इसकी जानकारी दी गई।
रहमान अभी पंजाब में...