अल्पसंख्यांक
May 16, 2019
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक डॉक्टर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात आर्डी सिटी के पास की है। इस वारदात के बाद पीड़ित डॉक्टर नुरुल ने जो अपनी आपबीती बताई, वह बेहद खौफनाक है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डॉक्टर नुरुल ने बताया है कि, "मैं एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पीडियाट्रिशियन हूं और वर्तमान में डीएम-कार्डियोलॉजी परीक्षा की तैयारी कर रहा...
May 16, 2019
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां दबंगों ने बाप-बेटी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर में एक परिवार को रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई। रस्सी में बंधे इस पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना भूसवर पंचायत वार्ड 8 की है।
इस घटना...
May 13, 2019
माह-ए-रमजान के दौरान जहां विदेशी मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विभजनकर्ताओं का चीफ बता रहा है वहीं देश के पूर्वी राज्य असम से इंसानियत को राहत देने वाली खबर आ रही है। असम के एक मुस्लिम नौजवान ने साबित कर दिया कि इंसानियत हर धर्म से बढ़कर है। उसने दिखाया कि धर्म, जाति, संप्रदाय से परे इंसान का इंसान के लिए क्या फर्ज होता है।
दरअसल, असम के एक मुस्लिम युवक ने रोजा तोड़कर रक्तदान किया और एक...
May 10, 2019
आज दुनिया में लगभग सभी तरफ धर्म-जात के नाम पर सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। ऐसे में एक ईसाई धर्म के व्यक्ति ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए मस्जिद बनवाने की खबर देकर अंगारे पर फूल गिरने का काम किया है। यूएई में एक भारतीय ईसाई ने मस्जिद बनवाकर रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार करा कर साबित कर दिया है कि मानवता का धर्म ही सभी धर्मों से ऊंचा है।
फुजैरा में मुस्लिम कर्मियों के...
May 10, 2019
10 मई को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की खंडपीठ ने डॉ. कफील खान के निलंबन के संबंध में जांच को समय पर समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निर्देश दिया है कि डॉ. कफील खान को देय सभी निर्वाह भत्तों का भुगतान करने को कहा है।
डॉ. कफील की तरफ से उनका केस वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री...
May 9, 2019
श्रीलंका में मुंह ढंकना वर्जित किए जाने के बाद भारत में बुर्के को लेकर बयानबाजी चल रही है। बुर्के पर विवादित बयान देकर घिरे आर्य समाज के स्वामी अग्निवेश ने माफी मांग ली है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, परंतु फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो वो माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं।
स्वामी अग्निवेश के बयान को देवबंद के उलेमा ने विवादित बताते...
May 4, 2019
गुवाहाटीः चुनाव के दौर में मुस्लिम समुदाय को सबसे बेचारा माना जाता है, कोई भी आता है बयाद देकर निकल लेता है। हाल में मुस्लिमों को लेकर कई बयान दिए गए हैं जिनमें से कुछ पर चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई भी की गई है। मुस्लिमों के प्रति जहर उगलना भाजपा के लिए आम बात है। अब असम के एक भाजपा विधायक ने कहा है कि मुस्लिम दूध नहीं देने वाली गाय की तरह है, जिन्हें चारा खिलाने का कोई फायदा नहीं है। प्रशांत फुकन...
April 25, 2019
23 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए बिलकिस बानो मामले में ऐतिहासिक फैसले के बाद, हमने उस महिला से बात की जो 16 साल से उनके साथ खड़ी थी। ये हैं एडवोकेट शोभा गुप्ता जो बिलकिस बानो को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार लड़ रही थीं।
21 वर्षीय बिलकिस बानो ने 2002 के गुजरात नरसंहार में अपने पूरे परिवार को खो दिया, बल्कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया। बिलकिस बानो को राज्य सरकार न्याय...
April 23, 2019
नई दिल्ली: 2002 गुजरात दंगा बिलकिस बानो रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात सरकार को दंगा मामले की पीड़िता बिलकिस बानो 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने पीड़िता को सरकारी नौकरी और आवास देने को भी कहा है। कोर्ट ने गुजरात सरकार निर्देश दिया था कि 2002 के बिलकिस बानो मामले में दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दो सप्ताह के...
April 22, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के व्यंग्य एवं विद्वेष भावना वाले बयान रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बाराबंकी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने मुस्लिमों को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। बीजेपी नेता रंजीत ने कहा कि चीन से मशीनें मंगवाकर 10-12 हज़ार मुस्लिमों की दाढ़ी बनवा उन्हें हिन्दू धर्म में परिवर्तित किया जाएगा। इतना ही नहीं रंजीत ने बंटवारे के बाद मुस्लिमों पर...