अल्पसंख्यांक

June 11, 2019
कश्मीर के तुल्लामुल्ला नगर के ‘खीर भवानी मंदिर’ में वार्षिक समारोह के लिए कश्मीरी पंडितों की आवा-जाही शुरू हो गई है। घाटी में अमन-शांति के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिन के मेले में प्रवासी कश्मीरी पंडित बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वे माता खीर भवानी के दर्शन के साथ-साथ यह भी देखते हैं कि घाटी के मौजूदा हालात कैसे हैं।   कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (KPSS) के अध्यक्ष संजय...
June 8, 2019
अयोध्या। सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र की खूबसूरती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कुछ ताकतें नफरत फैलाने का काम करती हैं तो कुछ इन्हें सद्भाव के जरिए मुंहतोड़ जवाब देती हैं। 20 मई, 2019 को अयोध्या के सरयू कुंज, वशिष्ठ कुण्ड स्थित राम जानकी मंदिर में महंत आचार्य युगल किशोर शरण शास्त्री ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया था। अब वे ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।  आचार्य...
June 7, 2019
गुजरात दंगों के दौरान गैंग रेप की शिकार बिलकिस बानो केस के दोषी आईपीएस अफसर को गृह मंत्रालय ने उनके रिटायरमेंट से एक दिन पहले बर्खास्त कर दिया है। आईपीएस अफसर आरएस भगोरा को 31 मई को रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने कार्रवाई करते हुए 30 मई को उनको पद से हटा दिया। गुजरात सरकार के सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। द क्विंट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात गृह विभाग के उप सचिव...
June 7, 2019
न्यायाधिकरण द्वारा ‘विदेशी' घोषित किए जाने के बाद हिरासत शिविर में भेजे गए कारगिल युद्ध में भाग ले चुके सैनिक मोहम्मद सनाउल्ला को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति मनोजीत भुइयां और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार डेका की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की और 20-20 हजार रुपये के दो मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।  पीठ ने कहा कि सनाउल्ला कामरुप के पुलिस अधीक्षक...
June 6, 2019
एकतानगर रहीस एसोसिएशन की प्लॉट सं 287 में रह रहे लोग, ज्यादातर मुस्लिम और मराठा दलित हैं, उन्हें वीएमसी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर स्लम को खाली करने के लिए धमकाया जा रहा है, जबकि गुजरात उच्च न्यायालय ने दो साल पहले इस बस्ती को तोड़ने के आदेश पर रोक लगा दी थी। “हमने रोज़ा (उपवास) रखा है लेकिन हमें अभी पानी लाने के लिए जाना है। यहां पानी की आपूर्ति नहीं है। हमने निगम के लोगों...
June 3, 2019
झारखंड में मॉब लिंचिंग के पीड़ित अलीमुद्दीन अंसारी की बेगम मरियम खातून ने मदद की गुहार लगाई है। मरियम पिछले दो सालों से जीवन के बेहद मुश्किल दौर का अकेले ही सामना कर रही हैं। एक ओर वर्ष 2017 में बीफ रखने के आरोप में भीड़ ने उनके पति की हत्या कर दी थी। तो वहीं 2019 में बीमारी के चलते उनके बड़े बेटे की मृत्यु हो गई थी। हाल ही में मरियम खातून के दूसरे बेटे के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई है...
June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं।   ...
June 3, 2019
भारत विविधता वाला देश है। यहां सर्वधर्म सम्भाव की नीति को तरजीह दी जाती है। संविधान ने सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म मानने की छूट दी है। खान-पान, रहन-सहन को लेकर भी कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से धर्म विशेष पर तमाम तरह से खान-पान और त्यौहार मनाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  गुजरात में बकरीद के मौके पर जानवरों को कुर्बानी से बचाने के लिए एक एनिमल...
June 1, 2019
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पेड़ की छांव में बैठकर खाना खा रहे चार मजदूरों को कथित तौर पर पीटने का मामला सामने आया है। करीब आधा दर्जन युवकों ने मजदूरों को बेल्ट, चप्पलों और लातों से पीटा। इस दौरान उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं।  इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि वीडियो में अभद्र शब्दों के प्रयोग के चलते इसे प्रसारित नहीं किया जा रहा है। मजदूरों पर धार्मिक स्थल...
June 1, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 के आम चुनाव में अपनी जीत के बाद, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था. अब उन्होंने इस नारे में ‘सबका विश्वास’ भी जोड़ दिया है. मुस्लिम समुदाय के कई प्रमुख लेखक और कार्यकर्ता खुद को यह भरोसा दिलाने का जतन कर रहे हैं कि मोदी अपने वायदा निभायेगें, मुसलमान और ईसाई धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन नहीं होने देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन...