मिडिया

July 23, 2020
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन केंद्र में जब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए तो उन्मादी मीडिया ने इसको लेकर एक खास समुदाय को निशाना बना रहा था। इसी दौरान रेसलर से भाजपा नेता बनी बबीता फोगाट ने तब्लीगी जमात को 'जाहिर सूअर' बताते हुए ट्वीट किया था। लेकिन जब मध्यप्रदेश के एक मुस्लिम युवक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में कोरोना के मामले सामने आने के...
July 22, 2020
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विक्रम के भाई अनिकेत को डॉक्टर ने आज सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम ने बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बदमाशों ने गोली उनके सिर में मारी थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक 9 आरोपियों को अरेस्ट किया है। विक्रम को गंभीर हालात में यूपी के गाजियाबाद के...
July 22, 2020
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा शहर के पिपरा कला में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस से दम घुटकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से बीमार हो गया। गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस। ठोकरे ने बताया कि गढ़वा शहर के पिपरा कला में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों का विषैली गैस से दम घुटने लगा। इस दौरान...
July 22, 2020
नई दिल्ली। जस्टिस होसबेट सुरेश कानून के चमकते सितारे और मानवाधिकार न्यायशास्त्र के दिग्गज रहे हैं, खासतौर पर सेवानिवृत्ति के बाद के सालों में उन्होंने जो काम किए वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने फैक्ट फाइंडिंग मिशनों, लोगों के लिए न्यायाधिकरणों और जन सुनवाई की एक श्रृंखला के जरिए बेजुबानों को आवाज प्रदान की जिससे शोषितों और पीड़ितों की न्याय तक पहुंच हो सके। 20 जुलाई को उनके...
July 21, 2020
मथुरा। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बाद पचास से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। इस दौरान डॉ. कफील खान ने मदद की थी लेकिन उल्टे उन्हें ही आरोपी बनाकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेल में भिजवा दिया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा किया गया था लेकिन फिर उन्हें मथुरा जेल में डाल दिया गया, जहां वह बीते पांच महीनों से बंद हैं।  अब डॉ. कफील खान ने जेल से...
July 21, 2020
विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा (बीजापुर) जिले से दलित युवक के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर सवर्ण जाति के एक युवक की बाइक को छूने की वजह से दलित युवक और उसके परिवार की बेरहमी से पिटाई की। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ लाठी और डंडों से युवक की पिटाई करती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना...
July 21, 2020
नई दिल्ली। राजद्रोह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ को उनके यूट्यूब के एक कार्यक्रम को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस की किसी दंडात्मक कार्रवाई से मिले संरक्षण की अवधि सोमवार को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी। दुआ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में भाजपा के एक स्थानीय नेता ने देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है।  जस्टिस उदय यू। ललित और विनीत सरन की पीठ ने कहा कि विनोद दुआ...
July 21, 2020
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले विकास कुमार गुप्ता स्थानीय आईटीआई से वेल्डिंग का डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। यीशु मसीह की शिक्षाओं का पालन करना और अपनी आंतरिक आवाज को सुनना विकास को अब महंगा पड़ रहा है। इसी महीने उनपर हुए हमले के वह खुद को मजबूर महसूस कर रहे हैं।  विकास कहते हैं, 'किसी ने भी मुझसे नहीं कहा, मैं बस लोगों की मदद कर रहा हूं और मुझे शांति मिलती है जब मैं...
July 20, 2020
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इसे जुगाड़ से नहीं उचित व्यवस्था से नियंत्रित किया जा सकता है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, "आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य और गरीब व पिछड़े उप्र में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह...
July 20, 2020
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर चर्चाओं में आई है। दरअसल सम्भल जिले के बहजोई थाने में दिल्ली से कवरेज करने पहुंचे बीबीसी के पत्रकार दिलनवाज पाशा को सात घंटो तक हवालात में बंद रखा गया। इस दौरान उनका फोन भी छीन लिया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। खबरों के मुताबिक रविवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक उन्हें गालियों और धमकियों के बीच चोरों-उचक्कों...