मिडिया
July 20, 2020
एक छोटे से सवाल का जवाब दे दीजिए। एक ऐसी बीमारी को जिसके 80 प्रतिशत मरीजो को बीमारी के कोई लक्षण ही नही है यानी वह कब संक्रमित हुए ? कब ठीक हो गए उन्हें खुद को ही पता नही चला? तो ऐसी बीमारी को आप बीमारी कैसे कह रहे हो ?
एसिंटोमेटिक मरीजों को मरीज मानना बन्द कर दीजिए, एक झटके में कोरोना मरीजो की संख्या घट जाएगी। चीन ने ठीक यही किया है और वहाँ कोरोना के केस आने लगभग बन्द हो गये है। आज वहाँ...
July 20, 2020
मैं तो रोऊंगा! लाशों का ढेर मेरे ईर्द-गिर्द, मेरे भारत में लगे तो मैं क्यों न कंपकपांऊ? क्यों न व्यथित होकर सोचूं? यों हिंदुओं ने महामारी में लाखों-करोड़ों लाशें फूंकने के वैश्विक रिकार्ड बना रखे हैं। पर आज के वक्त में, अपने सामने लोग मरें और उसकी संख्या लोगों को रूलाए नहीं, उनमें कंपकंपी, संवेदना पैदा न करे तो मैं भी वैसा बनूं, यह संभव नहीं। मैं इंसान हूं और ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं व दिमाग...
July 18, 2020
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के गेट नंबर तीन पर दो महिलाओं ने शुक्रवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं। दो में एक महिला की हालत गंभीर है।
दोनों महिलाएं अमेठी की रहने वाली हैं और जमीन संबंधी शिकायत की सुनवाई नहीं होने से परेशान हैं। जिला स्तर पर उनके मामले की सुनवाई नहीं हुई तो वे राजधानी पहुंचीं। जानकारी के अनुसार,...
July 18, 2020
नई दिल्ली। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने किसान नेता और असम के जाने-माने कार्यकर्ता अखिल गोगोई को बीते गुरुवार को तीन मामलों में जमानत दे दी। विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में राज्य के छाबुआ पुलिस थाने द्वारा ये मामले दायर किए गए थे।
गोगोई इस समय जेल में बंद हैं और पिछले हफ्ते ही वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आरोप है कि जेल प्रशासन उनकी देखभाल...
July 18, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) ने इस साल फरवरी में यहां हुए दंगों के लिए बीते गुरुवार को जारी अपनी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में भाजपा नेताओं पर उंगली उठायी और उन पर विधानसभा चुनाव के दौरान भाषण के जरिए कथित तौर पर लोगों को ‘उकसाने’ का आरोप लगाया।
डीएमसी के बयान के मुताबिक, ‘पूरे दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक...
July 18, 2020
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा...
July 18, 2020
बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरु में कोरोना संक्रमित युवक के अपने परिवार के साथ गुरुवार को चार किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मदद मांगने का मामला सामने आया है।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर युवक ने मदद की गुहार लगाई कि वह कोरोना संक्रमित हैं और उसका बेटा बीमार है लेकिन उन्हें न इलाज मिल पा रहा है और न ही एंबुलेंस।
युवक ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटी का कोरोना टेस्ट भी नहीं हुआ है।...
July 17, 2020
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासंगज में बीते मंगलवार को एक 17 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां की गैंगरेप के आरोपियों में से एक ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथ उसके भाई पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार घुले ने बताया कि यह माला दो परिवारों...
July 17, 2020
नई दिल्ली। केद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय पुलिस बलों में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 242 नए मामलों के सामने आने के बाद 7000 के पार पहुंच गए।
ये मामले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (...
July 17, 2020
मुबंई। एल्गर परिषद के मामले में आरोपी कवि और सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। वरवरा राव का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। 81 साल के वरवर राव ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनकी बिगड़ती मेडिकल स्थिति और कोविड 19 महामारी के चलते उन्हें अस्थायी जमानत दी जाए लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं दी गई थी।
एल्गर परिषद के माओवादी लिंक के आरोप में राव को...