नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, रोज नए मामलों की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर ही 50 हजार के करीब केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 49310 केस सिर्फ 24 घंटे में ही सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 740 लोगों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 12,87,945 हो गया है। जिसमें 4,40,135 एक्टिव केस हैं और 8,17,209 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक 30601 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
ICMR के आंकड़ों के मुताबिक 23 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोरोना सैंपलों की कुल संख्या 1,54,28,170 है, जिसमें 3,52,801 सैंपलों का टेस्ट गुरुवार को किया गया।
इससे पहले गुरुवार को 45,720 नए केस सामने आए थे और 1129 की मौत हुई थी। देश में जिस तरह से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, वो बेहद खराब है, पिछले कई दिनों से देश में 35 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
दुनिया में तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन में 1 लाख नए मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को जिस तरह से 50 हजार केस आए है। वो काफी डराने वाले हैं। अगर इसी रफ्तार में केस सामने आते रहे तो कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जाएगी।