मिडिया
November 11, 2020
सुप्रीम कोर्ट की इतनी मेहरबानी अर्नब गोस्वामी पर क्यों है ? यह सवाल उठाया है सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट दुष्यंत दवे ने। उन्होंने एक दिन में ही मुक़दमे को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किए जाने पर रजिस्ट्रार जनरल सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा है।
4 नवम्बर को अर्नब गोस्वामी धारा 306 आइपीसी के एक मामले में महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाते हैं। 5...
November 11, 2020
तमिलनाडु के एक टीवी चैनल के 29 वर्षीय रिपोर्टर मोसेस की रविवार की रात को हत्या कर दी गई। वह तमिलनाडु के कुंद्राथुर में सरकारी जमीन की अवैध बिक्री और गांजा की बिक्री को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे थे।
कुंद्राथुर चेन्नई के बाहरी इलाके में एक उपनगर है और कांचीपुरम जिले के अंतर्गत आता है और पुथु नेल्लोर गांव इलाके के रहने वाले मोसेस स्थानीय समस्याओं पर अपनी रिपोर्टिंग किया करते थे। मोसेस पहले...
November 10, 2020
नई दिल्ली। हत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी के लिए बीजेपी आवाज उठा रही है वहीं बीजेपी शासित राज्य खुद पत्रकारिता का गला घोंट रहे हैं। इसी संबंध में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेस की आजादी और पत्रकारों के अधिकार के संरक्षण पर एक पत्र भेजा है।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्र में पत्रकारों के खिलाफ राज्य की ज्यादती के कुछ मामलों पर...
November 10, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी पुलिस थाना क्षेत्र के उकावद गांव में एक व्यक्ति ने आदिवासी समुदाय के 26 वर्षीय व्यक्ति विजय सहरिया को कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आदिवासी युवक ने कथित तौर पर उसका उधार चुकता नहीं किया था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
दूसरी ओर कांग्रेस ने दावा किया कि विजय सहरिया बंधुआ मजदूर था और केवल 5,000...
November 10, 2020
तथाकथित पत्रकार, अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का कारण और उसके बचाव में दिए जा रहे तर्क और कुतर्क आप जानते हैं। आरोप है कि अर्नब ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ रिपोर्टिंग की और इससे नाराज होकर सरकार ने अर्नब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, कई एफआईआर दर्ज हुए और आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय पुलिस वालों के काम में बाधा डालने के लिए उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी मामला है। कार्रवाई होगी तो...
November 9, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को टाइम्स नाउ और रिपब्लिक टीवी सहित विभिन्न मीडिया चैनलों को समन जारी किया। कोर्ट ने चार बॉलीवुड संगठनों और 34 निर्माताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की और इन आउटलेट्स से समाचार रिपोर्टिग के मानकों में सुधार के लिए उचित समाधान के साथ आने के लिए कहा। याचिकाकर्ताओं ने समाचार चैनलों पर हिंदी फिल्म उद्योग और उसके सदस्यों के खिलाफ 'गैर-जिम्मेदाराना, अपमानजनक...
November 9, 2020
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को साल 2018 के सुसाइड मामले में अभी जेल में ही रहना होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्हें बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। अर्णब को 4 नवंबर को रायगढ़ पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया था। उनपर इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
जस्टिस एस.एस....
November 9, 2020
उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। सत्ताधारी दल के नेता के दबंग बेटों ने पत्रकार विनय तिवारी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक भाजपा नेता के बेटों द्वारा पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना ललितपुर के जाखलौन थाने की है, जहां पत्रकार विनय तिवारी ने स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ खबरें...
November 9, 2020
अगरतला। त्रिपुरा के एक समाचार पत्र में राज्य के कृषि विभाग के कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट प्रकाशित की गईं थी। इस बीच गोमती जिले के उदयपुर में शनिवार को कुछ लोगों के एक समूह ने बसों में लादकर ले जाए जा रहे अखार की तकरीबन 6000 प्रतियों को नष्ट कर दिया। गोमती के पुलिस अधीक्षक लकी चौहान के मुताबिक, उदयपुर के राधाकिशोरपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, अपराधियों की पहचान की जा रही है।...
November 9, 2020
केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे के निजीकरण की दिशा में तेज कदम बढ़ा दिए हैं। सरकार रेलवे की इंजीनियरिंग कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए होगी। मौजूदा समय में इरकॉन इंटरनेशनल में सरकार की 89.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
मनी भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हम दिसंबर तक...